चोखी धानी मूंग दाल हलवा: #फर्स्टइंप्रेशन (Chokhi Dhani Moong Dal Halwa: #FirstImpressions)
Chokhi Dhani Moong Dal Halwa-mishry

चोखी धानी मूंग दाल हलवा: #फर्स्टइंप्रेशन (Chokhi Dhani Moong Dal Halwa: #FirstImpressions)

चोखी धानी मूंग दाल हलवा ने हमें बहुत निराश किया है। जानिए क्यों।

राजस्थान की पारंपरिक डिश मूंग दाल हलवा बहुत पॉपुलर है। मूंग दाल हलवा को मूंग दाल, शुद्ध घी और दूध के इस्तेमाल से बनाया जाता है। आखिर में डिश को ड्राए फ्रूट जैसे कि बादाम, काजू और दालचीनी के पाउडर से सजाया जाता है। यह पारंपरिक डिश अब चोखी धानी के द्वारा रेडी-टू-ईट कैटेगरी में उपलब्ध है। आपको बस इसे खरीदना है, गर्म करना है और फिर खाना है। आइए देखते हैं कि ब्रांड ने इस पारंपरिक डिश के साथ न्याय किया है या नहीं।

चोखी धानी मूंग दाल हलवा (Chokhi Dhani Moong Dal Halwa) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. यह 100% प्राकृतिक प्रोडक्ट है।
  2. इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर और रंग नहीं हैं।
  3. इसमें प्रेज़रवेटिव और एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) नहीं हैं।
  4. एक पैक में से 2 बार हलवा खा सकते हैं।
  5. इसमें एलर्जी होने वाले पदार्थ हो सकते हैं।
  6. इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 2 साल की है।

चोखी धानी मूंग दाल हलवा, 250 ग्राम

रेडी-टू-ईट मूंग दाल हलवा आपको राजस्थान की पारंपरिक डिश का स्वाद देने की कोशिश करता है।

कीमत- 125/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मूंग दाल हलवा बनाने की विधि

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • माइक्रोवेव

पाउच में दी गई सामग्री को माइक्रोवेव कटोरी में डाल लें और फिर 2 मिनट के लिए फुल पावर पर गर्म करें और गर्म खाएं।

  • पैन कुक

पाउच काटें, फ्राई पैन में खाली करें और 3- 5 मिनट के लिए सामग्री को हिलाते रहें और फिर गर्म खाएं।

  • गर्म पानी

पाउच को 3-5 मिनट के लिए उबलते हुए पानी में डालें। अब पाउच काटें, खोलें और गर्म खाएं।

#फर्स्टइंप्रेशन चोखी धानी मूंग दाल हलवा (रेडी-टू-ईट)

चोखी धानी मूंग दाल हलवा ने हमें बहुत निराश किया है। यहां से जानिए क्यों-

गर्म करने के बाद हलवा हमारे उम्मीदों से बहुत दूर है। यह सूखा होने के साथ- साथ इसमें गांठ बनी हुई हैं। जैसे आप कल का हलवा फ्रिज से निकालते हैं और आपको यह ताज़ा नहीं दिखता है? चोखी धानी मूंग दाल हलवा बासी लग रहा है और दिखने में खाने लायक तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा है।

चोखी धानी मूंग दाल हलवा – सूखा होने के साथ- साथ हलवे में गांठ बनी हुई थी।

इसमें ज्यादा ड्राए फ्रूट नहीं हैं और ड्राए फ्रूट हमें पुराने काजू, किशमिश हलवे की गांठ में मिले हैं। इसकी खुशबू भी बहुत अजीब है जो खट्टी, बासी- घी जैसी कुछ है जो आपको निराश कर सकती है। इसके अलावा, हलवा खाने बाद वाला स्वाद भी बहुत अजीब है। हमें लगा कि इसके बुरे स्वाद का कारण इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ खत्म होने वाली है इसलिए हो सकता है इसलिए हमने दोबारा शेल्फ लाइफ की जांच की। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

इसकी खुशबू और स्वाद ने हलवा खाने का पूरा अनुभव खराब कर दिया, अगर आप हलवे की सूरत को भी नज़रअंदाज कर दें फिर भी यह खराब ही लगता है।

हम इस प्रोडक्ट की बिल्कुल भी सलाह नहीं देंगे।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments