कुरकुरे मल्टीग्रेन करी एंड हर्ब फ्लेवर: #फर्स्टइंप्रेशन (Kurkure’s Multigrain Curry And Herbs Flavor: #FirstImpressions)
kurkure-snacks-mishry

कुरकुरे मल्टीग्रेन करी एंड हर्ब फ्लेवर: #फर्स्टइंप्रेशन (Kurkure’s Multigrain Curry And Herbs Flavor: #FirstImpressions)

कुरकुरे का नया फ्लेवर भारतीय मसालों से पैक किया गया है जो आपको देसी स्टाइल स्नैक्स खाने का अच्छा अनुभव देने का दावा करता है। हमने कुरकुरे मल्टीग्रेन मंची को करी और हर्ब फ्लेवर में टेस्ट किया है। इसमें चावल, मक्का और रागी का फ्लेवर काम करता है या नहीं, आइए देखते हैं।

बाजरे की कैटेगरी में सबसे सेहतमंद रागी है क्योंकि यह दिनभर में प्राप्त होने वाले पोष्टिक आहार से भरपूर है। कई स्नैक्स में यह अनाज मौजूद है जो आपको अच्छी सेहत देने का दावा करता है। उदाहरण के लिए आप नया कुरकुरे मल्टीग्रेन करी एंड हर्ब फ्लेवर ट्राए कर सकते हैं। इस नए प्रकार के कुरकुरे को रागी की मदद से बनाया गया है। इसके अलावा इसमें देसी स्टाइल के हर्ब डालकर भारतीय स्वाद दिया है। लेकिन अगर सेहतमंद खाने की बात है तो यह अलग हो सकता है। कुरकुरे ब्रांड को स्नैक्स (नमकीन) के लिए जाना जाता है इसलिए इसकी सफलता के लिए स्वाद बहुत जरुरी है। क्या रागी स्वाद के साथ यह नया कुरकुरे आपके स्वाद के अनुसार है? आइए जानते हैं।

कुरकुरे मल्टीग्रेन करी एंड हर्ब फ्लेवर से जुड़ी जरुरी बातें

  1. इसमें कई अनाज मौजूद हैं जैसे कि चावल, रागी और मक्का।
  2. इसमें मसाले भी डाले गए हैं जैसे कि प्याज का पाउडर, मिर्च का पाउडर और जीरा पाउडर (यह सब भारतीय स्वाद देते हैं)।
  3. आम के जूस के पाउडर के कारण इसमें मिठास है।
  4. इसमें प्राकृतिक फ्लेवर मौजूद हैं।

कुरकुरे मल्टीग्रेन करी एंड हर्ब फ्लेवर, 85 ग्राम पैक

यह भारतीय स्टाइल के मसालो से भरपूर है और साथ ही इसमें मक्का, रागी और चावल के गुण हैं।

मात्रा- 85 ग्राम, कीमत- 20/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

*ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है

#फर्स्टइंप्रेशन कुरकुरे मल्टीग्रेन करी एंड हर्ब फ्लेवर

किसी भी कुरकुरे नमकीन में आप सबसे पहले फ्लेवर को देखते हैं।

हमें कुरकुरे मल्टीग्रेन करी एंड हर्ब फ्लेवर का स्वाद अच्छा लगा है। जीरा, धनिया और मिर्च पाउडर ने साथ आकर एक अच्छा फ्लेवर दिया है। मसालों ने कुरकुरे के स्वाद को दबाया नहीं है, साथ ही एक नया फ्लेवर अपने साथ लेकर आया है।

यह मीडियम स्पाइसी है और सुपर क्रंची है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments