5 हिबिस्कस चाय के नुकसान- हिबिस्कस चाय पीने का सही समय (5 Known Side-Effects Of Hibiscus Tea | Best Time To Have Hibiscus Tea)
side- effects of hibicus tea-mishry

5 हिबिस्कस चाय के नुकसान- हिबिस्कस चाय पीने का सही समय (5 Known Side-Effects Of Hibiscus Tea | Best Time To Have Hibiscus Tea)

हिबिस्कस चाय का सेवन करने से आपकी जीवनशैली बदल सकती है। यह व्यावहारिक, प्रामाणिक और सबसे जरुरी हिबिस्कस चाय की मदद से आप 100% सेहतमंद जिंदगी जी सकते हैं।

हिबिस्कस चाय एक हर्बल चाय है जिसको रोसेले नाम के पौधा जो मैजेंटा रंग का होता है के सेपल्स को गर्म पानी में डालकर बनाया जाता है। हिबिस्कस के फायदे कई सारे हैं जैसे कि यह स्वादिष्ट बेवरेज से लेकर हाइपर टेंशन और डायबटीज में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कम बनाए रखता है और शरीर में ऑक्सीजन को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि हक चीज़ के फायदे और नुकसान होते हैं। हिबिस्कस चाय का सेवन अधिक मात्रा में करने से आपको नीचे दिए गए नुकसान हो सकते हैं।

benefits of hibiscus tea-mishry
यह ब्लड प्रेशर को कम बनाए रखता है और शरीर में ऑक्सीजन को
सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

हिबिस्कस चाय के नुकसान (Side-Effects Of Hibiscus Tea)

लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)

हिबिस्कस चाय में आयरन होता है जिसको शरीर में नमक के नुकसान से बचाने के लिए जाना जाता है। शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने से शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकल नहीं पाता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। लेकिन अगर आपकी डाइट में आयरन और पोटेशियम शामिल है तो .यह एक्स्ट्रा पानी निकालने में मदद करते हैंजिससे ब्लड प्रेशर कम रहता है।

लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में मिनरल का सेवन करने से हद से ज्यादा ब्लड प्रेशर कम हो जाता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

आयरन का ज्यादा सेवन (High Iron Intake)

सामान्य रूप में हमारे शरीर में आयरन खून में कम मात्रा में होता है। जो आयरन हम प्रोटीन के साथ लेते हैं वो सुरक्षित होते हैं। लेकिन अगर दिनभर में हिबिस्कस चाय के माध्यम से आयरन की मात्रा ज्यादा हो गई तो नुकसान भी हो सकते हैं। आयरन की मात्रा ज्यादा होने से खून में यह जल्दी- जल्दी बहने लगते हैं जिससे सेल खराब हो सकते हैं। इसके अलावा किडनी पर परत भी जमने लग सकती है जिससे किडनी में पथरी भी हो सकती है।

लो एनर्जी प्रोडक्शन (Can Result In Low Energy Production)

एक अध्ययन में साबित किया गया है कि हिबिस्कस प्राकृतिक स्टार्च और सुक्रोज इनहिबिटर की तरह काम करता है जो वजन कम करने में मदद करता है (1)। हिबिस्कस चाय को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले इस बात को जान लें कि स्टार्च और सुक्रोज इनहिबिटर को शरीर में एनर्जी प्रोड्यूज करने के लिए जाना जाता है। और अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से एनर्जी की प्रोडक्शन कम हो सकती है।

डायबिटीज के लिए सही नहीं (Doesn’t Go Well With Diabetes Medication)

अगर आपको डायबटीज है और आप रोजाना दवाई खा रहे हैं तो हिबिस्कस चाय का सेवन ना करें क्योंकि यह खुद प्राकृतिक सुक्रोज इनहिबिटर है। दवाई के साथ इसको पीने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य से कम हो सकता है। हिबिस्कस चाय को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

हिबिस्कस चाय को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

होर्मोन का बैलेंस खराब हो सकता है (Causes Hormonal Imbalance)

जो महिलाएं बर्थ कंट्रोल इलाज या फिर गर्भवति हैं वो हिबिस्कस चाय का सेवन ना करें क्योंकि यह एस्ट्रोजन लेवल पर असर डाल सकता है। बुरे असर होने पर मासिक धर्म प्रवाह, चक्कर आना और अन्य मामलों में मतिभ्रम (hallucinations) हो सकते हैं।

कितनी मात्रा में हिबिस्कस चाय का सेवन करें? (How Much Is Safe?)

अगर आप हिबिस्कस चाय को अपनी डाइट में शामिल करने से डर रहे हैं तो आपको डरने की जरुरत नहीं है। सभी बाकी की खाने की चीजों की तरह अगर हिबिस्कस चाय का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो नुकसान दे सकता है। आप दिन में 4 कप हिबिस्कस चाय पी सकते हैं। अगर आपको इसका सेवन सही मात्रा में करेंगे तो आपको इससे फायदे जरुर मिलेंगे।

हिबिस्कस चाय के फायदे (Benefits Of Hibiscus Tea)

अब जब आपको हिबिस्कस चाय के नुकसान के बारे में जानकारी मिल गई है तो आइए अब इससे जुड़े फायदो के बारे में भी जान लेते हैं। अगर हिबिस्कस चाय को सही मात्रा में डाइट में शामिल कर लिया जाए तो यह बहुत लाभदायक है।

हिबिसस्कस चाय पीने से स्टार्च और ग्लूकोज अब्जॉर्ब कम होता है जो वजन बढ़ने के मुख्य कारण हैं।

यह भी पढ़ें- हिबिस्कस चाय पीने के कारण- कैसे बनाएं?

हिबिस्कस चाय को सही मात्रा में डाइट में शामिल कर लिया जाए तो यह बहुत लाभदायक है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण हिबिस्कस चाय बढ़ती उम्र के आसार को जल्दी से नहीं आने देती है और फ्री रेडिकल से भी बचाव करती है।

हिबिस्कस चाय आयरन से भरपूर है। आरयन एक ऐसा मिनरल है जो हीमोग्लोबिन को प्रोड्यूज करने में मदद करता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है।

इसके अलावा आयरन को ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

हिबिस्कस चाय पीने का बेस्ट समय (Best Time To Have Hibiscus Tea)

हिबिस्कस चाय के फायदे लेने के लिए जरुरी है इसको सही समय पर पीया जाए। लेकिन सही समय क्या है का फैसला कैसे करें?

इसके अलावा हिबिस्कस चाय को सुस्त होने से भी जोड़ा जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले इस बात पर जरुर ध्यान दें। कार चलाते समय या फिर भारी मशीनों के साथ काम करते समय इसका सेवन ना करें।

हिबिस्कस चाय पीने से शरीर को आराम मिलता है। दोपहर में नींद लेने से पहले या फिर रात को सोने से पहले हिबिस्कस चाय का सेवन कर सकते हैं।

आखिर में

यह बात 100% सही है कि हिबिस्कस चाय को डाइट में शामिल करना चाहिए। लेकिन इससे पहले आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में पता होना जरुरी है। हिबिस्कस चाय को डाइट में शामिल करने से सेहतमंद जिंदगी मिलती है। और सेहतमंद जिंदगी के लिए आपको इसका सेवन सही मात्रा में करना जरुरी है।

FAQs

  1. एक दिन में कितनी मात्रा में हिबिस्कस चाय का सेवन करना चाहिए? (How much hibiscus tea should I drink per day?)

    हिबिस्कस चाय का सेवन एक दिन में 1 से 2 बार कर सकते हैं। अगर आप चिकित्सा के माध्यम से सेवन कर रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही शामिल करें।

  2. क्या हिबिस्कस चाय रोजाना पी सकते हैं? (Is it safe to drink hibiscus tea daily?)

    सामान्य चाय की तरह हिबिस्कस चाय का सेवन रोजाना कर सकते हैं। रोजाना हिबिस्कस चाय का सेवन करते समय इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। दिन में 1 से 2 बार हिबिस्कस चाय का सेवन कर सकते हैं। लेकिन फिर भी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

  3. हिबिस्कस चाय कैसे बनाएं? (How do you make hibiscus tea?)

    5 मिनट के लिए पानी उबालें और फिर हिबिस्कस की पत्तियां डालें। 2-3 मिनट के लिए चाय ढक दें। अब अच्छे से मिक्स करें और छानकर हिबिस्कस चाय का सेवन करें।

  4. क्या हिबिस्कस चाय वेट लॉस में मदद करती है? (Does hibiscus tea helps in weight loss?)

    हिबिस्कस चाय वेट लॉस में मदद कर सकती है क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबोलिज्म बढ़ने में मदद मिलती है, फैट बर्न होता है आदि।

  5. हिबिस्कस चाय के नुकसान क्या हैं? (What are the side effects of hibiscus tea?)

    हिबिस्कस चाय का सेवन अधिक मात्रा में करने से नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि लो ब्लड प्रेशर, आयरन की अधिक मात्रा, डायबिटीज में नुकसानदायक आदि। इसलिए हिबिस्कस चाय का सेवन सही मात्रा में ही करें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments