क्या ज्यादा बेहतर है- डिशवॉशिंग बार या लिक्विड? (What Cleans Dishes Better – Bars Or Liquids?)
What Cleans Dishes Better – Bars Or Liquids

क्या ज्यादा बेहतर है- डिशवॉशिंग बार या लिक्विड? (What Cleans Dishes Better – Bars Or Liquids?)

किचन में चमकते बर्तन दिखाते हैं कि आप कितनी सफाई करते हैं। बर्तन साफ करने के लिए आप क्या इस्तेमाल करते हैं- बार या लिक्विड?

समय के साथ- साथ हम बदलते रहते हैं और इसकी साथ ही हमारी आदतें, रहन- सहन आदि में भी बदलाव आता रहता है। जैसे कि बर्तन धोने के तरीके में हम अभी तक बदलवा देखते आ रहे हैं। जहां आप 50 साल पहले की बात करेंगे तो आप पाएंगे कि लोग राख से बर्तन धोते थे। वहीं आप 30 साल पहले की बात करेंगे तो लोग बार, डिटर्जेंट या देसी साबुन से बर्तन धोते थे। आज के समय में डिशवॉशिंग बार, लिक्विड और जेल बहुत पॉपुलर हो रहे हैं जिस कारण से यह जानना जरुरी हो जाता है कि डिशवॉशिंग बार और डिशवॉशिंग लिक्विड में से क्या ज्यादा बेहतर है। आइए पता लगाते हैं।

किससे सफाई अच्छे से होती है- बार या लिक्विड?

डिशवॉशिंग बार के फायदे और नुकसान (The Pros And Cons Of A Bar)

डिशवॉशिंग बार में अलग से पैक बार और टब में उपल्बध बार को इस कैटेगरी में शामिल किया है। आइए इनके फायदे और नुकसान पर एक नज़र डालते हैं।

डिशवॉशिंग बार के फायदे (Advantages Of A Dish washing Bar)

किफायती- डिशवॉशिंग बार की कीमत बार के साइज और ब्रांड के अनुसार 5/- रुपए से 40/- रुपए तक हो सकती है। सामान्य डिटर्जेंट बार किफायती होते हैं जिससे बजट पर असर नहीं पड़ता है।

कम बर्बाद होना- आप उतना ही इस्तेमाल करते हैं जितनी आपको जरुरत है और फिर बाकी का आगे के इस्तेमाल के लिए रख देते हैं।

आसानी से उपलब्ध- डिशवॉशिंग बार आसानी से कई आकार, प्रकार और साइज में उपलब्ध है। यह देश के हर कोने में मिलते हैं। यहां तक की छोटे शहर की राशन की दुकान में भी आपको इस प्रकार के डिशवॉशिंग बार आसानी से मिल जाएंगे।

डिशवॉशिंग बार के फायदे और नुकसान

डिशवॉशिंग बार के नुकसान (Disadvantages Of A Dish washing Bar)

बार का पिघलना- पानी के साथ हमेशा संपर्क में रहने से या फिर थोड़ी देर के लिए पानी डालकर रखने से यह जल्दी से सोफ्ट और पिघल जाती है।

बैक्टीरिया का पैदा होना- डिशवॉशिंग बार में यह सबसे बड़ा नुकसान है कि एक बार इस्तेमाल करने के बाद इसकी सतह पर बैक्टीरिया पैदा होने लग जाते हैं।

हाथों के लिए हानिकारक- डिशवॉशिंग बार हाथों के लिए हानिकारक हो सकती है जिससे हाथ रुखे और सूखे हो सकते हैं।

नाज़ुक कांच के लिए नहीं है- अधिकतर बार का टैक्शर सख्त होता है जिस कारण से कांच पर खरोच के निशान लग सकती हैं।

लिक्विड डिशवॉशर के फायदे और नुकसान (The Pros And Cons of Liquids)

डिशवॉशिंग लिक्विड में डिशवॉशिंग साबुन और क्लीनर आते हैं जो प्लास्टिक की बोतल में लिक्विड में आते हैं। आइए पता लगाते हैं कि बेहतर क्या है।

लिक्विड डिशवॉशर के फायदे (Advantages Of A Dish washing Liquid)

किटाणु का कम होना- डिशवॉशिंग लिक्विड को कोई छूता नहीं है जिस कारण से किटाणु एक इंसान से दूसरे इंसान तक नहीं जाते हैं।

अच्छा झाग बनना- डिशवॉशिंग लिक्विड की एक बूंद से बहुत झाग बन जाते हैं जिससे एक बार में कई बर्तन साफ हो जाते हैं जिससे लिक्विड कम खराब और इस्तेमाल होता है।

त्वचा के लिए अच्छा- अधिकतर लिक्विड डिशवॉशर हाथों को नुकसान नहीं देते हैं और त्वचा को रुखा और सूखा नहीं बनाते हैं।

कम गंदगी- लिक्विड डिशवॉशर को साफ- सुधरे तरीके से स्टोर कर सकते हैं और सिंक के आस-पास गंदगी भी नहीं फैलती है।

लिक्विड डिशवॉशर के फायदे और नुकसान

लिक्विड डिशवॉशर के नुकसान (Disadvantages Of A Dish washing Liquid)

महंगा- बार के मुकाबले डिशवॉशिंग लिक्विड महंगा आता है। बार के मुकाबले तीन गुना महंगा है लेकिन उतना ही लंबे समय के लिए इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

प्लास्टिक का इस्तेमाल बढ़ जाता है- अधिकतर सभी डिशवॉशिंग लिक्विड प्लास्टिक की बोतल में आते हैं जिसमें आसानी से खुलने वाला ढक्कन होता है। इन बोतल में आप दोबारा से डिशवॉशिंग लिक्विड पैक खरीदकर डाल सकते हैं। लेकिन बोतल पर्यावरण के अनुकूल नहीं हैं।

कम उपलब्ध- शहरी इलाकों में यह आसानी से मिल जाता है लेकिन छोटे कस्बों में इसकी डिमांड अभी कम है।

अगर आपको कुछ हल्का और कम गंदगी करने वाला चाहिए है तो डिशवॉशिंग जेल परफेक्ट है। इनसे अच्छी खुशबू आती है और सिंक भी साफ रहती है।

अब आपको डिशवॉशिंग बार और डिशवॉशिंग लिक्विड के फायदे और नुकसान पता हैं- तो अब आप क्या चुनना पसंद करेंगे?

क्या आप बर्तन धोने का सामान ढूंढ रहे हैं? (Looking For Dishwashing Supplies?)

बर्तनों को साफ रखने के लिए आपके पास कुछ चीजें जरुरी होनी चाहिए-

1) विम डिशवॉश लिक्विड जेल लेमन (Vim Dishwash Liquid Gel Lemon)

  • बर्तन पर सफेद धब्बे नहीं रहते हैं।
  • हाथों के लिए मुलायम है।

2) SacredEarth नेचुरल डिश वॉश लिक्विड (SacredEarth Natural Dish Wash Liquid)

  • इसमें नींबू, अजवायन के फूल और लेमनग्रास है।
  • इसमें कैमिकल नहीं है। पृथ्वी के अनुकूल है।
  • इसमें सल्फेट्स नहीं है।

3) प्रेस्तो! डिशवॉश जेल (Presto! Dishwash Gel)

  • बर्तन पर सफेद दाग नहीं रहते हैं।
  • हाथों के लिए सुरक्षित है।

4) ZOQWEID सिलिकॉन स्क्रबिंग ग्लव्ज (ZOQWEID Silicone Scrubbing Gloves)

  • बर्तन धोने के लिए ग्लव्स बार- बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • 100% सिलिकॉन से बने हुए हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments