मखाने के 11 दिलचस्प फायदे और इससे जुड़ी बातें - मिश्री
मखाने के दिलचस्प फायदे और इससे जुड़ी बातें

मखाने के 11 दिलचस्प फायदे और इससे जुड़ी बातें

पूरी दुनिया में मखाने आसानी से मिल जाते हैं। घर की सुविधा में मखानों को मज़े से खाया जाता है। मखाने के फायदे लेने के लिए आपको इनको अपनी डाइट में शामिल करना होगा। मखाने के फायदे इन हिंदी में जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मखाना को फॉक्स नट्स या फिर लोट्स सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। इनको अंग्रेजी में फॉक्स नट्स इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह एयायल फॉक्स या एयुरेल फेरॉक्स के परिवार से हैं जो पूर्वी एशिया के निवासी हैं। यह पौधा रुके हुए पानी में पाया जाता है जिसके साथ यह कई सारे फायदे लेकर आता है। आज आपको लग रहा होगा कि मखाने नए हैं लेकिन आपको बता दें कि मखानों का इस्तेमाल चाइनीज दवाई में 3000 साल से किया जा रहा है। मखानों को शुभ अवसर या फिर त्योहार पर बनाया जाता है। यह बहुत हल्के होते हैं क्योंकि इनमें कोई ऑयल, ट्रांस- फैट और अस्वस्थ सामग्री नहीं होती है। हालांकि यह काफी हल्के होते हैं लेकिन इनको खाने के बाद आपको पेट भरा हुआ लगेगा जो आपकी भूख को कम कर देगा।

मखाने के फायदे

1. सूजन

मखाने खाने के फायदे में से सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं जिसको फ्लेवोनोइड्स के नाम से जाना जाता है। फ्लेवोनोइड्स में एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी होती है। इस खूबी के कारण यह शरीर को किसी भी प्रकार की सूजन, चोट और इंफेक्शन से बचाकर रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह दिल सो स्वस्थ और एक्टिव बनाए रखने में भी मदद करता है।

2. सेहतमंद त्वचा

झुर्रियां, महीन रेखाएं, त्वचा का ढीला और सूखा होना यह कुछ बढ़ती उम्र के आसार हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि त्वचा के सेल को फ्री रेडिकल के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एंटीऑक्सीडेंट का मुख्य रुप से काम इन फ्री रेडिकल से लड़ने का है। मखाने एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं।

यह त्वचा में कोलेजन को प्रोड्यूज करने में मदद करते हैं जो त्वचा को सूखा औ ढीला नहीं होने देता है। इससे आपकी त्वचा सोफ्ट, जवान और निखरी हुई रहती है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि मखाने से बाल जल्दी से सफेद नहीं होते हैं। अगर आपको लंबे समय के लिए जवान रहना है तो आज ही मखाने को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

कटोरी में मखाने
मखाने के फायदे सेहतमंद त्वचा के लिए

3. डिटॉक्स

अगर आप अपने शरीर से टोक्सिक त्तव को बाहर निकालना चाहते हैं तो रोजाना मखाने का सेवन करना शुरु कर दें। अगर आपका इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं केरगा तो यह टोक्सिक त्तव आपके शरीर पर हावी हो जाएंगे जिस कारण आप बीमार हो सकते हैं। मखाने का सेवन करने से शरीर में से टोक्सिक त्तव बाहर निकल जाते हैं।

4. सामान्य ब्लड प्रेशर

मखाने में पोटैशियम नाम का मिनरल पाया जाता है जो सोडियम के बैलेंस को शरीर में बनाए रखता है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है तो मेमोरी लॉस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो सकती है। जब आप मखाने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो पोटैशियम की मात्रा शरीर में सामान्य बनी रहती है जिससे यह सारी बिमारियां होने के आसार कम हो जाते हैं।

ब्लड प्रेशर नापते हुए
मखाने के फायदे सामान्य ब्लड प्रेश के लिए

5. मजबूत हड्डियां

मखाने में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे हड्डियों के विकास में मदद मिलती है। मखाने आपकी हड्डियों को हमेशा सेहतमंद और स्ट्रोंग बनाए रखते हैं। बुढ़ापे में गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी के भी आसार कम हो जाते हैं। इसके अलावा एंटी- इंफ्लामेट्री होने के कारणयह जोडों और हड्डियों में दर्द से आराम भी देते हैं।

6. एनर्जी

मखाने हल्के होते हैं और इनको खाने के बाद भी आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मखाने प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद करते हैं और मांसपेशियों के विकास में भी लाभदायक हैं। इसलिए मखानों को व्रत के समय खाने के लिए कहा जाता है।

मखाने
मखाने के फायदे एनर्जी के लिए

7. सामान्य ब्लड शुगर

मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जिसका मतलब है कि यह खून में बुहत कम मात्रा में ग्लूकोज को रिलीज करता है। इनमें ट्रांस फैट नहीं होता है। इसके साथ ही सैचुरेटेड फैट भी कम मात्रा में पाया जाता है। मखाने में यह फैट नहीं होते हैं जिस कारण से यह स्नैक्स के लिए बेहतर ऑप्शन है। इनका सेवन रोजाना करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

8. वेट लॉस

मखाने में हाई प्रोटीन और लो कैलोरी पाई जाती है। इसलिए यह आपका पेट लंबे समय के भरकर रख सकते हैं। लंबे समय तक पेट भरने का मतलब है कि आप खाना बार- बार नहीं खाते हैं जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो मखाने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन नापने की मशीन
मखाने के फायदे वेट लॉस के लिए

9. एलर्जी

जिन लोगों को नट्स से एलर्जी होता है वो लोग इनका फायदा नहीं ले सकते हैं। लेकिन मखाने के साथ आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि मखाने ग्लूटेन फ्री हैं और इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और कॉर्बो

10. गर्भवति महिलाओं के लिए

हाई कैल्शियम और आयरन होने के कारण यह स्नैक्स गर्भवति महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। इस समय में कुछ महिलाओं को स्ट्रेस और डायबटीज की शिकायत होती है। मखाने खाने से आप अपना यह समय अच्छा और मज़ेदार बना सकते हैं।

यहां से आप मखाने खाने के तरीके की जानकारी प्राप्त कर सकते है-

  • पैन में थोड़े से घी के साथ मखाने को रोस्ट करें। एक्सट्रा फ्लेवर के लिए मखाने में नमक और काली मिर्च डालें। सेहतमंद मखाने कुछ ही मिनटों में तैयार है।
  • रोस्ट किए गए मखानों में आप शहद और दालचीनी को मिला सकते हैं जिससे आप घर में ही सेहतमंद स्नैक्स बना सकते हैं।

सारांश

मखाने पूरी दुनिया में आसानी से मिल जाते हैं। इनको घर की सुविधा में आसानी से बनाया जा सकता है। इनमें कैलोरी कम होती है जिस कारण यह वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए बस आपको मकाने को अपनी डाइट में शामिल करना है।

FAQ

1. क्या मखाने सेहतमंद होते हैं?

मखाने सेहतमंद स्नैक्स हैं। इनमें कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा कम होती है और स्नैक्स के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ ही यह ग्लूटेन फ्री, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। इन्हें वजन कम करने के लिए भी जाना जाता है।

2. क्या मखाने सेहत के लिए अच्छे हैं?

जिन लोगों को हाई बी.पी है उन लोगों के लिए मखाना सेहतमंद है। साथ ही जिन लोगों को दिल की बीमारी या वेट लॉस करना चाहते हैं वो अपनी डाइट में मखाने शामिल कर सकते हैं।

3. मखाना किससे बने होते है?

यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि मखाने कमल के बीज होते हैं। इन्हें इंडियन डिश में इस्तेमाल किए जाते हैं जैसे कि खीर, रायता आदि।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments