योगा पल्प फ्रूट जूस: #फर्स्टइंप्रेशन (Yoga Pulp Fruit Juices: #FirstImpressions)
yoga pulp-mishry

योगा पल्प फ्रूट जूस: #फर्स्टइंप्रेशन (Yoga Pulp Fruit Juices: #FirstImpressions)

योगा पल्प फ्रूट जूस मार्किट में आ गया है। ब्रांड के अनुसार इसमें एवोलेरा के फायदे मिलंगे और इसमें पल्प भी है। इस जूस का हमने रिव्यू किया है जिसकी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।

सभी को जूस पीना पसंद आता है। अगर आपको जूस में स्वाद के साथ सेहत का भी फायदा मिले तो कैसा रहेगा। ऐसा ही कुछ योगा पल्प ब्रांड आपके लिए अलग अलग फ्लेवर के जूस लेकर आई है जिसमें एलोवेरा के साथ साथ पल्प भी है। इस जूस के सभी फ्लेवर को एलोवेरा के साथ मिलाया गया है। इसका मतलब है आम, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अमरूद और अनार का जूस एलोवेरा और पल्प के साथ पीया जा सकता है। आपको बता दें कि इन सभी जूस में कुल 12% एलोवेरा और पल्प है जो एलोवेरा को लेने का एक अच्छा आधार है। इसलिए हमने इन सभी फ्लेवर को चखा है और उसके बाद यह रिव्यू तैयार किया है। आइए मिश्री के योगा पल्प फ्रूट जूस के रिव्यू के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

जरुरी बातें

  1. इन प्रोडक्ट में प्राकृतिक जैसे फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया है।
  2. हर बोतल में कुल 12% एलोवेरा और पल्प है।
  3. एक 200 एमएल की बोतल में आपको 105.6 किलो कैलोरी मिलेगा।
  4. इसको बनने की तारीख से 9 महीने तक ही इस जूस को पी सकते हैं।
  5. हर जूस में गन्ने की चीनी का इस्तेमाल किया गया है।

#फर्स्टइंप्रेशन योगा पल्प फ्रूट जूस एलोवेरा के साथ

योगा पल्प फ्रूट जूस कई फ्लेवर में उपलब्ध है। जिन फ्लेवर का हमने रिव्यू किया है वो आप नीचे से पढ़ सकते हैं। हर फ्लेवर के बारे में विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. अमरुद

इस जूस को पीते ही आपको सारे फ्लेवर का पता चल जाएगा। इसमें अमरुद का स्वाद पीते ही आता है। इसमें गन्ने की चीनी डाली गई है। इसको पीने के बाद आपको एलोवेरा का स्वाद आएगा जो आपको अच्छा लगेगा।

2. आम

इस जूस को पीते ही आम का स्वाद आएगा। इसमें पल्प, आम और गन्ने की चीनी की मिठास है जो गर्मी के लिए बिल्कुल ठीक है। लेकिन जैसे अमरुद फ्लेवर में एलोवेरा का स्वाद आता है इसमें वो स्वाद नहीं है, शायद आम की मिठास ने उसके स्वाद को दबा दिया है।

3. 7 फ्रूट जूस (मिक्स्ड फ्रूट जूस)

7 फ्रूट जूस में 7 फल हैं- सेब, अमरूद, केला, नारंगी, आड़ू, आम, लीची, और अनानास मिलाकर एक अच्छा जूस बनाया गया है। यह फ्लेवर ज्यादा मीठा नहीं है और इसमें एलोवेरा के गुण भी हैं।

4. स्ट्रॉबेरी

आपको बता दें कि इस जूस में स्ट्रॉबेरी के साथ एलोवेरा अच्छे से मिक्स नहीं हो पाया है। स्ट्रॉबेरी खुद ही इतनी मीठी होती है। इसको एलोवेरा और गन्ने की चीनी के साथ मिलाया गया है जिस कारण से इसका स्वाद बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इन सभी फ्लेवर में से स्ट्रॉबेरी फ्लेवर को हम दोबारा कभी नहीं खरीदेंगे।

5. कीवी

कीवी ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आती है। इसका जूस कीवी की तरह दिखता है लेकिन स्वाद में बिल्कुल अलग है। इसके जूस का रंग एक कीवी की तरह दिखता है- हरा। साथ ही यह जूस थोड़ा घट्टा भी है।

सभी फ्वेवर को चखने के बाद हमारे रिव्यू में अमरुद को सबसे अच्छा जूस माना है। इस फ्लेवर को पीते ही अमरुद का स्वाद आता है और फिर बाद में एलोवेरा का स्वाद भी आता है। इसके बाद हमें 7 फ्रूट जूस भी अच्छा लगा जो रिफ्रेशिंग है। यह दोनों फ्लेवर अच्छे हैं जो मीठे हैं जिससे एलोवेरा की कड़वाहट दूर हो गई है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments