आईटीसी निमवॉश रिव्यू- वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश (ITC Nimwash Review – Vegetable & Fruit Wash)
ITC Nimwash Review – Vegetable & Fruit Wash

आईटीसी निमवॉश रिव्यू- वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश (ITC Nimwash Review – Vegetable & Fruit Wash)

आईटीसी निमवॉश वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश अपना काम कैसा करता है? आइए यहां से पता लगाते हैं।

जब भी हम ताज़ा फल या सब्जियां खरीदकर लाते हैं उससे पहले कई लोगों के हाथ इन पर लगे होते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पानी से अच्छे से धोकर गंदगी निकालना आम बात है। लेकिन ऐसा क्या करें कि इनसे किटाणु भी निकल जाएं? यहां पर वेजी वॉश अपना काम करता है। जब से महामारी शुरु हुई है तब से फल और सब्जियां हद से ज्यादा बिकने लगी हैं। इस बार हमारी नज़र आईटीसी निमवॉश वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश पर गई है और इसका इस्तेमाल 1 हफ्ते तक करने के बाद हमारा यह कहना है…

आईटीसी निमवॉश वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश (What You Need To Know About ITC Nimwash)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें आर्टिफिशियल डाई, क्लोरीन, ब्लीच नहीं मिलाए गए हैं।
  • कटे या खराब फल/ सब्जियों पर इस्तेमाल ना करें।
  • मशरूम जैसी सब्जियों पर इस्तेमाल ना करें।

आईटीसी निमवॉश वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश

निमवॉश इस्तेमाल करने के बाद सब्जियां साफ और ताज़ी लग रही थी।

कीमत- 190/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

आईटीसी निमवॉश का इस्तेमाल कैसे करें?

*बोतल पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छे से शेक करें।
  • 1 लीटर पानी में 20 एमएल निमवॉश मिक्स करें।
  • फल और सब्जियां 15 मिनट के लिए मिश्रण में डालें।
  • अब साफ पानी में अच्छे से धोएं।
  • सब्जियां और फल इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित हैं।

#फर्स्टइंप्रेशन आईटीसी निमवॉश वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश

आईटीसी निमवॉश वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश की 1 लीटर बोतल की कीमत 190/- रुपए है। यह बोतल ईज़ी पोर बोतल नहीं है। इसका लिक्विड बबल की तरह और साफ है। इसकी खुशबू हल्की खट्टी है।

कैसे करें इस्तेमाल- बोतल पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने इस लिक्विड का इस्तेमाल 1 हफ्ते तक किया है। इसके इस्तेमाल से हमने कई सब्जियां और फल धोए हैं जैसे कि पालक, भिंडी, सेब, टमाटर और लौकी।

हमने यह बात नोट की कि फल और सब्जियां साफ ली रही थी। पत्तेदार सब्जियां साफ लग रही थी और भिंडी जैसी सब्जियां ताज़ा लग रही थी। सब्जियों के रंग में भी बदलाव था- आमौतर पर ऐसा तभी होता है जब सब्जियों को सिरके में भिगाया जाता है।

यह रिजल्ट इसमें मौजूर सिट्रिक एसिड के कारण भी हो सकता है- यह एसिड प्राकृतिक रूप से नींबू और संतरे में पाया जाता है और इसका इस्तेमाल औद्दोगिक काम के लिए भी किया जाता है। सिट्रिक एसिड का पीएच एसिडिक होता है जिससे ऑक्सीडेशन प्रोसेस धीरे हो जाता है जिससे फल और सब्जियां ताज़ा दिखाई देती हैं। इसकी मदद से बैक्टीरिया कम होने में भी मदद मिलती है।

निमवॉश में नीम का तेल भी है जो स्ट्रोंग एंटी- बैक्टीरियल गुणों के साथ आता है और यह प्राकृतिक रूप से कीटनाशक भी है।

आखिर में कहा जाए तो ताज़ा फल और सब्जियां दिखने में साफ और ‘सेहतमंद’ लग रही थी।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments