कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स: #फर्स्टइंप्रेशन (Cocofly Coconut Chips: #FirstImpressions)
cocofly-mishry

कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स: #फर्स्टइंप्रेशन (Cocofly Coconut Chips: #FirstImpressions)

कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स का हमने रिव्यू किया है और आपके लिए विस्तार से रिव्यू लेकर आएं हैं। इसकी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

कोकोफ्लाई के द्वारा एक नया प्रोडक्ट लांच किया गया है। यह प्रोडक्ट कोकोनट चिप्स (नारियल की चिप्स) का है। यह चिप्स क्रंची, ग्लूटेन फ्री, हाई फाइबर के साथ साथ सस्ती भी है। क्या यह आपके स्वस्थ जीवन में जगह बना सकती है। इसका जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेगा। इस प्रोडक्ट को देखकर क्या हम यह कह सकते हैं कि हेल्दी होने के साथ साथ यह जंक फूड से मुकाबला कर सकता है। कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स से जुड़ी जरुरी बातें

  1. यह चिप्स बैक्ड हैं और इनमें ज़ीरो कोलेस्ट्रॉल है।
  2. इन चिप्स की मुख्य सामग्री नारियल और चीनी है। एक पैकेट 10 ग्राम का होता है जिसमें 2.5 ग्राम चीनी होती है।
  3. इसके पैकेट को एक बार खोलकर दुबारा बंद कर सकते हैं। जिसके कारण यह लंबे समय तक के लिए फ्रैश रहती है साथ ही इसकी सेल्फ लाइफ भी ज्यादा होती है।
  4. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा है जिस कारण यह हमारे पेट को लंबे समय के लिए भरा रखती है।
  5. इसमें किसी भी तरह के प्रिजरवेटिव, रंग या फ्लेवर नहीं है। पैकेजिंग के अनुसार यह 100% शुद्ध है और इसमें असली में नारियल के गुच्छे हैं।

इन चिप्स में सबसे अच्छी बात इसकी पैकेजिंग की है। इसको एक बार खोलने के बाद दुबारा बंद कर इसके पेकेट को रख सकते हैं। यह पूरे एक साल तक खराब नहीं होगी और इसकी सेल्फ लाइफ काफी ज्यादा है।

cocofly-mishry

कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स

यह चिप्स ग्लूटेन फ्री है और हाई फाइबर से भरपूर है जो हमारी सेहत के लिए अच्छा है।

#फर्स्टइंप्रेशन कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स- क्या हमें पसंद आया और क्या नहीं

हमें इसका छोटा आकार और कहीं भी आसानी से ले जाने की सहूलियत पसंद आई। कोकोनट चिप्स में कैलोरी और फाइबर अच्छी मात्रा में है। इसलिए इन चिप्स को थोड़ा खाने से ही काम चल जाता है। जिससे यह हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है।

इसकी पैकेजिंग हमें बहुत पसंद आई है। कोकोफ्लाई कोकोनट के हर नारियल वाले प्रोडक्ट की पैकेजिंग ऐसी ही होती है। जैसे कि नारियल का दूध, नारियल पानी, नारियल बुरादा आदि प्रोडक्ट की पैकेजिंग होती है।

इसके साथ ही हमें इसका कोमल और प्राकृतिक स्वाद भी अच्छा लगा। यह चिप्स फ्रैश है लेकिन अगर यह और क्रिस्पी होते तो हमें ज्यादा अच्छा लगता।

आखिर में, हमें कोकोफ्लाई कोकोनट चिप्स पसंद आएं और हम आपको यह खाने की जरुर सलाह देंगे। यह हेल्दी है जिनको कहीं भी खाया जा सकता है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments