भारत में सर्वश्रेष्ठ मिनी फ्रिज (Mar 2024)
best mini fridge in India

भारत में सर्वश्रेष्ठ मिनी फ्रिज (Mar 2024)

भारत में बेस्ट मिनी फ्रिज से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। यह सभी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

मिनी फ्रिज पोर्टेबल और सुविधाजनक अप्लायंस है और इसका इस्तेमाल होटल रूम, होस्टल, ऑफिस या घर और दुकानों में किया जाता है। जरा सोचिए कि आपको आधी रात को प्यास लगी है और आपको अपने कमरे से किचन तक जाना है। यहां पर मिनी फ्रिज का इस्तेमाल याद आता है। मिनी फ्रिज बेड के बगल में रख सकते हैं जिसकी मदद से आधी रात को पानी पीने के लिए किचन तक नहीं जाना पड़ेगा।

अगर आपको होस्टल बदलना है तो आप आसानी से अपना मिनी फ्रिज दूसरे होस्टल में ले जा सकते हैं। जब भी किसी अच्छे होटल में जाते हैं तो वहां पर मिनी फ्रिज होता है जिसमें बेवरेज और कैंडी होती हैं। मिनी फ्रिज को छोटा फ्रिज, पोर्टेबल फ्रिज या फिर मिनी कुलर के नाम से भी जाना जाता है। मिनी फ्रिज से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

भारत में बेस्ट मिनी फ्रिज

क्या आप ऑफिज, घर, पी.जी के लिए मिनी फ्रिज की तलाश में हैं? मिनी फ्रिज के कई फायदे हैं जैसे कि यह कम जगह लेते हैं, छोटी जगह के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यहां से आप भारत में उपलब्ध बेस्ट मिनी फ्रिज से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिन्हें आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

नंबर प्रोडक्ट का नाम अमेज़न पर खरीदें
1. एलजी मिनी फ्रिज खरीदें
2. किचऑफ मिनी फ्रिज खरीदें
3. ब्लू स्टार मिनी फ्रिज खरीदें
4. वीडियोकॉन मिनी फ्रिज खरीदें
5. गोदरेज मिनी फ्रिज खरीदें
6. हायर मिनी फ्रिज खरीदें
7. कोका कोला मिनी फ्रिज खरीदें

भारत में बेस्ट मिनी फ्रिज 2022

बेस्ट मिनी फ्रिज से जुड़ी जानकारी विस्तार से यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. एलजी 45 लीटर डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर

एलजी ब्रांड ग्राहकों की जिंदगी को अपने प्रोडक्ट की मदद से अच्छी आदत, फायदे और व्यक्तित्व को और अच्छा बनाने में मदद करते हैं। ब्रांड, ग्राहकों को नई तकनीक से बने अच्छे प्रोडक्ट देने का वादा करती है। एलजी 45 लीटर डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एनर्जी बचाता है और कोई स्थापना की जरुरत नहीं है।

मिनी फ्रिज को इंस्टोल करने की जरुर नहीं होती है क्योंकि इसको खरीदने के तुरंत बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के द्वारा इसको एनर्जी बचाने वालाा प्रोडक्ट माना गया है। इस फ्रिज का दरवाजा बड़ा है जहां पर आप बोतल आराम से रख सकते हैं।

मिनी फ्रिज में फ्रीजर भी है जिसमें आप खाना ताज़ा और पोषण से भरपूर रख सकते हैं। इसकी शेल्फ अच्छी क्वालिटी की है जिसमें आप भारी सामान भी रख सकते हैं। यह मिनी फ्रिज 140- 290 वाट की बिजली पर काम करता है और इसको स्टेबलाइजर की जरुरत नहीं है।

मिनी फ्रिज की टोकरी एयर टाइट है जिसमें यह बाहर की गर्म हवा अंदर की ठंडी हवा से मिलने नहीं देती है। इसका डिजाइन स्टाइलिश है जिसकी मदद से उस जगह की सुंदरता बढ़ जाती है। इस प्रोडक्ट की क्षमता 45 लीटर की है और यह प्रोडक्ट 5 साल की गारंटी के साथ आता है। इसमें बर्फ की ट्रे और डोर लॉक सिस्टम है।

लीजी मिनी फ्रिज
लीजी मिनी फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • इंस्टोल करने की जरुरत नहीं
  • एनर्जी बचाता है
  • अलग से फ्रीजर
  • शेल्फ मजबूत और टिकाऊ
  • एयर टाइट टोकरी
  • क्षमता- 45 लीटर
  • डोर लॉक खूबी
  • आइस ट्रे
  • 1 साल गारंटी
  • 5 साल कंप्रेसर की गारंटी

2. किचऑफ एचवाए 50 50 लीटर सिंगल डोर मिनी रेफ्रिजरेटर

किचॉफ इंडिया यह दावा करता है कि इन्होंने सफलता इलेक्ट्रिक कैटल और मिनी फ्रिज से हासिल की है। यह जानी- मानी कंपनी है जिसकी स्थापना 2007 में सूरत, गुजरात में हुई है। ब्रांड का दावा है कि सभी प्रोडक्ट को सही नियमों के साथ बनाया जाता है। किचॉफ एचवाए 50 50 लीटर सिंगल डोर मिनी रेफ्रिजरेटर की एल्यूमीनियम बॉडी है और साथ ही कंप्रेसर तकनीक भी है।

इस मिनी फ्रिज की बॉडी एल्यूमीनियम की है और मजबूत गिलास डोर है। इसकी क्षमता 50 लीटर की है। यह अब्जॉर्बशन और कंप्रेसर तकनीक पर काम करता है जो एनर्जी बचाने के साथ- साथ पर्यावरण फ्रेंडली भी है। इसमें 1 शेल्फ है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल टोकरी है जो किटाणु को अंदर नहीं आने देती है। यह घर, ऑफिस या होटल के कमरों के लिए अच्छी है। इसको ड्रिंक्स- बेवरेज रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लाइट नहीं है। यह प्रोडक्ट 5 साल की गारंटी के साथ आता है। इसमें बर्फ की ट्रे और डोर लॉक सिस्टम है।

किचऑफ मिनी फ्रिज
किचऑफ मिनी फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • एल्यूमीनियम बॉडी
  • मजबूत गिलास डोर
  • 50 लीटर की क्षमता
  • अब्जॉर्बशन और कंप्रेसर तकनीक
  • बिजली बचाता है
  • 1 शेल्फ
  • एंटी-बेक्टीरियल टोकरी
  • बेवरेज स्टोर करने के लिए
  • 1 साल की गारंटी
  • 5 साल कंप्रेसर की गारंटी

3. ब्लू स्टार बीडब्लूडी3एफएमआरजीए स्टार हॉट, कोल्ड और फ्रिज के साथ पानी

ब्लू स्टार दावा करता है कि ए.सी और फ्रिज कैटेगरी में भारत की यह जानी- मानी कंपनी है। यह अपने ग्राहकों को हर तरह का हल देते हैं। ब्लू स्टार बीडब्लूडी3एफएमआरजीए स्टार हॉट, कोल्ड और फ्रिज के साथ सामान्य पानी की मशीन की कूलिंग क्षमता 3 लीटर है और हीटिंग क्षमता 5 लीटर है।

यह मल्टी पर्पस अप्लायंस मिनी फ्रिज में पानी डिस्पेंसर है जिसमें गर्म, सामान्य और ठंडा पानी आता है। तीन तापमान के पानी के लिए इसमें तीन नल हैं। डिस्पेंसर की बॉडी एक्रिलोनिट्राइल ब्यूटडीन स्टायरीन (एबीएस) से बनी हुई है। इसके डिस्पेंसर की क्षमता 3 लीटर की है और हीटिंग क्षमता 5 लीटर की है। मिनी फ्रिज की क्षमता 14 लीटर है, इसको डिस्पेंसर की नीचे फिट किया गया है। जगह को बांटने के लिए इसमें प्लेट्स हैं। इसमें आप खाना और बेवरेज रख सकते हैं। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी के साथ आता है।

ब्लू स्टार मिनी फ्रिज
ब्लू स्टार मिनी फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • मिनी फ्रिज के साथ पानी डिस्पेंसर
  • 3 नल हैं- गर्म, सामान्य और ठंडा पानी के लिए
  • कूलिंग क्षमता- 3 लीटर
  • हीटिंग क्षमता- 5 लीटर
  • फ्रिज क्षमता- 14 लीटर
  • प्लेट्स से जगह बांटी गई हैं
  • 1 साल की गारंटी

4. वीडियोकॉन आरइएफ 47 लीटर 18/8 स्टील सिंगल डोर

इस फ्रिज को खाना, ड्रिंक्स और डेजर्ट रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका साइज छोटा है और घर में कम जगह लेगा। यह टिकाऊ मिनी फ्रिज है। वीडियोकॉन आरइएफ 47 लीटर 18/8 स्टील सिंगल डोर का साइज छोटा है और इसमें बोतल रखने वाले भी हैं।

इसमें अलग से खूबी है जैसे कि एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- फंगल टोकरी, बातल रखने वाली जगह, डायरेक्ट कूलिंग, तापमान कंट्रोल करने के लिए आदि। खाने के अनुसार आप मिनी फ्रिज का तापमान कंट्रोल कर सकते हैं। यह किफायती है और इसको कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिनी फ्रिज में आपको डीफॉस्ट खुद करना पड़ता है। इस फ्रिज की क्षमता 47 लीटर है।

वीडियोकॉन मिनी फ्रिज
वीडियोकॉन मिनी फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • छोटा साइज
  • टिकाऊ
  • एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट
  • एंटी- पंगल गैसकेट
  • बोतल रखने वाला
  • डायरेक्ट कूलिंग तकनीक
  • स्टेबलाइजर
  • किफायती
  • मैनुअल डिफ्रॉस्ट
  • क्षमती- 47 लीटर
  • सिंगल डोर

5. गोदरेज 99 लीटर 1 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर

गोदरेज ब्रांड की स्थापना 1897 में भारत को स्वतंत्र और स्वदेशी आंदोलन के दौरान हुई थी। यह अपने जुनून और उद्देश्य को एक साथ लाकर प्रोडक्ट बनाते हैं। गोदरेज 99 लीटर 1 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में सिंगल डोर है और डायरेक्ट कूल तकनीक है।

गोदरेज मिनी फ्रिज का साइज छोटा है और डिजाइन आकर्षक है। यह फ्रिज डायरेक्ट कूल करता है जिससे यह कम बिजली लेता है। मिनी फ्रिज के टॉप पर फ्रीजर है और इसको खुद से डिफ्रॉस्ट करना पड़ता है। इसके कंप्रेसर की कुशलता ज्यादा है और इसकी क्षमता 99 लीटर है। इस फ्रिज में छोटी सब्जियां रखने वाली ट्रे है सब्जियों को ताजा और सेहतमंद रखती है। इसमें बोतल रखने के लिए छोटी सी जगह है। शेल्फ टिकाऊ हैं और कई सारी चीजें रखी जा सकती हैं। स्टेबलाइजर की जरुरत नहीं है। इसमें दूध के प्रोडक्ट रखने के लिए भी अलग से जगह है जिससे बाकी खाने की महक मिक्स नहीं होती है। इसमें लाइट है और यह बिजली बचाता है।

गोदरेज मिनी फ्रिज
गोदरेज मिनी फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • सिंगल डोर
  • डायरेक्ट कूलिंग तकनीक
  • मैनुअल डिफ्रॉस्ट
  • बड़े फ्रिज के मुकाबले धीरे ठंडा करता है
  • टिकाऊ शेल्फ
  • सब्जियों के लिए ट्रे
  • दूध प्रोडक्ट के लिए ट्रे
  • बोतल रखने की जगह
  • पहले से स्टेबलाइजर है
  • बिजली बचाता है
  • लाइट
  • साइज में छोटा

6. हायर 52 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर

वेबसाइट के अनुसार, हाय ब्रांड की स्थापना 1984 में चीन में हुई है। 2003 में इस ब्रांड को होम अप्लायंस के लिए पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी ब्रांड रैंक किया गया है। इनका दावा है कि यह नएपन, तकनीक के इस्तेमाल से ग्राहकों को बेस्ट सुविधा देते हैं। हायर 52 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में कुशल तरीके से कूलिंग होती है।

यह मिनी फ्रिज सुंदर और इसका डिजाइन स्टाइलिश है जो बहुत कम जगह लेता है। इसकी क्षमता 52 लीटर की है और इसकी रेटिंग 3 स्टार है। इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन है। यह आवाज नहीं करता है जिस कारम इसको कमरे में रख सकते हैं। यह अच्छे और कुशल तरीके से काम करता है। इसके हैंडल को अच्छे से पकड़ा जा सकता है। इसमें अलग से फ्रीजर है। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी के साथ आता है और 5 साल की गारंटी कंप्रेसर की है।

हायर मिनी फ्रिज
हायर मिनी फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी

  • आकर्षक डिजाइन
  • क्षमता- 52 लीटर
  • 3 स्टार रेटिंग
  • कुशल तरीके से कूलिंग
  • एनर्जी बचाता है
  • हैंडल अच्छा है
  • अलग फ्रीजर है
  • एंटी- फंगल गैसकेट
  • 1 साल की गारंटी
  • कंप्रेसर की 5 साल की गारंटी

7. कूलट्रॉन केडब्लूसी-4 कोका-कोला पर्सनल 6 कैन मिनी फ्रिज

कूलट्रॉन ब्रांड नई तकनीक से साथ प्रोडक्ट बनाती है। यह ब्रांड 200 से ज्यादा तरहग के प्रोडक्ट को यूएस और कनाडा में बेचने का दावा करता है। कूलट्रॉन केडब्लूसी-4 कोका-कोला पर्सनल 6 कैन मिनी फ्रिज अपने आप लॉक हो जाता है। इसका डिजाइन अच्छा है और इसकी क्षमता 4 लीटर की है। इसका ट्रेड मार्क रंग है जिस पर कोका कोला लिखा हुआ है। इसमें आप छोटी बोतल रख सकते हैं।

कोका कोला मिनी फ्रिज
कोका कोला मिनी फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • आकर्षक डिजाइन
  • क्षमता- 4 लीटर
  • अच्छा हैंडल
  • सेल्फ- लॉक
  • चमकीला लाल रंग
  • छोटी बोतल रख सकते हैं

मिनी फ्रिज के प्रकार

मिनी फ्रिज अलग- अलग साइज में उपलब्ध हैं। इनका साइज 1.7 क्यूबिक फीट से 4.5 क्यूबिक फीट होता है। छोटे फ्रिज में आप बेवरेज, कैंडीज़ और स्नैक्स रख सकते हैं। इसमें खाना ताजा रहता है और किचन फ्रिज के मुकाबले कम जगह लेता है। इसके साथ ही मिनी फ्रिज कम बिजली भी लेता है।

1. ड्रिंक मिनी फ्रिज

इस पोर्टेबल फ्रिज में आप सिर्फ ड्रिंक्स, बेवरेज या पानी रख सकते हैं। इसकी तापमान उतना ही होता है कि यह ड्रिंक्स को ठंडा रख सकता है लेकिन इसमें सब्जियां नहीं रखी जा सकती हैं।

2. काउंटर हाई कॉम्पैक्ट मिनी फ्रिज

इस तरह के मिनी फ्रिज को काउंटर के नीचे से रखा जा सकता है। यह दो प्रकार में आते हैं- सिंगल डोर और डबल डोर। इस तरह के फ्रिज में सामान रखने की काफी जगह होती है। इसमें आप खाने से लेकर बेवरेज तक कुछ भी रख सकते हैं। यह लॉक, फ्रीजर, डिस्पेंसर और लाइट के साथ आते हैं। छोटे फ्रिज डाइनिंग या फिर किचन में आराम से रख सकते हैं। इस फ्रिज की क्षमता और साइज बड़ा होता है जो मिनी फ्रिज के मुकाबले महंगा आता है।

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रिज 20,000/- रुपए तक

3. क्यूब मिनी फ्रिज

क्यूब फ्रिज को मिनी फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह छोटा होता है और महंगा भी नहीं होता है। इसमें जगह कम होती है इसलिए इसको रखने के लिए ज्यादा जगह की जरुरत नहीं होती है। इस तरह के फ्रिज के डोर को आप किसी भी तरफ से खोल सकते हैं दाएं तरफ से भी और बाएं तरफ से भी।

4. मिड साइज्ड मिनी फ्रिज

क्यूब फ्रिज के मुकाबले इन फ्रिज में ज्यादा जगह होती है। इसमें शेल्फ ज्यादा होती हैं। इसमें फ्रीजर भी होता है और इसको आसानी से साफ भी किया जा सकता है। क्यूब फ्रिज के मुकाबले यह महंगे होते हैं।

5. ट्रेवल मिनी फ्रिज

ट्रेवल मिनी फ्रिज पोर्टेबल होते हैं और इनको सफर के दौरान आसानी से ले जाया जा सकता है। इनको आप सुविधाजक तरीके से पिकनिक, कैंपिंग आदि के समय साथ में ले जा सकते हैं। ट्रेवल मिनी फ्रिज की कीमत बाकी सभी मिनी फ्रिज से कम होती है।

मिनी फ्रिज कैसे काम करता है

आप यह सोच रहे होंगे कि फ्रिज कैसे काम करता है के बारे में आपको क्यों पता होना चाहिए। अगर आपको पता होगा कि मिनी फ्रिज काम कैसे करता है तो आपको यह फैसला लेने में परेशानी नहीं होगी कि किस तरह का मिनी फ्रिज आपकी जरुरत के अनुसार है। सभी मिनी फ्रिज बाहर के तापमान को फ्रिज के अंदर कं तापमान के साथ मिक्स नहीं होने देते हैं जिस कारण से खाना ठंडा रहता है। जब तक आप मिनी फ्रिज को खोलते नहीं हैं तब तक मिनी फ्रिज का तापमान सामान्य रहता है।

छोटा फ्रिज 3 तकनीक पर काम करता है- थर्मोइलेक्ट्रिक, कंप्रेसर और अब्जॉर्बशन तकनीक। यह तीनों मोड अलग- अलग तरीके से काम करते हैं।

1. थर्मोइलेक्ट्रिक मिनी फ्रिज

जो मिनी फ्रिज थर्मोइलेक्ट्रिक पर काम करता है वो टिकाऊ नहीं होता है। इस तरह का मिनी फ्रिज खाने को ठंडा करने के साथ- साथ गर्म भी कर देता है। इसमें हींट पम्प फिट होता है जो एक जगह से दूसरी ट्रांसफर करता है। यह मिनी फ्रिज आवाज नहीं करते हैं। आपको सिर्फ पंखे की आवाज सुनेगी। यह मिनी फ्रिज छोटे होते हैं और पोर्टेबल भी होते हैं जिस कारण से यह सस्ते होते हैं।

2. कंप्रेसर मिनी फ्रिज

इस तरह के मिनी फ्रिज को किचन, कमरे में, डाइनिंग रूम या ऑफिस में रख सकते हैं। इनमें ट्यूब और कॉयल होते हैं जो कंप्रेसर मिनी फ्रिज में बहुत महत्तपूर्ण रूप निभाते हैं। इन ट्यूब और कॉयल में से वाष्पीकृत तरल (vaporized liquid) फ्लो करता है जो मिनी फ्रिज में रखी चीजों को ठंडा करने में मदद करते हैं। यह मिनी फ्रिज आवाज नहीं करते हैं।

3. अब्जॉर्बशन मिनी फ्रिज

इस तरह के मिनी फ्रिज में हीट का आधार फिट होता है जो खाने की चीजों और बेवरेज को ठंडा रखने में मदद करता है। यह आवाज नहीं करते हैं और टिकाऊ होते हैं। इनको दूरवर्ती स्थान (remote location) में भी रखा जा सकता है।

मिनी फ्रिज के फायदे और नुकसान

हर इलेक्ट्रिक अप्लायंस के फायदे और नुकसान होते हैं। ऐसी ही कुछ मिनी फ्रिज के साथ भी है। मिनी फ्रिज के फायदे और नुकसान की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

मिनी फ्रिज के नुकसान के मुकाबले फायदे ज्यादा हैं। मिनी फ्रिज के नुकसान को आसानी से नज़रअंदाज किया जा सकता है।

मिनी फ्रिज के फायदे

 

  • छोटा साइज और कहीं भी रखा जा सकता है।
  • कम जगह लेता है।
  • पोर्टेबल और सुविधाजनक।
  • ट्रेवल करते समय ले जा सकते हैं।
  • हल्का
  • ऑफिस, रूम, पार्टी, दुकान और कमरे में आसानी से रख सकते हैं।
  • पार्टी के लिए बाहर ले जा सकते हैं।
  • स्नैक्स, जूस और बेवरेज रखने के लिए सही।
  • जल्दी से ठंडा करता है।
  • कम ध्यान देने की जरुरत और साफ करने में आसानी।
  • कई मिनी फ्रिज को किसी भी साइड से खोल सकते हैं।
  • लंबे समय के लिए बेवरेज ठंडे रहते हैं।
  • कुछ मिनी फ्रिज में बर्फ बनाने वाला और बर्फ डिस्पेंसर होता है।

मिनी फ्रिज के नुकसान

  • मिनी फ्रिज अपने नाम के अनुसार है, इसमें ज्यादा सामान नहीं रख सकते हैं।
  • कुछ ही मिनी फ्रिज में दूध रख सकते हैं।
  • तापमान सेट नहीं कर सकते हैं। इसकी सेटिंग पहले से ही होती है।
  • कुछ मिनी फ्रिज में फ्रीजर नहीं होता है।

लंबे समय के लिए बेवरेज ठंडे रहते हैं।

मिनी फ्रिज खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

मिनी फ्रिज खरीदने से पहले कुछ जरुरी बातों का खास ध्यान रखें।

1. साइज

सामान्य फ्रिज के मुकाबले मिनी फ्रिज का साइज छोटा होता है। परपेक्ट मिनी फ्रिज खरीदना ग3ाहक की जरुरत पर निर्भर करता है। अगर आपको सिर्फ बेवरेज ठंडा करने के लिए चाहिए सिर्फ शेल्फ के साथ मिनी फ्रिज खरीदें।

2. शेल्फ निकाल सकते हैं

मिनी फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करने के लिए फ्रिज की शेल्फ निकल जानी चाहिए जिससे आप इसमें कई सारा सामान रख सकते हैं। शेल्फ निकालने से आपको ज्यादा जगह भी मिल जाती है।

3. दरवाजे के प्रकार

मिनी फ्रिज तीन तरह के दरवाजों के साथ आता है- सिंगल, डबल और घुमाने वाला। अगर आपको मिनी प्रिज में बर्फ भी जमानी है तो डबल डोर वाला मिनी फ्रिज खरीदें क्योंकि सिंगल डोर मिनी फ्रिज में बर्फ जमाने के लिए आपको हर बार तापमान बदलना पड़ता है। घुमाने वाले मिनी फ्रिज को आप किसी भी तरफ से खोल सकते हैं इसलिए जब भी आप मिनी फ्रिज की जगह बदल रहें हैं तो आपको इसको खोलने की चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह दोनों तरफ से खुल सकता है।

4. वारंटी

किसी भी इलेक्ट्रिक अप्लायंस की गारंटी बेहद जरुरी होती है। ऐसा हो सकता है कि कुछ दिनों बाद ही आपका मिनी फ्रिज दिक्कत देने लग जाए। फिर से नया मिनी फ्रिज खरीदना हर तरह से मुश्किल हो सकता है। इसलिए मिनी फ्रिज खरीदने से पहले गारंटी के बारे में जरुर जानकारी प्राप्त कर लें।

गीली ट्रे मिनी फ्रिज में ना रखें।

5. आवाज

कुछ समय बाद मिनी फ्रिज आवाज करने लग जाते हैं। मिनी फ्रिज खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज रखना कहां है। कई बार फ्रिज को सही लेवल में ना रखने से भी फ्रिज आवाज करने लग जाता है।

6. लॉक

अगर आपको अपने होस्टल में मिनी फ्रिज रखना है तो वहीं मिनी फ्रिज खरीदें जिसमें लॉक की सुविधा है। जिससे फ्रिज में रखा सामान सुरक्षित रहें।

7. अलग से खूबियां

मिनी फ्रिज में सारी खुबियां नहीं होती है। जैसे कि कुछ ही मिनी फ्रिज में अपने आप डिफ्रॉस्ट हो जाता है। अगर आप खुद से डिफ्रॉस्ट करना भूल सकते हैं तो ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट मिनी फ्रिज ही खरीदें।

मिनी फ्रिज कैसे रखें

हालांकि हमने पहले बताया है कि मिनी फ्रिज का ज्यादा ध्यान नहीं रखना पड़ता है। लेकिन फिर भी लंबे समय के लिए मिनी फ्रिज इस्तेमाल करने के लिए आपको इस पर थोड़ा ध्यान देना पडेगा। यहां से आप मिनी फ्रिज को कैसे ध्यान से रखना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मिनी फ्रिज का ध्यान रखने के लिए क्या करें-

  • मिनी फ्रिज को सही तरीके से रखें।
  • फ्रिज को ठंडी जगह पर रखें।
  • प्लेन सतह पर रखें।
  • अच्छे से हवा जाने के लिए मिनी फ्रिज को अच्छे से रखें।
  • मीडियम सेटिंग पर ध्यान दें।
  • मिनी फ्रिज को समय- समय पर डीफ्रॉस्ट करें।
  • रोजाना साफ करें।
  • मिनी फ्रिज को बाहर से साबुन के पानी से साफ करें।
  • ट्रे साफ करने के बाद, सुखने के बाद ही फ्रिज में रख।
  • मिनी फ्रिज को अंदर से साफ करने के बाद थोड़ी देर के लिए खुला रहने दें।
  • मिनी फ्रिज को महक से दूर रखें।

मिनी फ्रिज का ध्यान रखने के लिए क्या ना करें-

  • फ्लैट जगह पर मिनी फ्रिज ना रखें।
  • सूरज की किरण या फिर गर्म जगह पर फ्रिज ना रखें।
  • ढलान पर फ्रिज ना रखें।
  • मिनी फ्रिज को हद से ज्यादा ना भर दें, नहीं तो यह सही से काम नहीं करेगा।
  • मिनी फ्रिज में सड़ा हुआ खाना ना रखें।
  • मिनी फ्रिज को लंबे समय के लिए डिफ्रॉस्ट करना ना भूलें।
  • मिनी फ्रिज का स्विच ऑन में सफाई ना करें।
  • अंदर से फ्रिज को साबुन के पानी से साफ ना करें।
  • गीली ट्रे मिनी फ्रिज में ना रखें।
  • मिनी फ्रिज में नमी होने पर खाने का सामान ना रखें।
  • सड़े हुए खाने से फ्रिज में महक हो सकती है।

मिनी फ्रिज खरीदने से पहले गारंटी के बारे में जरुर जानकारी प्राप्त कर लें।

मिनी फ्रिज कैसे साफ करें

  • फ्रिज की सफाई करने का सबसे पहले स्टेप है कि सभी चीजों को फ्रिज से निकाल लें। सभी खाने की चीजों को फ्रिज से निकाल लें जिससे सफाई करने में आसानी होती है।
  • अधिकतर मिनी फ्रिज में प्लेट निकल जाती है इसलिए प्लेट को बाहर निकल लें और इन्हें गर्म साबुन के पानी में भिगा दें।
  • मिनी फ्रिज के अंदर सफाई करने के लिए वाइप्स, माइक्रो पाइबर कपड़ा या स्पोंज का इस्तेमाल करें और अच्छे से फ्रिज साफ करें।
  • अगर मिनी फ्रिज में जिद्दी दाग हैं बैकिंग सोडा के इस्तेमाल से दागों को निकल सकते हैं। बैकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को 1 घंटे तक दाग पर रहने दें और फिर साफ कपड़े से साफ कर दें।
  • मिनी फ्रिज को बाहर से साफ करने के लिए साबुन का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाहर से सफाई करने के लिए वाइप्स, माइक्रो पाइबर कपड़ा या स्पोंज का इस्तेमाल करें और अच्छे से फ्रिज साफ करें।
  • सफाई करने के बाद भी अगर आपके मिनी फ्रिज में महक आ रही है तो छोटे बॉक्स में बैकिंग पाउडर डालें और इस बॉक्स को मिनी फ्रिज में रख दें। बैकिंग सोडा सारी महक अब्जॉर्ब कर लेगा।

सारांश

मार्केट में आपको कई तरह के मिनी फ्रिज मिल जाएंगे। लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आपकी जरुरत, बजट आदि क्या हैं। मिनी फ्रिज को ग्राहकों के लिए अलग- अलग जरुरत को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। अगर आपको मिनी फ्रिज खरीदना है तो सबसे पहले इस बात पर ध्यान दें कि आपका बजट क्या है, जरुरत क्या है, किस काम के लिए चाहिए आदि। अगर आपको अपने कमरे में रखना है तो इस बात पर ध्यान दें कि मिनी फ्रिज आवाज नहीं करता है। आवाज होने से रात को आपकी नींद खराब हो सकती है।

हमारे टॉप पिक कुछ इस प्रकार हैं: एलजी सिंगल डोर मिनी फ्रिज, ब्लू स्टार मिनी फ्रिज, वीडियोकॉन मिनी फ्रिज

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments