ब्रिटानिया प्यू मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट रिव्यू (Britannia Pure Magic Deuce Choco Biscuit Review)
britannia-deuce

ब्रिटानिया प्यू मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट रिव्यू (Britannia Pure Magic Deuce Choco Biscuit Review)

ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट का स्वाद कैसा है? क्या आपने इसके दोनों फ्लेवर ट्राई किए हैं?

जब क्रिस्पी बिस्किट के साथ चॉकलेट की लेयर हो तो बिस्किट खाने का अनुभव यादगार बन जाता है। मार्किट चॉकलेट बिस्किट से भरी हुई है लेकिन अच्छे चॉकलेट बिस्किट की यह पहचान है कि उसमें किस तरह से फ्लेवर एक साथ मिलकर आता है। हमे ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट के दो फ्लेवर का रिव्यू किया है- मिल्क चोको और वाइट चोको। इन दोनों फ्लेवर को चखने के बाद हमारा यह कहना है।

ब्रिटानिया प्यू मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट रिव्यू के प्रकार

ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट के दो फ्लेवर- मिल्क चोको और वाइट चोको को टेस्ट किया है। इस रिव्यू में पैकेजिंग, कीमत और स्वाद जैसी बातों पर ध्यान दिया गया है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1.ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस मिल्क चोको बिस्किट

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर पदार्थ हैं।
  2. 100 ग्राम में 499 किलो कैलोरी एनर्जी है।

ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस मिल्क चोको बिस्किट

चॉकलेट के ऊपर मखमल जैसा मुलायम लेयर है जो इस बिस्किट का विजेता है।

मात्रा- 60 ग्राम, कीमत- 30/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

2. ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस विद चोको बिस्किट

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर पदार्थ हैं।
  2. 100 ग्राम में 498 किलो कैलोरी एनर्जी है।

ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस विद चोको बिस्किट

बिस्किट के ऊपर की सफेद चॉकलेट मीठी है और इसमें अलग वनिला फ्लेवर भी है।

मात्रा- 60 ग्राम, कीमत- 30/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट

कीमत- ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस चोको बिस्किट के 60 ग्राम पैक की कीमत 30/- रुपए है।

पैकेजिंग- यह प्रीमियम प्रोडक्ट है। इनका रंग आकर्षक है और सभी बिस्किट ट्रे में अलग-अलग आते हैं। बिस्किट को बहुत दिलचस्प तरीके से बनाया गया है।

स्वाद- चोको और मिल्क चोको बिस्किट, दोनों का स्वाद बहुत अलग है। ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस मिल्क चोको बिस्किट में स्वादिष्ट कोको का फ्लेवर है। वहीं ब्रिटानिया प्योर मैजिक ड्यूस वाइट कोको बिस्किट पहले वाले फ्लेवर के मुकाबले ज्यादा मीठा है और इसमें वनिला का अलग फ्लेवर है। दोनों बिस्किट में फ्लेवर एकदम सही है और चॉकलेट स्मूद और फ्लेवर से भरपूर है। क्रिस्प बिस्किट के साथ मुलायम खूबी बहुत अच्छी लगती है।

अन्य जरुरी बातें- ड्यूस का मतलब है चॉकलेट टोपिंग के साथ क्रिस्प बिस्किट। कुकीज़ की अच्छी परख रखने वालों के लिए यह बहुत दिलचस्प प्रोडक्ट है।

प्रोडक्ट को लाने- ले जाने में थोड़ी सावधानी दिखानी पड़ रही थी। सुपर मार्किट से रिव्यू लैब तक इन कुकीज़ को लेकर जाना एक बहुत अहम काम था। इस वजह से बिस्किट टूटे नहीं और भुरभुरे भी नहीं थे। यह बिस्किट सीधे आपके घर के लिए बने हैं और ट्रेवल के लिए तो बिल्कुल नहीं हैं।

इसके साथ ही ज्यादा तापमान के अनुसार भी नहीं हैं।

यह बिस्किट फैंसी हाईटी पार्टी स्नैक्स के लिए अच्छे हैं जो ट्रे में बहुत सुंदर लगेंगे।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments