क्या चाय का पतीला जल गया है? पतीले की चमक ऐसे दोबारा ला सकते हैं (Burnt Chai Pan? Here’s How To Get The Shine Back)
how-to-clean-a-burnt-pan

क्या चाय का पतीला जल गया है? पतीले की चमक ऐसे दोबारा ला सकते हैं (Burnt Chai Pan? Here’s How To Get The Shine Back)

अपने फेवरेट चाय के बर्तन को साफ कैसे करें? यहां से जले हुए बर्तन की चमक वापस लाने के लिए टिप्स ले सकते हैं।

क्या आप गैस स्टोव पर बर्तन रखकर भूल गए हैं और कुछ देर बाद आकार देखते हैं तो आपको जला हुआ बर्तन मिलता है? ऐसा कई बार होता है कि चाय की बर्तन जल जाता है जिसको साफ करना आसान नहीं होता है। अधिकतर चाय बनाने वाला बर्तन एल्यूमीनियम, हिंडालियम, स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं। यहां पर हम बर्तन पर लगे जले हुण दाग की बात कर रहे हैं। लेकिन इनको साफ कैसे किया जाए? यहां से आप जले हुए बर्तन की चमक वापस लाने से जुड़े कुछ टिप्स ले सकते हैं।

कम जले हुए पैन के लिए क्या करें (For A Lightly Burnt Pan)

हल्के जले हुए पैन को आप हल्का रगढ़ सकते हैं और आमतौर पर यह सामान्य साबुन से साफ हो जाता है। अगर यह इससे ज्यादा है तो आप नीचे दी गई जानकारी को फोलो कर सकते हैं।

  • बर्तन पर लगे हुए जले के दाग को चम्मच या चाकू से निकाल लें और फेंक दें।
  • जले हुए बर्तन में आधा कप सिरका डालें और 2 कप पानी डालें।
  • मीडियम गैस पर पानी को 10-15 मिनट के लिए उबलने दें।
  • अब लगभग 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
  • बर्तन से पानी निकाल दें और सामान्य साबुन से साफ करें।
कम जले हुए बर्तन के सिरका और पानी के मिश्रण से साफ करें।

ज्यादा जले हुए पैन के लिए क्या करें (For A Heavily Burnt Pan)

अगर आपको लगता है कि बर्तन बहुत ज्यादा जल गया है तो बहुत सिंपल सामग्री आपके काम आ सकती है। इस सामग्री का नाम है- डिटर्जेंट। जी हां, आप कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट से जले हुए दाग हटा सकते हैं।

  • सबसे पहले चम्मच या चाकू से जली हुई परत बर्तन से निकाल लें।
  • जले हुए बर्तन को पानी से भर दें। बर्तन का जला हुआ हिस्सा पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ होना चाहिए।
  • अब 2-4 चम्मच कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट डालें।
  • अब इसको 10-15 मिनट के मीडियम गैस पर उबलने दें।
  • गैस स्टोव से उतार लें और ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद पानी निकाल दें और सामान्य साबुन से धोएं।
  • आपके फेवरेट पैन की चमक वापस आ जाएगी।
ज्यादा जले हुए बर्तन के लिए क्या करना चाहिए?

पैन साफ करने के लिए जरुरी सामान (Some Kitchen Supplies You Will Need To Clean Your Pans)

1) गाला सुपर स्क्रब सेट (Gala Super Scrub Set)

  • 6 का पैक
  • स्टील से बना हुआ है

2) एडटाला डिश वॉशिंग स्पंज ग्लव्स (Adtala Dish Washing Sponge Gloves)

  • बर्तन धोने के लिए ग्लव्स रीयूजेबल हैं।
  • स्क्रबर फूड- ग्रेड सिलिकॉन से बने हुए हैं।
  • भारत में बने हुए हैं।

3) आइकिया डिशवॉशिंग ब्रश (Ikea Dishwashing Brush)

  • ब्रश का सेट
  • कई रंग
  • साइज 10″

4) विम डिशवॉश जेल (Vim Dishwash Gel)

  • हाथों पर मुलायम
  • जेल में नींबू की खुशबू है
  • नाज़ुक कुकवेयर के लिए परफेक्ट है

क्या आपके चाय के बर्तन में चमक नहीं है? अब समय आ गया है आप इनको अपने असली रूप में लेकर आ जाएं। हमें कमेंट में जरुर बताएं कि आपने जले हुए दाग कैसे निकालें?

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments