सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट रिव्यू (Sunfeast Farmlite Oats with Chocolate Biscuits Review)
sunfeast-active-farmlite-oats-with-chocolate-review

सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट रिव्यू (Sunfeast Farmlite Oats with Chocolate Biscuits Review)

नटी और चॉकलेटी, सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट (Sunfeast Farmlite Oats with Chocolate Biscuits) स्वादिष्ट कॉफी पार्टनर है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
क्रंच
4 / 5
4
पोषण
3 / 5
3
3.67
GOOD!

Summary

सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट (Sunfeast Farmlite Oats with Chocolate Biscuits) ओट्स, चॉकलेट और बादाम के साथ चॉकलेट बिस्किट, फाइबर से भरपूर स्नैक है।

परिचय

टी टाइम स्नैक जैसे कि कुकीज़ और बिस्किट के साथ- साथ नमकीन को भी सेहतमंद अवतार में लांच किया जा रहा है। चाहे बेक्ड मल्टीग्रेन चिवड़ा या रिफाइंड शुगर आटा से बने बिस्किट, उत्पादक अब ज्यादा ध्यान सुपर फूड और सेहतमंद सामग्री पर ध्यान दे रहे हैं।

इसके कहने के बावजूद, यह भी अनकही बात है कि टी/ कॉफी समय का स्नैक स्वादिष्ट होना चाहिए। इनता स्वादिष्ट की आप दोबारा खाना चाहेंगे।

हमने सनफीस्ट एक्टिव ओट्स रेंज के चॉकलेट फ्लेवर बिस्किट ट्राई किया है। क्या यह रेगुलर कुकीज़ की तरह क्रिस्प्स हैं? क्या हमें चॉकलेट का स्वाद आ रहा था? ‘बाइट’ के बारे में क्या कहना है? बिना मैदा वाली कुकीज़ के बारे में आप अधिक जानकारी मिश्री के सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट

सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट बनाने के लिए गेहूं का आटा, ओट्स फ्लेक्स, चॉकलेट चिप, बादाम और बाकी कुकीज़ की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। पैक पर बताया गया है कि यह कुकीज़ मैदा फ्री हैं। आशीर्वाद आटा से बनी कुकीज़, हम जानने चाहते थे कि आटा- ओट्स- चॉकलेट की जोड़ी का स्वाद कैसा है। सबसे जरूरी यह की, चाय/ कॉफी के साथ इसका स्वाद कैसा है?

इसके अलावा आप इस रिव्यू से कीमत, पैकेजिंग, स्वाद, टैक्शर के बारे में भी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं। क्या यह सिर्फ चॉकलेट फ्लेवर है या इनमें चॉकलेट भी है?

1. पैकेजिंग

एक्टिव ओट्स कुकीज़ के एक बॉक्स में 8 अलग पैक हैं। एक पैक में दो बिस्किट है जो एक सर्विंग है।

2. सामग्री

गेहूं का आटा (31.3%), ओट्स फ्लेक्स (20.3%), चीनी, ताड़ का तेल, प्लेन चॉकलेट चिप (6.2%), कोको सॉलिड (1.4%), बादाम, नमक मुख्य सामग्री में शामिल हैं।

3. स्वाद

सबसे पहले आपको बता दें कि इन कुकीज़ में चॉकलेट चिप्स ऊपर भी थी और अंदर भी थी! इससे हमारा अनुभव बढ़ गया था।

कोको सॉलिड के चॉकलेट फ्लेवर की बात करें तो इनसे मिठास सही मात्रा में थी और साथ ही चॉकलेट फ्लेवर भी मिल रहा था।

इसके साथ ही बादाम के टुकड़े भी सभी सामग्री के साथ अच्छे से घुल गए थे।

4. फ्लेवर

इन कुकीज़ में बिना ज्यादा मिठास के चॉकलेट फ्लेवर था।

कुकीज़ बनाने के लिए ताड़ के तेल (refined palm oil) का इस्तेमाल किया गया है। औद्योगिक या बासी स्वाद नहीं था।

5. बाइट

आमतौर पर जिन कुकीज़ और बिस्किट में लो फैट होता है उन्हें खाना मुश्किल होता है। चॉकलेट कुकीज़ क्रंची और फाइबर से भरपूर थी! 

कुकीज़ के किनारे नाजु़क या टूटे हुए नहीं थे जिससे यह मेहमानों को देने के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाते हैं।

6. पोषण की जानकारी

नीचे दी गई जानकारी सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट की कैलोरी और मैक्रोन्यूट्रिएंट की है – 

एक सर्व (18.75 ग्राम) – 91 किलो कैलोरी

12.6 ग्राम शुगर (जिसमें 4.6 शुगर है), 1.7 ग्राम प्रोटीन, 3.7 ग्राम फैट और 1.2 ग्राम डायटरी फाइबर है।

7. कीमत

150 ग्राम बॉक्स में 8 पैक आते हैं जिनकी कीमत 50/- रुपए है। एक बॉक्स में आपको 16 बिस्किट मिलते हैं।

सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट रिव्यू

जरूरी बातें सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट
कीमत 50/- रुपए
मात्रा 150 ग्राम
शेल्फ लाइफ 9 महीने
उपलब्ध साइझ 150 ग्राम बॉक्स
कैलोरी एक सर्व – 91 किलो कैलोरी

ओट्स को बेस्वाद खाना माना जाता है। हालांकि इनमें अच्छे क्वालिटी के प्रोटीन और फैट का मिश्रण है। इसके साथ ही यह कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं जिस वजह से लंबे समय के भूख नहीं लगती है।

अगर आपको फिर भी ओटमील का स्वाद और टैक्शर पसंद नहीं है, या फिर रातभर भिगाए गए ओट्स खा नहीं सकते हैं तो यह चॉकलेट ओट्स कुकीज़ क्विक और ईज़ी शाम के स्नैक्स बन सकते हैं।

सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट - पैकेजिंग
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट - पैकेजिंग
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट - सामग्री
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट - सामग्री
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट में चॉकलेट और बादाम के टुकड़े थे
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट में चॉकलेट और बादाम के टुकड़े थे
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट का टैक्शर सॉफ्ट है
सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट का टैक्शर सॉफ्ट है

विशेषताएं

  • एक बॉक्स में 8 पैक आते हैं।
  • एक पैक में 2 कुकीज़ आती हैं।
  • यह कुकीज़ ओट्स, गेहूं का आटा, चॉकलेट चिप्स, कोको सॉलिड और बादाम से बनी हैं।
  • इनमें दूध और वनीला फ्लेवर हैं।
  • 150 ग्राम बॉक्स की कीमत 50/- रुपए है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • स्वीटनर के लिए लिक्विड ग्लूकोज, इंवर्ट सिरप और शुगर का इस्तेमाल किया गया है।

अच्छी बातें

  • इस प्रोडक्ट ने ‘नो मैदा’ का वादा पूरा किया है। 50% से ज्यादा की सामग्री आटा और ओट्स से बनी है। यह दोनों बिस्किट में फाइबर की मात्रा बढ़ाते हैं जो मैदा की जगह सेहतमंद ऑप्शन है।
  • बिस्किट में अच्छी बाइट है।
  • यह डेजर्ट की तरह मीठी नहीं हैं लेकिन इनमें चॉकलेट फ्लेवर है।
  • चॉकलेट चिप्स और बादाम के टुकड़ो का अनोखा टैक्शर है।
  • चॉकलेट चिप्स का इस्तेमाल टॉपिंग के साथ- साथ कुकीज़ के अंदर भी किया गया है!
  • कुकीज़ दिखने में एक जैसी हैं और टूटी हुई भी हैं।
  • इनका टैक्शर फाइबरस है।

बुरी बात

  • बिस्किट सेहतमंद ऑप्शन होते हैं, हमें लगता है कि बेहतर तेल का इस्तेमाल करने से पोषण और अच्छा हो सकता था। स्वीटनर के लिए भी बेहतर सामग्री इस्तेमाल की जा सकती थी।

किसके लिए बेस्ट है

क्या आप रेगुलर डाइजेस्टिव बिस्किट की जगह फ्लेवर से भरपूर औप सेहतमंद ऑप्शन ढूंढ रहे हैं?

आटा और ओट्स से बनी कुकीज़ ज्यादा मीठी नहीं हैं। यह कॉफी के साथ अच्छी लगेंगी।

FAQs

1. क्या सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट सेहतमंद हैं? (Is Sunfeast Farmlite Active Oats with Chocolate healthy?)

मार्केट में उपलब्ध बाकी बिस्किट के मुकाबले इनकी पोषण वैल्यू ठीक है और कैलोरी से भरपूर नहीं हैं।

हालांकि, सेहतमंद रहने के लिए पैक्ड फूड का सेवन नियंत्रण में करना चाहिए।

2. क्या यह कुकीज़ वेट लॉस के लिए अच्छी हैं? (Is this cookie good for weight loss?)

इन कुकीज़ में कैलोरी की मात्रा कम है क्योंकि फैट की मात्रा कम है।

हालांकि वेट लॉस कैलोरी के सेवन पर निर्भर करता है।

3. क्या यह बिस्किट चाय के साथ अच्छे लगेंगे? (Does this biscuit go well with tea?)

हम इन बिस्किट के सेवन करने की सलाह कॉफी के साथ देंगे।

4. इन बिस्किट में कितनी ग्राम शुगर है? (How many grams of sugar are in this biscuit?)

एक सर्व में, (दो कुकीज़) से आपको 4.6 ग्राम शुगर मिलती है।

5. सनफीस्ट फार्मलाइट ओट्स विद चॉकलेट बिस्किट की कीमत क्या है? (What is the price of  Sunfeast Farmlite Oats with Chocolate biscuit?)

बिस्किट की कीमत 50/- रुपए है।

आखिर में

स्वाद के मामले में चॉकलेट ओट्स कुकीज़ लाजवाब हैं। हमें इन कुकीज़ में चॉकलेट चिप्स बेहद अच्छी लगी हैं। चॉकलेट टॉपिंग में होने के साथ- साथ बादम के साथ बिस्किट के अंदर भी थी। 

बिस्किट के अंदर चॉकलेट चिप्स पिघली हुई थी जिससे बिल्कुल अलग टैक्शर मिल रहा था। कॉफी के साथ बिस्किट परफेक्ट लगेंगे। यह ओट्स कुकीज़ रेगुलर डाइजेस्टिव बिस्किट की जगह अच्छा ऑप्शन हैं।

यह कहने के बावजूद, हमें लगता है (पोषण के अनुसार) कि ताड़ के तेल और शुगर की जगह सेहतमंद ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता था।

क्या आप ट्राई करना चाहेंगे? अगर हां, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments