नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका: #फर्स्टइंप्रेशन (Nescafe Gold’s Choco Mocha: #FirstImpressions)
choco-mocha-mishry

नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका: #फर्स्टइंप्रेशन (Nescafe Gold’s Choco Mocha: #FirstImpressions)

कैफे मोका, कैफीन से भरपूर है जो कोको और कॉफी का परफेक्ट मिक्स है। क्या नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका आपको कैफे की कॉफी जैसा स्वाद दे पाएगी? आइए पता लगाते हैं।

कॉफी के बारे में जब भी सोचते हैं तो नैस्कैफे का नाम सबसे पहले याद आता है। नस्कैफे ब्रांड कॉफी बेस्ड प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है। इसकी कॉफी की लिस्ट में कई सारे फ्लेवर हैं उनमें से कुछ पॉपुलर और कुछ असामान्य फ्लेवर मौजूद हैं। नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका आपको घर की सुविधा में कैफे का अनुभव देने में मदद करता है। हमने रेडी-टू-मिक्स नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका का पैक ट्राए किया है जिसमें 5 पाउच आते हैं।

नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका (Nescafe Gold’s Choco Mocha) से जुड़ी जरुरी बातें

  1. इसमें कॉफी पाउडर के साथ कोको सोलिड मौजूद है।
  2. इसमें मिल्क बेस्ड क्रीमर है (अगर आपको लेक्टोस है तो इसका सेवन न करें)।
  3. एक पाउच एक इंसान के लिए काफी है। एक पैक में 5 पाउच आते हैं।
  4. एक पैक आपको 86 किलो कैलोरी देता है (पैक पर लिखा हुआ है)।

नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका, 5 पाउच

1 पाउच 1 इंसान के लिए काफी है। नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका चॉकलेट की अच्छाई के साथ आता है।

कीमत- 150/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका बनाने की विधि

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. पाउच में दी गई सामाग्री को कप में डालें।
  2. 120 एमएल गर्म पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  3. कोको मोका का स्वाद लें।

#फर्स्टइंप्रेशन नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका

अगर आपको कॉफी पसंद है और आप इसे घर की सुविधा में रोजाना पीना चाहते हैं तो नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका आपके लिए एक नई खोज हो सकती है। कैफे एक चॉकलेट बेस्ट कॉफी ड्रिंक है जिसको ठंडा और गर्म पीया जा सकता है। कैपुचिनो के मुकाबले यह ज्यादा मीठी और क्रीमी होती है।

नेस्कैफे गोल्ड चोको मोका हमारी इच्छा के अनुसार है। इसका स्वाद अच्छा है। कैफे मोका क्रीमी भी है। यह कॉफी के पारखी के लिए नहीं है या फिर उनके लिए जिनको अपनी स्ट्रोंग कॉफी पसंद है। यह आपको मोका का एक अच्छा कप देती है और साथ ही एक अच्छा पल भी देती है।

इसमें थोड़ी चॉकलेट मिलाएं और यह सर्दी की दोपहर के लिए परफेक्ट बन जाती है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments