मदर किचन ग्लूटेन फ्री कुकीज़ गिफ्ट बोक्स: #फर्स्टइंप्रेशन (Mother’s Kitchen Gluten-Free Cookie Gift Box: #FirstImpressions)
Mother’s Kitchen Gluten-Free Cookie-mishry

मदर किचन ग्लूटेन फ्री कुकीज़ गिफ्ट बोक्स: #फर्स्टइंप्रेशन (Mother’s Kitchen Gluten-Free Cookie Gift Box: #FirstImpressions)

मदर किचन आपको ग्लूटेन फ्री कुकीज़ देती है जो हाथों से पारंपरिक रेसिपी की मदद से बनाई गई हैं। यह गिफ्ट बोक्स 6 अलग- अलग फ्लेवर की कुकीज़ के साथ आता है।

मदर किचन ब्रांड शिवानी मलिक के द्वारा 2014 में शुरु की गई है। यह ब्रांड आपको कई तरह के स्नैक्स के ऑप्शन देती है जो सेहतमंद सामग्री से बनी हुई है। इसके साथ ही इनको हाथों से बनाया गया है और औद्योगिक हार्डवेयर के इस्तेमाल से दूर रखा गया है। मदर किचन के प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री, शुगर फ्री, शाकाहारी और लैक्टोस फ्री होते हैं। इस बार हमने फर्स्टइंप्रेशन के लिए मदर किचन की ग्लूटेन फ्री कुकीज़ को चुना है। कुकीज़ आकर्षित गिफ्ट बोक्स में आती हैं जिसमें 4 तरह की कुकीज़ हैं और 2 तरह की गजक हैं।

मदर किचन ग्लूटेन फ्री कुकी गिफ्ट बोक्स (Mother’s Kitchen Gluten-Free Cookie Gift Box) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. बोक्स में 6 अलग- अलग फ्लेवर की कुकीज़ हैं जो अलग- अलग नीले और गुलाबी रंग के बोक्स में हैं।
  2. गजक गुलाबी बोक्स में हैं और वहीं कुकीज़ नीले बोक्स में हैं।
  3. यह कुकीज़ ग्लूटेन फ्री, एग फ्री, कोलेस्टॉल फ्री और लैक्टोस फ्री हैं।
  4. इन कुकीज़ को हाथों से बनाया गया है।
  5. हर फ्लेवर में अलग- अलग एलर्जेन हैं।
  6. इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

मदर किचन ग्लूटेन फ्री कुकी गिफ्ट बोक्स, पैक 6 X 60 ग्राम

यह कुकीज़ 6 फ्लेवर में हैं जिनको हाथों से बनाया गया है और औद्योगिक हार्डवेयर के इस्तेमाल से दूर रखा गया है।

मदर किचन ग्लूटेन फ्री कुकीज़ के अलग- अलग फ्लेवर

इस बोक्स में 6 अलग- अलग फ्लेवर की कुकीज़ हैं। आइए इन सभी फ्लेवर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

Mother’s Kitchen Gluten-Free Cookie Gift Box
मदर किचन का गिफ्ट बोक्स जिसमें 6 अलग- अलग फ्लेवर की कुकीज़ हैं।

1. क्लासिक क्रंची सीसेम कुकीज़ (Classic Crunchy Sesame Cookies)

इस कुकी के नाम से ही पता चल गया है कि इन कुकीज़ के ऊपर तिल हैं। यह गोल आकार में हैं और इनका रंग हल्का क्रीमी है। इसमें लगभग 13 ग्राम ट्रांस- फैट और सोया एलर्जेन भी हैं।

Classic Crunchy Sesame Cookies-mishry
मिश्री रिव्यू- मदर किचन क्लासिक क्रंची सीसेम कुकीज़

स्वाद की बात करें तो इसमें तिल के बीज का अलग ही स्वाद है।

2. क्लासिक क्रंची कोकोनट कुकीज़ (Classic Crunchy Coconut Cookies)

इन कुकीज़ को 32% नारियल पाउडर के साथ चीनी और खाने वाले वेजिटेबल ऑयल से बनाया गया है। यह कुकीज़ गोल आकार में हैं और इनका रंग हल्का ब्राउन है।

Classic Crunchy Coconut Cookies
मिश्री रिव्यू- मदर किचन क्लासिक क्रंची कोकोनट कुकीज़

मदर किचन की सभी कुकीज़ में से यह सबसे स्वादिष्ट कुकीज़ हैं। यह ताज़ा और नारियल के फ्लेवर वाली कुकीज़ हैं। इसका क्रंच और मिठास बच्चों को पसंद आएगा।

3. मिक्स नट ब्रीटल (Mix Nut Brittle)

इसके पैकेट पर लिखा है कि यह आपको खाने का दिलकश अनुभव देगी। गजक में ड्राई फ्रूट हैं जैसे कि बादाम, काजू और पिस्ता जो साफ- साफ नज़र आ रहे हैं।

Mix Nut Brittle
मिश्री रिव्यू- मदर किचन मिक्स नट ब्रीटल

मिक्स नट ब्रीटल क्रंची है जो आपको घर में बनी गजक की याद दिलाती है। इसमें मूंगफली का फ्लेवर है जो स्वादिष्ट है।

4. रोज़ ब्रीटल विद नट्स (Rose Brittle With Nuts)

यह कुकी भी आपको दिलकश खाने का अनुभव देने का दावा करती है और इसके साथ ही आपको गुलाब का फ्लेवर भी मिलेगा। इसमें आपको बादाम, काजू, गुलाब की सुखी पंखुडी और पिस्ता मिलेंगे। इन कुकीज़ का आकार चौकोर है और इनमें नट्स एलर्जेन हैं।

Rose Brittle With Nuts
मिश्री रिव्यू- मदर किचन रोज़ ब्रीटल विद नट्स

गुलाब की गजक मीठी है और सर्दियों के लिए बनाई गई हैं। इसमें गुलाब का स्वादिष्ट फ्लेवर है।

5. क्लासिक क्रंची पिस्ता कुकीज़ (Classic Crunchy Pistachio Cookies)

यह कुकीज़ गेंहू की नहीं हैं और इसमें छोटे- छोटे पिस्ता के टुकड़े हैं। पैकेजिंग पर लिखा है कि इसमें 2% पिस्ता और ट्रांस- फैट भी है। इसमें सोया और नट्स एलर्जेन हैं।

Classic Crunchy Pistachio Cookies
मिश्री रिव्यू- मदर किचन क्लासिक क्रंची पिस्ता कुकीज़

यह कुकी मलाइदार और सोफ्ट हैं। यह हल्की मीठी है और इसमें नमक का स्वाद आता है जो चीनी को काटता है।

6. क्लासिक क्रंची फ्लैक्स सीड कुकीज़ (Classic Crunchy Flaxseed Cookies)

पैकेजिंग के अनुसार, इन कुकीज़ को फाइबर का आधार माना जा सकता है। इन कुकीज़ को बनाने के लिए 12% अलसी के बीज इस्तेमाल किए गए हैं। यह कुकीज़ आयत आकार में हैं। इसमें ट्रांस- फैट और सोया एलर्जेन हैं।

Classic Crunchy Flaxseed Cookies
मिश्री रिव्यू- मदर किचन क्लासिक क्रंची फ्लैक्स सीड कुकीज़

यह कुकीज़ दिखने में आटे के बिस्किट का एहसास करवाती हैं। अलसी के बीज की कुकीज़ बच्चों को आकर्षित नहीं करती है लेकिन यह स्वादिष्ट हैं।

Mother’s Kitchen Gluten-Free Cookie
मिश्री रिव्यू- मदर किचन कुकीज़

मदर किचन ग्लूटेन फ्री कुकीज़ गिफ्ट बोक्स एक प्रीमियम कुकीज़ का बोक्स है जो कई फ्लेवर के साथ आता है। इसमें आपको नारियल, अलसी के बीज, तिल के बीज और घर में बनाई जैसी गजक भी मिलती हैं। एक पैक में आपको कई फ्लेवर मिल जाते हैं। जब आपको यह पता ना चल सकें कि कहां से शुरु करें तो इस बोक्स को चुन सकते हैं और फिर अपनी पसंद का पता लगा सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments