हल्दीराम लाइट मुरमुरा रिव्यू (Haldiram’s Lite Murmura Review)
Haldiram's Lite Murmura Review

हल्दीराम लाइट मुरमुरा रिव्यू (Haldiram’s Lite Murmura Review)

क्या हल्दीराम लाइट मुरमुरा (Haldiram’s Lite Murmura) वेट लॉस डाइट वालों के लिए स्नैक ऑप्शन बन सकता है? आइए पता लगाते हैं!

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
क्रंच
4 / 5
4
पोषण लेबल
3 / 5
3
3.67
GOOD!

Summary

हल्दीराम लाइट मुरमुरा (Haldiram’s Lite Murmura) में नमक का बैलेंस परफेक्ट है और कई सारे टैक्शर की वजह से इसका स्वाद लाजवाब लगता है। लेकिन क्या यह ‘लाइट’ स्नैक है? हमें नहीं लगता है।

हम हमेशा लो कैलोरी और हाई वॉल्यूम वाले स्नैक की तलाश में रहते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है ‘हाई वॉल्यूम’ जिसमें कैलोरी की मात्रा कम हो और संतुष्टि ज्यादा।

जैसे- जैसे इस तरह के स्नैक्स की डिमांड बढ़ रही है वैसे ही कई ब्रांड लो कैलोरी स्नैक्स लेकर आ रही है जिससे लोगों की डिमांड पूरी हो सके। इनका दावा है कि यह स्नैक्स सेहतमंद हैं और इनका सेवन रेगुलर डाइट में किया जा सकता है।

टीम मिश्री ने हल्दीराम लाइट मुरमुरा रिव्यू के दौरान इस बात को जानने की कोशिश की है कि क्या इसका सेवन वजन को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है। इसके अलावा कीमत, पैकेजिंग, स्वाद, टैक्शर के बारे में भी विस्तार से बात की है।

हल्दीराम लाइट मुरमुरा - पैकेजिगं
हल्दीराम लाइट मुरमुरा - पैकेजिगं

हल्दीराम लाइट मुरमुरा से जुड़ी जरूरी बातें

हल्दीराम लाइट मुरमुरा ‘सेंसिबल स्नैकिंग- स्नैक लाइट’ रेंज से है। ब्रांड का मानना है कि इस स्नैक में हल्का स्वाद है जिससे यह दिलचस्प लाइट स्नैक बन जाता है।

हल्दीराम लाइट मुरमुरा नमकीन से विभिन्न प्रकार के टैक्शर और फ्लेवर मिलते हैं। इसमें दो तरह के चावल और दाल है जिससे अलग- अलग टैक्शर मिलते हैं। मसालों से फ्लेवर बढ़ने में मदद मिलती है।

1. सामग्री

हल्दीराम लाइट मुरमुरा की सामग्री कुछ इस प्रकार है – पफ्ड राइस (31%), राइस फ्लेक्स (24%), भुनी हुई मूंग दाल (7%), चना दाल (6%), जीरा, करी पत्ता, सरसों के बीज, वेजिटेबल ऑयल, शुगर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग।

2. स्वाद

हल्दीराम लाइट मुरमुरा का स्वाद ताज़ा है। इसमें ताज़ापन करी पत्ता और साबुत जीरा से आता है। इसमें मिठास और नमकीन फ्लेवर का लाजवाब बैलेंस है।

लेकिन यह कहने के बावजूद हमें मिर्च और हींग का स्वाद नहीं आ रहा था।

3. टैक्शर और रंग

हल्दी की वजह से हल्दीराम लाइट मुरमुरा को पीला रंग मिलता है। करी पत्ता और भुनी हुई मूंग की दाल की वजह से मुरमुरा को हरा और नारंगी रंग का मिश्रण मिलता है।

टैक्शर की बात करें तो हल्दीराम लाइट मुरमुरा में क्रंच परफेक्ट है! इसका स्वाद ताज़ा लगता है। हमें अच्छा लगा कि यह ऑयली नहीं है और खाने के बाद पेट हल्का लगता है।

4. फ्लेवर

हल्दीराम लाइट मुरमुरा में नमक की मात्रा परफेक्ट है! यह हल्का मीठा भी है।

लेकिन इस स्नैक में से मसाला फ्लेवर बिल्कुल गुम था। हमें मिर्च का स्वाद बिल्कुल भी नहीं आ रहा था।

5. क्रंचीनेस

पफ्ड राइस और भुनी हुई मूंगदाल की वजह से हल्दीराम लाइट मुरमुरा में बहुत क्रंच था। इस क्रंच से सामग्री के ताज़ा होने का भी पता चलता है।

6. कीमत

हल्दीराम लाइट मुरमुरा के 150 ग्राम पैक की कीमत 30/- रुपए है।

7. पोषण की जानकारी

हल्दीराम लाइट मुरमुरा की पोषण की मात्रा 100 ग्राम के अनुसार कुछ इस प्रकार है – 

528 किलो कैलोरी, 12 ग्राम प्रोटीन, 57 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 28 ग्राम फैट।

हल्दीराम लाइट मुरमुरा रिव्यू

जरूरी बातें हल्दीराम लाइट मुरमुरा
कीमत 30/- रुपए
सामग्री पफ्ड राइस, राइस फ्लेक्स, भुनी हुई मूंग दाल, चना दाल, जीरा, करी पत्ता, सरसों के बीज, वेजिटेबल ऑयल, शुगर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग।
मात्रा 150 ग्राम
शेल्फ लाइफ 150 दिन
कैलोरी 100 ग्राम – 528 कैलोरी
उपलब्धता ऑनलाइन

  • अमेज़न
  • बिग बास्केट
  • हल्दीराम की आधिकारिक वेबसाइट

ऑफलाइन

  • लोकल स्टोर
हल्दीराम लाइट मुरमुरा - सामग्री
हल्दीराम लाइट मुरमुरा - सामग्री

हमारे हल्दीराम लाइट मुरमुरा रिव्यू में हम इन सामग्री को टेस्ट और देख पा रहे थे – 

पफ्ड राइस, राइस फ्लेक्स, भुनी हुई मूंग दाल, सेव (चना दाल से बना), जीरा, करी पत्ता, पाउडर से आने वाली मिठास।

हल्दीराम लाइट मुरमुरा का क्रंच, स्वाद और ताज़ापन अच्छा था।

लेकिन हल्दीराम लाइट मुरमुरा को ‘लाइट स्नैक’ के नाम से बेचना गलत दावा है। हल्दीराम लाइट मुरमुरा के 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी) में 500 से ज्यादा कैलोरी है।

सामग्री लिस्ट में ताड़ का तेल और शुगर पाउडर के बारे में दिया गया है जो सेहतमंद और हल्की सामग्री में नहीं आते हैं।

हल्दीराम लाइट मुरमुरा रिव्यू
हल्दीराम लाइट मुरमुरा रिव्यू

खूबियां

  • हल्दीराम लाइट मुरमुरा पाउच पैकेजिंग में आता है।
  • पैक के ऊपर मापने वाली टैप है जिस पर ‘लाइट’ लिखा है।
  • यह स्नैक तीन फ्लेवर में उपलब्ध है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 150 दिन की है।
  • मुख्य सामग्री – पफ्ड राइस, राइस फ्लेक्स, भुनी हुई मूंग दाल, चना दाल, जीरा, करी पत्ता, सरसों के बीज, वेजिटेबल ऑयल, शुगर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग।

अच्छी बातें

  • हल्दीराम लाइट मुरमुरा में फ्लेवर का अच्छा बैलेंस है।
  • इसमें हमें ताज़ापम महसूस हो रहा था।
  • सामग्री की वजह से अलग- अलग टैक्शर को मिले हैं।
  • मुरमुरा ऑयली नहीं लगता है। 

बुरी बातें

  • हल्दीराम लाइट मुरमुरा ‘लाइट’ या डाइट फ्रेंडली स्नैक नहीं है।
  • हमें लाल मिर्च और हींग का स्वाद नहीं आ रहा था।

किसके लिए बेस्ट है?

अगर आप शाम की चाय/ कॉफी या छोटी- छोटी भूख के लिए क्रंची स्नैक ढूंढ रहे हैं तो आप हल्दीराम मुरमुरा ट्राई कर सकते हैं। लेकिन कैलोरी का भी खास ध्यान रखें।

FAQs

1. क्या हल्दीराम लाइट मुरमुरा ताड़ के तेल में बना है? (Is Haldiram’s Lite Murmura made in Palm oil?) 

हां, हल्दीराम लाइट मुरमुरा बनाने के लिए ताड़ के तेल का इस्तेमाल किया गया है।

2. क्या हल्दीराम लाइट मुरमुरा वेट लॉस के लिए अच्छा है? (Is Haldiram’s Lite Murmura good for weight loss?)

वेट लॉस में कैलोरी के सेवन पर खास ध्यान देना होता है। वजन कम करने के लिए कैलोरी का सेवन कैलोरी के इस्तेमाल से कम होना चाहिए।

इसलिए कैलोरी से भरपूर स्नैक का सेवन ध्यानपूर्वक करना चाहिए।

3. क्या हल्दीराम लाइट मुरमुरा का सेवन डाइट में किया जा सकता है? 

अगर कैलोरी की मात्रा आपके डाइट के अनुसार है तो आप अपना पसंदीदा खाना जरूर खा सकते हैं।

4. हल्दीराम लाइट मुरमुरा में कितनी कैलोरी है? (How many calories are in a bowl of Haldiram’s Lite Murmura?)

100 ग्राम (1 छोटी कटोरी) हल्दीराम लाइट मुरमुरा में 528 किलो कैलोरी है।

हल्दीराम लाइट मुरमुरा
हल्दीराम लाइट मुरमुरा

आखिर में

स्वादिष्ट? हां! लाइट? नहीं!

हल्दीराम लाइट मुरमुरा का सेवन शाम की चाय या दिन में छोटी – छोटी भूख लगने पर कर सकते हैं। मुरमुरा खाने के बाद पेट हल्का लगता है। 

पैक पर ‘लाइट’ लिखा है और इससे लग सकता है यह लो कैलोरी स्नैक है लेकिन इसका सेवन करने से पहले दोबारा जरूर सोच लें।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments