मिस्टर मखाना ओलिव ऑयल रोस्टिड मखाना: #फर्स्टइंप्रेशन (Mr Makhana’s Olive Oil Roasted Makhana: #FirstImpressions)
makhanaaa-mishry

मिस्टर मखाना ओलिव ऑयल रोस्टिड मखाना: #फर्स्टइंप्रेशन (Mr Makhana’s Olive Oil Roasted Makhana: #FirstImpressions)

मखाने को ऐसा भारतीय स्नैक्स माना जाता है जिसको कहीं भी और कभी भी खा सकते हैं। यह सेहतमंद होने के साथ- साथ ग्लूटेन फ्री भी है। Mr. Makhana ब्रांड ने मजेदार मखाने के फ्लेवर को लांच किया है जिनको ओलिव ऑयल में रोस्ट किया गया है। हमने इसके 5 फ्लेवर को टेस्ट किया है और हमें लगता है कि…

भारतीय स्नैक्स जैसे कि मखाना आजकल सबकी खाने की लिस्ट में है। यह ग्लूटेन फ्री लाइट प्रोडक्ट है जिसको पचाना आसान है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि मखाना खाना कितना सेहतमंद है और सही मात्रा में खाने से इससे कोई नुकसान नहीं है। कई पैक्ड स्नैक्स कंपनी फ्लेवर मखाना बनाती है और इनको सेहतमंद भी बताती है। मीठे से लेकर नमकीन, चीज़ के साथ या बिना चीज़ के, मिर्च, पुदीना, हर्ब, मसालेदार- ऐसे कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। Mr. Makhana ब्रांड ने मजेदार मखाने को लांच किए हैं जिनको ओलिव ऑयल में रोस्ट किया गया है। हमने इसके 5 फ्लेवर को टेस्ट किया है और हमें लगता है कि…

मिस्टर मखाना ओलिव ऑयल रोस्टिड मखाना से जुड़ी जरुरी बातें

  1. इनको ओलिव ऑयल में रोस्ट किया गया है।
  2. यह ग्लूटेन फ्री हैं।
  3. इसमें मूंखफली से जुड़ी एलर्जी हो सकती है।
  4. इसमें फ्लेवर मिलाएं गए हैं।

ओलिव ऑयन मखाना के फ्लेवर

1. टोमेटो बटर

मिस्टर मखाना रोस्टिड मखाना बटर टोमेटो

अगर आपको चटपटा टोमेटो और बटर का स्वाद चाहिए तो यह फ्लेवर आपके लिए है।

मात्रा-25 ग्राम, कीमत- 30/- रुपए*

*रिव्यू के समय

इस पैकेट में 132 कैलोरी और 3.4 एमजी आयन है। जिनको भी चटपटा टमाटर का स्वाद पसंद है उनके लिए यह फ्लेवर है। यह चटपटा है लेकिन मसालेदार नहीं है।

2. पीरी पीरी पैराडाइज

मिस्टर मखाना रोस्टिड मखाना पीरी पीरी पैराडाइज, 25 ग्राम

यह स्नैक्स कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर है और इसमें स्वीट चिली फ्लेवर है।

मात्रा- 25 ग्राम, कीमत- 30/- रुपए*

*रिव्यू के समय

पीरी पीरी पैराडाइज के 1 पैकेट में 117 कैलोरी है। बाकी सभी फ्लेवर के मुकाबले यह सबसे स्पाइसी फ्लेवर है। हमने यह बात नोटिस की है कि मखानों पर मसालों की परत बनी हुई है जिससे यह कम क्रंची हो गए हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिनको स्पाइसी पसंद है।

3. लाइम एंड चिल्ली

मिस्टर मखाना रोस्टिड मखाना लाइम एंड चिल्ली (3 का पैक)

ग्लूटेन फ्री स्नैक्स को परफेक्ट बैक किया हुआ है। इसमें लाइम और चिल्ली का फ्लेवर है।

मात्रा- 25 ग्राम, कीमत- 30 रुपए

रिव्यू के समय

सभी फ्लेवर में से लाइम एंड चिल्ली फ्लेवर हमें सबसे अच्छा लगा है। इसमें चटपटा, लाइम और चिल्ली का परफेक्ट फ्लेवर है। यह क्रंची भी हैं जिनको बारिश के मौसम में खाने पर मजा दोगुना हो जाएगा।

4. क्रीम एंड अनियन

मिस्टर मखाना रोस्टिड मखाना क्रीम एंड अनियन (3 का पैक)

अगर आप लाइट और क्रीमी स्नैक्स की तलाश में हैं तो यह ऑप्शन अच्छा है। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम है।

मात्रा- 25 ग्राम, कीमत- 30/- रुपए*

*रिव्यू के समय

5. पुदीना पार्टी

मिस्टर मखाना रोस्टिड मखाना पुदीना पार्टी (3 का पैक)

इस फ्लेवर में पुदीना के साथ धनिया, सौंफ और लाल मिर्च का फ्लेवर है।

मात्रा- 25 ग्राम, कीमत- 30/- रुपए*

*रिव्यू के समय

पुदीना फ्लेवर में सभी चीज सही मात्रा में होने के बाद ही यह अच्छा लगता है। पुदीना/ मिंट का ज्यादा फ्लेवर होने से भी स्वाद खराब हो जाता है। इसको लेकर यह हमारी चिंता है। इसमें हद से ज्यादा पुदीना है और 2-3 बाइट के बाद यह अच्छा नहीं लगता है। इसके बाद इसको खाना एक भारी काम लग रहा था।

#फर्स्टइंप्रेशन मिस्टर मखाना ओलिव ऑयल रोस्टिड मखाना

वैसे देखा जाए तो इसके सभी फ्लेवर अच्छे हैं। अधिकतर मिस्टर मखाना ओलिव ऑयल रोस्टिड मखाना के फ्लेवर पॉपुलर पोटेटो चिप्स से मिलते झुलते हैं। और इन्होंने यह काम अच्छे से किया है। हमें लगता है आपको अपनी पसंद के 1 या 2 फ्लेवर तो जरुर मिल जाएंगे।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments