एल्यूमीनियम बर्तन को साफ करने के तरीके - मिश्री
एल्यूमीनियम बर्तन को साफ करने के तरीके

एल्यूमीनियम बर्तन को साफ करने के तरीके

एल्यूमीनियम बर्तनों को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए इनका ध्यान रखना जरूरी है। यहां से आप एल्यूमीनियम बर्तन साफ करने के आसान तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एल्यूमीनियम एक धातु है जिसकी मदद से रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें बनाई जाती हैं। एल्यूमीनियम से किचनवेयर, किचन अप्लायंस, कैन, बीयर पैग, पन्नी और साथ ही हवाई जहाज के कुछ हिस्से भी बनाए जाते हैं। यह धातु चमकदार, अटूट, कोमल और लचीला होता है। इसका उपयोग सख्त धातु या फिर पतली पन्नी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस खूबी के कारण एल्यूमीनियम का उपयोग कई तरह के महत्वपूर्ण और जटिल प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जाता है।

एल्यूमीनियम से कई किचनवेयर भी बनाए जाते हैं जैसे कि कुकिंग पोट्स एंड पैन, कटोरी और कटलरी के कई चीजें भी बनाई जाती हैं। अच्छी किचन वही होती है जो अच्छे से साफ है और सेहतमंद भी है। स्वच्छ किचन और स्वच्छ खाने में अंतर है इसलिए स्वच्छ खाने के लिए आपके पास स्वच्छ किचन होनी जरूरी है।

स्वच्छ किचन के लिए सबसे जरूरी है कि सभी कुकवेयर साफ हैं। सभी बर्तनों का अच्छे से ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नीचे से आप एल्यूमीनियम कुकवेयर अच्छे से साफ करने से जुड़े तरीको की जानकारी ले सकते हैं।

अच्छी किचन वही होती है जो अच्छे से साफ है और सेहतमंद भी है।

रोजाना एल्यूमीनियम बर्तनों को इस्तेमाल करने से इनकी चमक चली जाती है। नए जैसा रखने के लिए इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। एल्यूमीनियम बर्तनों को धोने के लिए दो सबसे पॉपुलर और आम तरीके से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

पहला तरीका सबसे आसान है। प्राकृतिक चमक ना खोने के लिए एल्यूमीनियम बर्तनों को इस तरीके से जरूर धोना चाहिए। एल्यूमीनियम बर्तन धोने के लिए हाथों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

1. कौन- सी सिंक सही है? 

एल्यूमीनियम बर्तन धोने के लिए सबसे जरूरी सिंक होती है। सिंक में पानी रोककर इसमें साबुन मिला लें जिससे एल्यूमीनियम बर्तनों को धोना आसान हो जाता है।

2. दाग से छुटकारा 

अब आपको एल्यूमीनियम बर्तन से खाने की चिकनाई निकालनी है। यह टिशू पेपर की मदद से कर सकते हैं क्योंकि एक बार गंदे होने के बाद इन्हें आप फेंक सकते हैं। यह जरूरी है कि आप एल्यूमीनियम बर्तनों को कम से कम 1 घंटे के लिए पानी और साबुन के घोल में रखें जिससे दाग निकालने में आसानी हो जाए।

बर्तन धोने वाली साबुन दाग हटाने में मदद करती है क्योंकि इसमें सतह सक्रिय एजेंट होते हैं जो चिकनाई हटा देते हैं। ऐसा करने से जिद्दी दाग आसानी से हट जाते हैं।

एल्यूमीनियम बर्तनों को कम से कम 1 घंटे के लिए पानी और साबुन के घोल में रखें जिससे दाग निकालने में आसानी हो जाए।

3. बर्तन धोना 

साबुन के घोल से एल्यूमीनियम बर्तन निकालें और अच्छे से धोएं। साबुन में भिगाने के कारण बर्तन धोने आसान हो जाते हैं। सॉफ्ट स्पंज से बर्तन धोना शुरू करें जिससे कोई निशान ना हो जाए। एल्यूमीनियम बर्तन धुलने के बाद इन्हें सही जगह पर रखें।

4. बर्तन को सुखाना 

ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार आपने एल्यूमीनियम बर्तन धो लिए होंगे। अब इनको सुखाने की बारी है। एल्यूमीनियम बर्तनों को गीला कभी भी ना छोड़ें। इनको गीला छोड़ने से इनकी चमक चली जाती है इसलिए बेस्ट रिजल्ट के लिए एल्यूमीनियम बर्तनों को मुलायम और सूती कपड़े से पोछें।

यह भी पढ़ें- मिश्री रिव्यू- बेस्ट वेजिटेबल चॉपर (मैनुअल)

अन्य टिप्स

यहां से आप एल्यूमीनियम बर्तनों को अच्छे से रखने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से एल्यूमीनियम बर्तनों में असली चमक बनी रहेगी।

1. पानी और सिरका 

घर में सिरका और पानी का मिश्रण बनाए। अब एल्यूमीनियम कुकवेयर में मिश्रण में डालें और उबलने दें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए एल्यूमीनियम बर्तनों को 10 मिनट तक मिश्रण में रहने दें। उबलने के प्रोसेस के बाद बर्तन बाहर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद बाकी बर्तन के बाद इसे भी वैसे ही धोएं।

घर में ही सिरका और पानी की मदद से मिश्रण बनाए।

2. प्राकृतिक चमक बनाए रखने के लिए 

एल्यूमीनियम कुकवेयर की असली चमक इसमें लगे दाग और चिकनाई के कारण कम हो जाती है। रोजाना इस्तेमाल करने का मतलब है कि इन बर्तनों को बार- बार धोना होगा जिससे इनकी चमक कम हो जाती है। इनकी चमक फिर से वापस लाई जा सकती है। इनकी चमक लाने का तरीका एल्यूमीनियम बर्तन धोने के तरीके से मिलता- झुलता है जिसमें सिर्फ एक सामग्री में बदलाव है।

एल्यूमीनियम बर्तन की चमक लाने के लिए शोधित अर्गल (cream of tartar) और पानी का मिश्रण बनाना है। मिश्रण बनाने के बाद एल्यूमीनियम बर्तन पानी में डालें और उबलने दें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए एल्यूमीनियम बर्तनों को 15 मिनट तक मिश्रण में रखें। उबलने के प्रोसेस के बाद बर्तन मिश्रण से बाहर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद सामान्य बर्तन की तरह धोएं।

संबंधित आर्टिकल: चाय का बर्तन जल गया है? अपनe फेवरेट चाय का बर्तन कैसे साफ करें?

ऑक्सीडाइज्ड एल्यूमीनियम की सफाई 

ऑक्सीडाइजेशन प्रोसेस में एक कैमिकल ऑक्सीजन के साथ जुड़ जाता है। एल्यूमीनियम का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह कुछ समय बाद ऑक्सीडाइज्ड हो जाएगा। जब एल्यूमीनियम ऑक्सीडाइज्ड होता है तब इस पर ग्रे और चौकी टैक्शर बन जाता है। ऑक्सीडाइज्ड एल्यूमीनियम को दोबारा पहले जैसा बना सकता है। सबसे पहले एल्यूमीनियम बर्तन से ऑक्सीडाइज्ड हिस्सा निकाल लें। इसके बाद एल्यूमीनियम बर्तन में पानी उबाल लें जिससे ऑक्सीडाइज्ड हिस्सा साफ होने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा ऑक्सीडाइज्ड एल्यूमीनियम कई और तरीके से साफ किया जा सकता है जैसे कि सिरका, नींबू, नमक या शोधित अर्गल (cream of tartar)। सही तरीके का इस्तेमाल कर एल्यूमीनियम बर्तनों को साफ रखा जा सकता है।

जब एल्यूमीनियम ऑक्सीडाइज्ड होता है तब इस पर ग्रे और चौकी टैक्शर बन जाता है।

एल्यूमीनियम बर्तन धोते समय इन बातों का ध्यान रखें 

बर्तनों को साफ करना आसान काम नहीं है खासकर तब जब एल्यूमीनियम बर्तन पर जिद्दी दाग लगे हो। इसलिए एल्यूमीनियम बर्तनों को साफ करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है ताकि इनकी चमक बनी रहे।

  • इस बात का ध्यान रखें कि गर्म एल्यूमीनियम कुकवेयर साफ ना करें। ऐसा करने से जल सकते हैं और बर्तन भी सही से साफ नहीं होगा।
  • एल्यूमीनियम बर्तन डिशवॉशर में ना धोए। डिशवॉशर में एल्यूमीनियम बर्तन धोने से इनकी चमक बहुत जल्दी चली जाती है।
  • एल्यूमीनियम बर्तन सूखने के बाद, मुलायम सूती कपड़े से पोछें।

आखिर में

यह बात बिल्कुल सच है कि जितना आप बर्तनों को अच्छे से रखेंगे उतने लंबे समय तक यह आपका साथ देंगे। किचन साफ रखने के साथ- साथ इसमें रखे बर्तनों को भी साफ रखना जरूरी है। गलत तरीके से साफ करने से बर्तन कम समय में खराब हो जाते हैं और खराब बर्तन किचन को भी खराब कर देते हैं।

इससे भी जरूरी बात यह है कि खराब बर्तन सेहत पर भी असर करते हैं। इसलिए बर्तनों के साथ- साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

लंबे समय के लिए बर्तनों का इस्तेमाल करने के लिए आप इनका ध्यान कैसे रखते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments