सबसे स्वादिष्ट जैम बिस्किट रिव्यू | ब्रिटानिया या पारले (The Tastiest Jam Biscuits Review | Britannia Vs Parle)
parle-britannia

सबसे स्वादिष्ट जैम बिस्किट रिव्यू | ब्रिटानिया या पारले (The Tastiest Jam Biscuits Review | Britannia Vs Parle)

हमने इस बार फेस- ऑफ के लिए ब्रिटानिया और पारले के जैम बिस्किट को चुना है। आइए देखते हैं कौन- सा जैम बिस्किट सबसे ज्यादा स्वादिष्ट है।

जब भी बच्चों को दुकान में ले जाया जाता है तब अधिकतर बच्चे जैम वाले बिस्किट मांगते हैं। जैम बिस्किट देखते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी आ जाती है। यह बात भी सच है कि बच्चों के साथ- साथ बड़ों को भी जैम बिस्किट बेहद पसंद आते हैं। दो मीठे बिस्किट के बीच में सोफ्ट जैम खाने का अनुभव बहुत अच्छा होता है। भारतीय मार्किट में बिस्किट और कुकीज़ को लेकर बहुत सारे ऑप्शन हैं। यह रिव्यू बेस्ट जैम बिस्किट ढूंढने के लिए है। हमने दो पॉपुलर ब्रांड जो जैम बिस्किट बनाती हैं उनको चुना है- पारले और ब्रिटानिया। इन दोनों के जैम बिस्किट के टैक्शर और स्वाद पर हमने ध्यान दिया है। कई सारे बिस्किट टेस्ट करने के बाद हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम सबसे स्वादिष्ट जैम बिस्किट है। फ्लेवर से भरपूर जैम के कारण यह बेस्ट चुना गया है।

बेस्ट टेस्टिंग बोरबन बिस्किट- मिश्री रिव्यू

मिश्री टॉप पिक- ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम

ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम

जैम का फ्लेवर, क्रीम फिलिंग और कुकी एक साथ बहुत अच्छे से आएं हैं।

कीमत- 35/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

किन कारण से ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम हमारा टॉप पिक है-
जैम- बिस्किट में जो जैम है वो स्ट्रॉबेरी जैम की तरह है। यह मीठा है। जैम अच्छा और स्ट्रेची है और फ्लेवर को अलग बनाता है।
क्रीम- बीच में वनिला क्रीम मीठी और परफेक्ट बैलेंस के साथ है।
कुकीज़- कुकीज़ एक दूसरे को अच्छे से पकड़ते हैं और क्रंची भी हैं। हाथ में पकड़ने पर कुकीज़ टूटती नहीं हैं। दावेदार के मुकाबले इसमें टूटे हुए बिस्किट कम हैं।
फ्लेवर- जैम के कारण बिस्किट का पूरा फ्लेवर अच्छा हो जाता है। पूरी तरह से देखा जाए तो वनिला क्रीम, स्ट्रॉबेरी जैम और कुकीज़ बहुत अच्छी तरह से एक साथ आएं हैं।
दावेदार के मुकाबले ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम कुकीज़ का साइज छोटा है। यह गुलाबी- पर्पल पैकेजिंग में आते हैं।

पारले फैब! जिम- इन विजेता क्यों नहीं बना?

पारले फैब जिम इन

जैम- पैक खोलने पर हमें दिखा कि जैम पिघल गया है और बिस्किट के कोनो पर भी लग गया है। लेकिन यह असली दिक्कत नहीं है। जैम का ब्लैक करंट का फ्लेवर सारे अनुभव को नीचे लेकर आ जाता है। ब्लैक करंट जैम का फ्लेवर पानी में घोला हुआ जैसा है। जैम में इतना फ्लेवर नहीं है जो कुकीज़ को शानदार बनाता है। जैम सूखा भी था। जैम पर चीनी के दाने डाले गए हैं जो ब्लैक करंट के फ्लेवर को गुम कर देते हैं।

क्रीम- वनिला क्रीम का फ्लेवर अच्छा और बैलेंस तरीके से है।

कुकी- दुख की बात है कि कुकी सूखी और नाज़ुक है। प्लास्टिक ट्रे में पैक करने के बावजूद बिस्किट टूटे हुए थे।

पूरी तरह से देखा जाए तो वनिला क्रीम फ्लेवर के अलावा बाकी सभी फ्लेवर कमज़ोर हैं।

तुलना चार्ट- पारले फैब! जैम-इन और ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम

तय किए गए नियम ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम पारले फैब! जैम-इन
कीमत 35/- रुपए 35/- रुपए
कुल वजन 150 ग्राम 150 ग्राम
एनर्जी (किलो कैलोरी) 483 किलो कैलोरी 462 किलो कैलोरी
जैम फ्लेवर स्ट्रॉबेरी ब्लैक करंट
क्रीम फिलिंग वनिला क्रीम वनिला क्रीम
कुकी भुरभुरा सूखी और नाज़ुक

रिव्यू प्रोसेस- दावेदार, रिव्यू के नियम और रिव्यू प्रोसेस

दावेदार- हमने दो पॉपुलर ब्रांड को रिव्यू में शामिल किया है जो बिस्किट और कुकीज़ बनाती हैं-

पारले फैब! जैम-इन

ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम

ब्रिटानिया या पारले- स्वादिष्ट जैम बिस्किट

रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया है

किसी भी प्रोडक्ट का रिव्यू करते समय हमारे लिए उसका स्वाद सबसे जरुरी होता है। इन बिस्किट के लिए जैम सबसे महत्तवपूर्ण है और हम यह देखना चाहते थे कि जैम के कारण पूरे बिस्किट पर क्या असर पड़ता है। मिठास, फ्लेवर और टैक्शर सभी बहुत जरुरी हैं।

कुकी का फ्लेवर और टैक्शर भी बेहद जरुरी है।

टेस्टिंग के लिए हमारी पूरी टीम शामिल हुई है जिसके बाद विजेता चुना गया है।

रिजल्ट

स्वाद, फ्लेवर, टैक्शर के साथ बाकी चीजों पर ध्यान देने के बाद हमने फैसला किया है कि ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम बिस्किट विजेता है।

ब्रिटानिया ट्रीट जिम जैम

जैम का फ्लेवर, क्रीम फिलिंग और कुकी एक साथ बहुत अच्छे से आएं हैं।

कीमत- 35/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

हमारे टॉप पिक के लिए जैम सबसे जरुरी है। यह बिस्किट का और बिस्किट खाने के अनुभव का बेहतर बनाता है। इसमें वनिला क्रीम, स्ट्रॉबेरी जैम और कुकी बहुत अच्छी तरीके से एक समय पर एक साथ आएं हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments