कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ रिव्यू (Ketofy Choco Fudge Keto Cookies Review )
Ketofy Choco Fudge Cookies Review

कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ रिव्यू (Ketofy Choco Fudge Keto Cookies Review )

कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ की सामग्री के बारे में जानना दिलचस्प है। लेकिन क्या यह स्वादिष्ट हैं?

पांच बजे की चाय के साथ कुछ स्नैक्स मिल जाए तो क्या बात है। अगर आप फल खाने की सलाह दे रहे हैं तो आपको भी पता है कि स्नैक्स की जगह तो स्नैक्स ही ले सकते हैं। आपको कोई अच्छा स्नैक्स चाहिए जो पेट पर भारी भी ना लगे और साथ ही फैट और कैलोरी में भी ज्यादा ना हो। क्या हम कीटो कुकी की सलाह दे सकते हैं?

कीटोफाए, गुरुग्राम स्थित कंपनी है जो सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट बनाती है जैसे कि कीटो आटा, कीटो कुकीज़ और कीटो फ्रेंडली नमकीन। हमने कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ का रिव्यू किया है। इस आर्टिकल से जाने की इन कुकीज़ को लेकर हमारा क्या कहना है।

वीडियो- रिव्यू यहां देखें

https://www.youtube.com/watch?v=WlRGpYdPOhg&feature=emb_logo

कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About Ketofy Choco Fudge Keto Cookies)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • यह कुकीज़ ग्लूटेन फ्री हैं।
  • 2 कुकीज़ से 67.9 कैलोरी मिलती हैं।
  • कुकीज़ में मिठास लाने के लिए एरिथ्रिटोल का इस्तेमाल किया गया है।

कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़

कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ की सामग्री अच्छी है और खाने में यह बहुत स्वादिष्ट हैं।

कीमत- 299/- रुपए*

मात्रा- 200 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़

पैकेजिंग और कीमत- 200 ग्राम कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ की कीमत 299/- रुपए है। इससे कहा जा सकता है कि यह महंगी कुकीज़ हैं। और साथ ही यह प्रीमियम प्रोडक्ट है जो रोजाना खाने वाली कुकीज़ में शामिल नहीं हैं। कीटो कुकीज़ री-सिलेबल पैक में आती है जिस कारण से इनको स्टोर करना आसान और सुविधाजनक है।

सामग्री- कीटो डाइट में सबसे जरुरी बात यह होती है कि यह लो कार्ब डाइट है जिसमें अच्छे फैट शामिल हैं। इन कुकीज़ को बनाने के लिए तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज, चिया बीज और अलसी के बीज का इस्तेमाल किया गया है।

सामग्री की लिस्ट में (vigna mungo) भी शामिल है जो उड़द दाल है। जी हां, जिस दाल से दाल मखनी बनाई जाती है। इसमें फैट कोको बटर और राइस ब्रान ऑयल से आता है। इसमें हिमालयन गुलाबी नमक का इस्तेमाल किया गया है। हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि प्रोडक्ट की सामग्री देखते हुए इसकी कीमत जायज़ है।

कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़

स्वाद और टैक्शर- चोको फज कुकीज़ की खुशबू स्वादिष्ट है। टैक्शर क्रिस्पी और दरदरा नहीं है। यह वेफर की तरह पतला नहीं है और अच्छी बाइट देता है। आइए अब स्वाद की बात करते हैं। जिन लोगों को डार्क कड़वी चॉकलेट पसंद है उन लोगों को यह कुकीज़ पसंद आएंगी। चॉकलेट फ्लेवर और खुशबू अच्छी है। यह कीटो कुकीज़ रेगुलर चॉकलेट कुकीज़ के मुकाबले अलग है जिनको हम अकसर मार्किट में खरीदते हैं। इन कुकीज़ की सबसे अच्छी बात यह है कि इनको खाने के बाद पेट भरा- भरा नहीं लगता है।

मिठास- मिठास एक ऐसी चीज है जिसके बारे में जानना बेहद जरुरी है, खासकर कुकीज़ का रिव्यू करते समय जब कुकीज़ सेहतमंद हैं। कुकीज़ में मिठास के लिए एरिथ्रिटोल का इस्तेमाल किया गया है। एरिथ्रिटोल एक शुगर अल्कोहल है जिसको लो कैलोरी स्वीटनर की तरह फूड प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। इन कुकीज़ में मिठास ना के बराबर है। इनको हम 90% शुगर फ्री डार्क चॉकलेट कुकीज़ कैटेगरी में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

यह कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ फेवरेट कॉफी के साथ स्वादिष्ट लगती है और शाम या रात का स्नैक्स बन सकती हैं। यह लाइट और मिड-मील स्नैक्स के लिए परफेक्ट है।

भारतीय मार्किट में अच्छी क्वालिटी के कीटो फ्रेंडली प्रोडक्ट की कमी है और कीटोफाए कुकीज़ इस कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है।

मिश्री रेटिंग (0-5)- फुल हाउस! कीटोफाए चोको फज कीटो कुकीज़ को 5 मिश्री मिलती है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments