वेजी वॉश (सब्जियां धोने वाला) कितना असरदार है? क्या यह सच में मदद करता है? (How Effective Are Veggie Washes? Do They Really Help?)
How Effective Are Veggie Washes

वेजी वॉश (सब्जियां धोने वाला) कितना असरदार है? क्या यह सच में मदद करता है? (How Effective Are Veggie Washes? Do They Really Help?)

घर लाने के बाद ताज़ा फल और सब्जियों को बहुत अच्छे से धोना बेहद जरुरी है। वेजी वॉश क्या है, कैसे इस्तेमाल करें और क्या यह असरदार है? यहां से जानें।

जैसे ही ताज़ा फल और सब्जियां घर में आती हैं इनको अच्छे से धोकर फ्रिज में रख दिया जाता है। कोविड-19 के कारण यह अब और भी ज्यादा जरुरी हो गया है। सख्त फल और सब्जियां को रगढ़कर धोना चाहिए जैसे कि सेब, खीरा आदि। वहीं सोफ्ट फल और सब्जियां जैसे कि बैरीज़, हर्ब आदि को सोफ्ट तरीके से धोया जाता है।

आइए देखते हैं कि फल और सब्जियों को अच्छे तरीके कैसे धोया जाता है। और क्या सिर्फ पानी से धोना काफी है? अगर नहीं, तो इन्हें साफ करने का और क्या तरीका है? क्या वेजी वॉश की जरुरत है? पूरी जानकारी नीचे से प्राप्त करें!

क्या आप जानते हैं?
खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के मुताबिक लगभग 48 मिलियन लोग दूषित खाना खाने से बीमार हो जाते हैं।

वेजी वॉश- यह क्या हैं और इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

वेजी वॉश- यह क्या है? क्यों और कैसे इस्तेमाल करें? (Veggie Washes – What Are They | Why Should You Use Them| How To Use Them)

ताज़ा फल और सब्जियां घर लाकर पकाने से पहले इन पर कई लोगों के हाथ लगते हैं। फल और सब्जियों पर बहुत गंदगी होती है इसलिए किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए इनको अच्छे से साफ करना बेहद जरुरी हो जाता है। हालांकि अधिकतर लोग ताज़े पानी में फल और सब्जियां धोते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि मार्किट में वेजी वॉश भी उपलब्ध है जिसको फल और सब्जियां धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वेजी वॉश एक पदार्थ है जिसको गंदगी, किटाणु, कीटनाशक आदि आसानी से हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसको इस्तेमाल करने से स्वाद और टैक्शर पर कोई असर नहीं पड़ता है।

मार्किट में उपलब्ध अधिकतर वेजी वॉश इत्र, क्लोरीन और प्रिजरवेटिव फ्री हैं। यह प्राकृतिक तरीके से ताज़ा चीजों को साफ करते हैं जिससे फल और सब्जियां खाने के लिए यह सुरक्षित बन जाएं। अधिक जानकारी के लिए प्रोडक्ट का लेबल पढ़ें।

वेजी वॉश का इस्तेमाल- ब्रांड के लेबल पर दी गई जानकारी के अनुसार वेजी वॉश इस्तेमाल करें। अगर कोई जानकारी नहीं है तो 1 चम्मच वेजी वॉश 1 लीटर पानी में डालें। अब इस मिश्रण में सब्जियों को 15 से 30 मिनट के लिए डालें। फल और सब्जियों की मात्रा के अनुसार पानी और वेजी वॉश की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

बेहतर क्या है? सब्जियों को भिगाकर रखना या रगढ़कर धोना? उदाहरण के लिए, अगर आपके हाथ मिट्टी के हैं तो आप क्या हाथों को पानी में भिगाकर रखना चाहेंगे या फिर रगढ़कर धोना चाहेंगे? रगढ़कर धोना चाहेंगे! ऐसा ही ताज़ा फल और सब्जियों के साथ भी है। रिसर्च में पाया गया है कि भिगाकर रखने के मुकाबले फल और सब्जियों को रगढ़कर धोना ज्यादा लाभदायक है। आलू से मिट्टी हटाने के लिए वेजी ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिसर्च में यह भी पाया गया है कि फल और सब्जियों को चलते पानी में धोना वेजी वॉश से धोने की तरह ही है।

ताज़े फल और सब्जियां धोने के सिंपल टिप्स (How To Wash Fresh Veggies & Fruits Using Simple Kitchen Supplies + Tips)

घर में सब्जियां धोने के कई सारे सिंपल तरीके हैं जिनको आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से इससे जुड़े टिप्स ले सकते हैं।

ताज़े फल और सब्जियों धोने के सिंपल टिप्स
  • फल और सब्जियां को धोने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं।
  • सब्जियों को धोने के लिए सेब का सिरका और पानी का मिश्रण बना सकते हैं।
  • वेजी वॉश की जगह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बेस्ट और सबसे अच्छा तरीका है कि चलते पानी में सब्जियों को अच्छे से धोएं और सूखने के लिए रख दें।
  • छीलने से पहले अच्छे से धोएं। बिना कटे हुए फल और सब्जियां काटने से किटाणु खाने में जा सकते हैं।
  • पत्तेदार सब्जियां धोने के लिए पहले ऊपर वाले पत्ते हटाएं और फिर अच्छे से धोएं।
  • खीरा, तरबूज, आलू जैसे फल और सब्जियों से पहले ब्रश से मिट्टी हटाएं और फिर अच्छे से धोएं।
  • मुलायम चीजें जैसे कि धनिया, पालक आदि को पानी में भिगाकर रखें और फिर 2-3 बार पानी में धोएं और फिर सुखाएं।
  • सोफ्ट हर्ब जैसे कि मशरूम को पानी में भिगाकर ना रखें। ठंडे पानी से धोएं और फिर सुखाने के बाद इस्तेमाल करें।

ताज़े फल और सब्जियों को चलते पानी में अच्छे से धोया जा सकता है और इसके साथ ही आप ऊपर दिए गए आसान टिप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको अभी लगता है कि वेजी वॉश की जरुरत है तो आप नीचे से ऑप्शन देख सकते हैं।

बेस्ट वेजी वॉश ऑनलाइन उपलब्ध हैं (Best Veggie Washes Available Online)

अलग- अलग ब्रांड के वेजी वॉश ऑनलाइन पर आसानी से उपलब्ध हैं। यहां से आप बेस्ट वेजी वॉश खरीद सकते हैं।

1) डाबर वेजी वॉश (Dabur Veggie Wash)

  • साबुन फ्री, कैमिकल फ्री और अल्कोहल फ्री।
  • प्रिजरवेटिव और महक नहीं आती है।

2) वेनआर्क ऑर्गेनिक रिचुअल्स वेजी एंड फ्रूट वॉश (VanArc Organic Rituals Veggie & Fruit Wash)

  • प्रिजरवेटिव नहीं है।
  • महक और स्वाद नहीं है।

3) वेजी क्लीन बाय मारिको  Veggie Clean by Marico)

  • 100% प्राकृतिक से बनाया गया क्लीनर
  • साबुन, क्लोरीन या अल्कोहल नहीं है।

4) क़रा वेजी वॉश (Qraa Veggie Wash)

  • इसमें सेब का सिरका और साइट्रिक एसिड है।
  • इसमें प्रिजरवेटिव, साबुन, क्लोरीन, इत्र या अल्कोहल नहीं है।

5) बबल नेचुरल वेजिटेबल एंड फ्रूट वॉश लिक्विड (Bubbles Natural Vegetable and Fruits Wash Liquid)

  • 100% फूड- ग्रेड सामग्री से बनाया गया है।
  • बाद में कोई स्वाद नहीं रहता है।

आप फल और सब्जियां कैसे धोते हैं? साफ पानी से धोते हैं या आपके पास वेजी वॉश है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments