होल फूड्स एगलेस बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़: #फर्स्टइंप्रेशन (Eggless Bajra-Jaggery Cookies by Whole Foods: #FirstImpressions)
Eggless Bajra-Jaggery Cookies-mishry

होल फूड्स एगलेस बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़: #फर्स्टइंप्रेशन (Eggless Bajra-Jaggery Cookies by Whole Foods: #FirstImpressions)

इसका बॉक्स भूरा और सादा कार्डबोर्ड जैसा है जो बहुत सिंपल है फिर भी अच्छा लग रहा है। सिंपल होने की वजह से क्वालिटी पर शक करना सही बात नहीं है। होल फूड्स के द्वारा बाजरा, नारियल और गुड़ से बनी कुकीज़ स्वाद के साथ- साथ सेहत भी देती है।

आजकल ग्लूटेन- फ्री मार्किट काफी दिलचस्प हो गई है। ऐसे कई स्नैक्स और खाने के प्रोडक्ट हैं खासकर उन लोगों के लिए हैं जो ग्लूटेन (एक प्रकार का प्रोटीन जो गेंहू और जौ में पाया जाता है) से दूर रहना चाहते हैं, चाहे इससे उन्हें एलर्जी हो या फिर जिंदगी जीने का तरीका। कारण चाहे कोई भी हो, अब उन लोगों के लिए भी ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जिन लोगों को सच में इन प्रोडक्ट की जरुरत है। होल फूड्स एक कंपनी है जो कई सालों से ऐसे प्रोडक्ट बना रही है। होल फूड्स का एगलेस बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़ काफी पॉपुलर हो रहा है इसलिए हमने इसको अपने फर्स्टइंप्रेशन के लिए चुना है।

होल फूड्स एगलेस बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़ (Eggless Bajra-Jaggery Cookies by Whole Foods) से जुड़ी जरुरी बातें

  1. यह ग्लूटेन- फ्री क्रंची कुकीज़ हैं।
  2. इसको बाजरा, गुड़ और नट्स के गुण से बनाया गया है।
  3. इसमें नट्स है इसलिए वो लोग इसका सेवन ना करें जिनको नट्स से एलर्जी है।
  4. इसकी शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।

होल फूड्स एगलेस बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़ (शाकाहारी)

इसमें बाजरा, नारियल, गुड़ और राइस ब्रान ऑयल है। यह कुकीज़ स्वादिष्ट होने के साथ- साथ चाय के समय के लिए अच्छा ऑप्शन है जो लोग ग्लूटेन फ्री स्नैक्स ढूंढ रहे हैं।

कीमत- 125/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

*ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है

#फर्स्टइंप्रेशन- होल फूड्स एगलेस बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़

होल फूड्स बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़ कई तरह से पूरा पैकेज है।

इसका बॉक्स भूरा और सादा कार्डबोर्ड जैसा है जो बहुत सिंपल है फिर भी अच्छा लग रहा है। सिंपल होने की वजह से क्वालिटी पर शक करना सही बात नहीं है। होल फूड्स के द्वारा बाजरा, नारियल और गुड़ से बनी कुकीज़ स्वाद के साथ- साथ सेहत भी देती है।

इसमें ताड़ का तेल (palm oil) इस्तेमाल नहीं किया गया है। ताड़ का तेल व्यावसायिक (commercial) बिस्किट और कुकीज़ में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मीठे के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया गया है और इसमें किसी तरह के प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसकी जगह पर बाजरा का उपयोग किया गया है।

क्या खाने की चीजें सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट भी हो सकती हैं? क्या हम सेहतमंद खाने को बोरिंग और बेस्वाद फ्लेवर के साथ नहीं जोड़ते हैं? खुशी की बात है कि यहां बिल्कुल भी ऐसा नहीं है।

होल फूड्स बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़ का स्वाद सच में बहुत अच्छा है। यह हलकी मीठी है और ज्यादा मीठी नहीं है। टैक्शर की बात करें तो यह क्रिस्पी नहीं है जैसे बाकी की व्यावसायिक कुकीज़ होती हैं, लेकिन इस बात की हम शिकायत नहीं कर रहे हैं। हर बाइट के साथ आपको सभी आहार मिलने का एहसास होगा। अकसर बाजरा की कुकीज़ सूखी हो सकती हैं लेकिन यह आपको क्रंच और बाइट का सही बैलेंस देती है।

होल फूड्स बाजरा- जाग्री (गुड़) कुकीज़ सबके लिए नहीं है। यह खाने को लेकर अनुभव रखने वाले लोगों के लिए और वो लोग जो लगातार ग्लूटेन फ्री कुकीज़ की तलाश में रहते हैं।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments