कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क ओरियो रेड वेलवेट: #फर्स्टइंप्रेशन (Cadbury Dairy Milk Silk Oreo Red Velvet: #FirstImpressions)
cadboury silk red velvet-mishry

कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क ओरियो रेड वेलवेट: #फर्स्टइंप्रेशन (Cadbury Dairy Milk Silk Oreo Red Velvet: #FirstImpressions)

कैडबरी की न्यू चॉकलेट कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क ओरियो रेड वेलवेट को ओरियो और सिल्क में रेड वेलवेट फ्लेवर को मिलाया गया है, इसका स्वाद कैसे रहा आइए इस आर्टिकल से जानते हैं।

डेयरी मिल्क लगभग सभी ने खाई है। जितनी यह बच्चों को पसंद आती है उतनी ही बड़े लोगों के बीच भी पॉपुलर है। कैडबरी चॉकलेट इतनी पसंद होने के कारण इसके नए नए फ्लेवर लांच किए जाते हैं जिससे आपका स्वाद बना रहे। सिल्क फ्लेवर के बाद ओरियो को लाया गया। और अब कैडबरी ने सिल्क ओरियो को रेड वेलवेट फ्लेवर के साथ लांच किया है। हमने इस प्रोडक्ट को खरीदा और आपके लिए हमारा फर्स्टइंप्रेशन लेकर आए हैं।

कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क ओरियो रेड वेलवेट से जुड़ी जरुरी बातें

  1. एक चॉकलेट में करीब 337.8 किलो कैलोरी एनर्जी होती है।
  2. इसमें प्राकृतिक रंग हैं।
  3. इसमें फ्लेवर मिले हैं।
  4. इसमें दूध और गेंहू है।

सावधानी- अगर आप लैक्टोज या ग्लूटेन से गुज़र रहें हैं तो इस प्रोडक्ट से परहेज करें।

कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क ओरियो रेड वेलवेट, 60 ग्राम

कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क ओरियो रेड वेलवेट को स्वादिष्ट रेड वेलवेट फ्लेवर, ओरियो और सिल्क डेयरी मिल्क को एक साथ मिलाया गया है।

फर्स्टइंप्रेशन- कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क ओरियो रेड वेलवेट

जैसे ही आप चॉकलेट का बाहर का कवर खोलेंगे आपको एक अलग रेड वेलवेट की महक आएगी।

चॉकलेट के लेयर के बीच में आपको रेड वेलवेट ओरियो कुकीज़ के टुकड़े मिलेंगे। आपको रेड वेलवेट कुकीज़ के कई टुकड़े मिलेंगे और साथ ही सोफ्ट क्रीम का लेयर भी मिलेगा।

रेड वेलवेट का टेसट अलग बटरमिल्क जैसा होता है जो विनेगर के साथ मिलकर एक अच्छा क्रीमी फ्लवेर देता है, इसमें हमें उसकी कमी लगी। यह मीठी है और साथ ही रेड क्रंचीनेस इसको अलग टैक्शर देता है, लेकिन स्वाद नहीं। जिनको रेड वेलवेट फ्लेवर पसंद है उन लोगों के लिए यह निराशाजनक हो सकता है।

अगर आपको सिर्फ एक नया फ्लेवर ट्राए करना है, तो आप कर सकते हैं।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments