आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स (ITC MasterChef Crunchy Chicken Nuggets)
ITC masterchef Chicken Nuggets

आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स (ITC MasterChef Crunchy Chicken Nuggets)

आईटीसी क्रंची चिकन नगेट्स (ITC MasterChef Crunchy Chicken Nuggets) हमें क्यों इतना ज्यादा पसंद आएं हैं? यहां से जानें।

अगर आपके घर अचानक से मेहमान आ जाएं या फिर फ्राइड स्नैक्स खाने का मन है तो हमारे पास आपके लिए क्विक और क्रंची हल है। जब भी घर में पार्टी होती है या मेहमान आ जाएं तो अकसर खाना बनाने में ही सारा समय चला जाता है।

हमने पहले भी कई फ्रोजन फूड का रिव्यू किया है। इस बार हमने आईटीसी मास्टरशेफ के क्रंची चिकन नगेट्स का रिव्यू किया है जो बाहर से क्रंची और अंदर से जूसी हैं। हमारी पूरी टीम को यह बेहद पसंद आएं हैं। अधिक जानकारी के लिए आप यह रिव्यू पढ़ सकते हैं।

टॉप पिक

ITC-Masterchef

आईटीसी मास्टरशेफ के क्रंची चिकन नगेट्स हमारा टॉप पिक बना है क्योंकि यह बाहर से क्रंची और अंदर से रसीले हैं।
इनका स्वाद बिल्कुल वैसा ही है जैसा आप चिकन नगेट्स से उम्मीद करते हैं।

  • पैक में 25 चिकन नगेट्स हैं।
  • पैकेजिंग पर अलग- अलग तरीके से पकाने के बारे में जानकारी दी गई है।
  • ब्रेड कोटिंग से क्रंची टैक्शर आता है।
  • चिकन नगेट्स में हल्के मसाले हैं।

आप सोच रहे होंगे कि फ्रोजन फूड को थोड़ी देर फ्रिज से बाहर या सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप डायरेक्ट फ्रीजर से निकालकर इन्हें डीप फ्राई कर सकते हैं या फिर कोई और तरीका चुन सकते हैं।

आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स
आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स

आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स कैसे हैं?

आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स और बाकी ब्रांड के चिकन नगेट्स देखने के बाद हम कह सकते हैं कि आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स सबसे क्रंची नगेट्स हैं। यह सामान्य त्रिकोण आकार में उपलब्ध हैं। फ्राई करने के लिए सामान्य रिफाइंड तेल का इस्तेमाल किया गया है। फ्राई करने से पहले इन्हें फ्रीजर से निकालकर नहीं रखा गया है। हमने नगेट्स के साथ घर में बनाई गई पुदीने की चटनी और मिर्च- लहसुन की चटनी खाई है। दोनों चटनी के साथ नगेट्स बेहद स्वादिष्ट लग रहे थे।

आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स - रिजल्ट
आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स - रिजल्ट

हमने चिकन नगेट्स की 4 ब्रांड का रिव्यू किया है और बेस्ट है…

48 घंटे में हमने पॉपुलर चिकन नगेट्स ब्रांड ट्राई की हैं। यह फ्रोजन फूड ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से खरीद सकते हैं। आईटीसी मास्टरशेफ क्रंची चिकन नगेट्स साफ तौर पर विजेता हैं। क्रंची कोटिंग और अंदर से रसीलापन लाजवाब है। चिकन नगेट्स दिखने में दरदरे नहीं थे।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments