बी नेचुरल गुआवा जूस 100% इंडियन फ्रूट रिव्यू - मिश्री
B Natural-mishry

बी नेचुरल गुआवा जूस 100% इंडियन फ्रूट रिव्यू – मिश्री

अमरूद खाने का सही समय अब आप तय कर सकते हैं क्योंकि बी नेचुरल की ओर से गुआवा जूस आ गया है। इसका स्वाद आपको अमरुद के पेड़ से तोड़े गए फ्रैश अमरुद का आएगा।

गवाव यानी कि अमरूद सिर्फ सर्दी में पाया जाता है। और अमरूद खाने के लिए आपको सर्दी का इंतजार करना होगा लेकिन इसका जूस आप पूरे साल पी सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी का फायदा आप कभी भी उठा सकते हैं। बी नेचुरल के द्वारा गुआवा जूस मेड विद 100% इंडियन फ्रूट लाया गया है। आपके लिए हमने इसका रिव्यू किया है जिसकी पूरा जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

बी नेचुरल गुआवा जूस मेड विद 100% इंडियन फ्रूट से जुड़ी जरुरी बातें-

 

  1. बी नेचुरल गुआवा जूस 1 लीटर के टेट्रा पैक में उपलब्ध है। इसके ढक्कन के कारण आप इसको बार बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. एक बार खुलने के बाद इसको फ्रिज में रखने है और ज्यादा से ज्यादा 5 दिन के अंदर पीना है।
  3. इसमें नकली फ्लेवर और रंग नहीं डाले गए हैं। लेकिन इसमें शुगर, नेचुरल कलर और नेचुरल फ्लेवर है।
  4. इस जूस को भारतीय अमरुद को इस्तेमाल कर बनाया गया है। इसमें दोनों गुलाबी और सफेद अमरुद बराबर मात्रा में इस्तेमाल किए गए हैं।
  5. जूस कंसंट्रेट कर नहीं बनाया गया है। कंसंट्रेट प्रोसेस से जूस के जरुरी आहार चले जाते हैं इसलिए इस प्रोसेस को इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  6. लगभग 200 एमएल जूस के गिलस में 120 कैलोरी होती है।

 

b natural-mishry

 

b natural 1-mishry

 

फर्स्टइंप्रेशन बी नेचुरल गुआवा जूस मेड विद 100% इंडियन फ्रूट

जूस का रंग चमकीला गुलाबी है और ठंडा पीने पर इसका ज्यादा स्वाद मिलेगा। अगर आपको अपना जूस ज्यादा मीठा नहीं पसंद है तो आपको यह ज्यादा मीठा लगेगा। यह फाइबरस नहीं है लेकिन थिक है।

इसकी हमें यह बात सबसे अच्छी लगी कि यह 100% भारतीय अमरुद से बना हुआ जूस है। इसके पैकेट पर दिए क्यूआर कोर्ड की मदद से आप उन किसानों से मिल सकते हैं जिन्होंने यह अमरुद उगाए हैं। इससे आपको यह महसूस होता है कि जो जूस आप पी रहें हैं वो नेचुरल है और किसी लैब में नहीं बनाया गया है।

 

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

 

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments