भारत में बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर ब्रांड (Apr 2024)
बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर ब्रांड

भारत में बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर ब्रांड (Apr 2024)

टोस्टर क्या है और टोस्टर मशीन की जानकारी के लिए आप सही जगह आएं हैं। यहां से आप बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर की विस्तार से जानकारी ले सकते हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं।

यहां पर हम आपको भारत में ऑनलाइन मिलने वाले 2 स्लाइस टोस्टर के बारे में बताएंगे। जैसे कि प्रेस्टीज, मर्फी रिचर्ड्स, बाजा, और ब्लैक एंड डेकर। यह लिस्ट बहुत लंबी है जिसकी पूरी जानकारी आप इस आर्टिकल से ले सकते हैं।

टोस्टर एक इलेक्ट्रिकल अप्लाइंसेस है जो साइज में छोटा होता है। टोस्टर का साइज कम होने के कारण इसको कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। यह ब्रेड को आसानी से और अच्छे से टोस्ट कर देता है। 2 स्लाइस टोस्टर में 2 स्लॉट्स होते हैं जिसमें आप 2 ब्रेड को टोस्ट कर सकते हैं। कॉफी मेकर की तरह ही टोस्टर की भी जरुरत घर में होती है। इससे ब्रेकफास्ट जल्दी और आसानी से बन जाता है। आपको टोस्टर में ब्रेड डालनी होती है बाकी काम टोस्टर का होता है। आपको मार्किट में आसानी से कई साइज, कीमत, डिजाइन के टोस्टर मिल जाएंगे। इसके अलावा आप ऑनलाइन से भी एक अच्छा टोस्टर खरीद सकते हैं।

भारत में सर्वश्रेष्ठ 2 स्लाइस पॉप- अप टोस्टर 2022

अगर आप बजट फ्रेंडली रोजाना इस्तेमाल के लिए 2 स्लाइस पॉप- अप टोस्टर की तलाश में हैं तो यहां से आप भारत में बेस्ट पॉप- अप टोस्टर ब्रांड से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

नंबर प्रोडक्ट का नाम अमेज़न पर खरीदें
1. कैंट पॉप- अप टोस्टर खरीदें
2. मर्फी रिचर्ड्स पॉप- अप टोस्टर खरीदें
3. फिलिप्स पॉप- अप टोस्टर खरीदें
4. प्रेस्टीज पॉप- अप टोस्टर खरीदें
5. ब्लैक + डेकर पॉप- अप टोस्टर खरीदें
6. पिजन पॉप- अप टोस्टर खरीदें
7. ऊषा पॉप- अप टोस्टर
8. कोरियो पॉप- अप टोस्टर खरीदें
9. अमेरिकन माइक्रोनिक पॉप- अप टोस्टर
10. ओरिएंट पॉप- अप टोस्टर खरीदें

भारत में बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर 2022

भारत में बेस्ट 2 स्लाइस पॉप- अप टोस्टर से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. कैंट 2-स्लाइस पॉप-अप टोस्टर

वेबसाइट के अनुसार, केंट का पॉप अप टोस्टर 5 अलग हीटिंग मोड के साथ आता है। इस ब्रांड के टोस्टर प्रीमियम क्वालिटी के होते हैं जो बहुत पॉपुलर हैं। यह स्टाइलिस टोस्टर ब्रेड को अच्छे से टोस्ट कर देता है। इसमें 5 अलग अलग हीटिंग मोड हैं जिससे आप अपने स्वाद के अनुसार ब्रेड को टोस्ट कर सकते हैं। ब्रेड पॉप अप होने के बाद आप ब्रेड को आसानी से बिना हाथ जलाए निकाल सकते हैं।

इसमें जो ट्रे है इसको आप आसानी से निकालकर साफ कर सकते हैं। अगर ब्रेड ठंडी है तो यह टोस्टर ब्रेड को गर्म कर टोस्ट भी करता है। और इस टोस्टर की खास बात यह है कि इसको कभी भी स्टॉप कर सकते हैं। टोस्टर के स्लॉट्स काफी बड़े हैं जिससे आप मोटी ब्रेड को भी आसानी से टोस्ट कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी के साथ आता है।

कैंट पॉप- अप टोस्टर
कैंट पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • स्टाइलिश
  • कीमत- 3,900/-
  • 5 हीटिंग मोड
  • हाई लिफ्ट फंक्शन
  • ट्रे आसानी से हटा सकते हैं।
  • डीफ्रॉस्टिंग
  • कभी भी स्टॉप कर सकते हैं।
  • बड़े स्लॉट्स
  • दोबारा गर्म होने की खूबी
  • छोटा साइज
  • 1 साल की गारंटी

2. मर्फी रिचर्ड्स पॉप-अप टोस्टर

वेबसाइट के अनुसार मोर्फी रिचर्ड्स के द्वारा नई तकनीक की मदद से अलग अलग डिजाइन के पॉप अप टोस्टर बनाए जाते हैं। इस ब्रांड के पॉप अप टोस्ट बहारी बॉडी के अंदर रखा जाता है जिससे यह हमेशा ठंडा रहता है। इनके टोस्ट में कई खूबियां होती हैं जो आपको सामान्य कीमत पर ऑनलाइन मिल जाएंगे। यह स्मार्ट पॉप अप टोस्ट 650 वाट की बिजली इस्तेमाल करता है। इसमें 2 बड़े स्लॉट हैं। बड़े स्लॉट होने के कारण आप 1 स्लॉट में 2 ब्रेड एक साथ टोस्ट कर सकते हैं। इसमें 7 हीटिंग मोड हैं जिससे आप अपने स्वाद के अनुसार सेट कर सकते हैं।

पॉप अप टोस्टर की स्मार्ट बॉडी होने के कारण यह हमेशा ठंडा रहता है जिससे आपके हाथ कभी नहीं जलेंगे। इसका बेस एंटी- स्किड है जिस कारण से इसको आप कहीं पर भी रख दो यह नहीं गिरेगा। साथ ही इसमें ट्रे आती है जो ब्रेड का चूरा जमा करने के लिए काम आती है। यह प्रोडक्ट 2 साल की गारंटी के साथ आता है।

मर्फी रिचर्ड्स पॉप- अप टोस्टर
मर्फी रिचर्ड्स पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • 650 वाट
  • कीमत- 1,660/-
  • बड़े स्लॉट्स
  • 7 हीटिंग मोड
  • ठंडी बॉडी
  • एंटी- स्किड बेस
  • ट्रे
  • 2 साल की गारंटी

3. फिलिप्स डेली कलेक्शन टोस्टर

वेबसाइट के अनुसार, फिलिप्स नई तकनीक के साथ अलग अलग पॉप अप टोस्टर बनाता है और यह टोस्टर सभी लोगों की जरुरत के हिसाब से बनाया जाता है। इसमें 8 ब्राउनिंग करने के मोड आते हैं। जिसके कारण आप ब्रेड को अपने स्वाद के अनुसार और कई तरीके से टोस्ट कर सकते हैं। इसमें दो स्लॉट्स आते हैं जिसमें हर तरफ से ब्रेड को अच्छे से टोस्ट किया जाता है।

इस्तेमाल करते समय आप टोस्टर को किसी भी समय स्टॉप कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप खाना भी गर्म कर सकते हैं। जब टोस्टर का काम खत्म हो जाता है तब यह अपने आप बंद हो जाता है जिससे बिजली बर्बाद नहीं होती है। यह ठंडी ब्रेड को भी आसानी से टोस्ट कर सकता है। हाई लिफ्ट की खूबी होने के कारण आप इसमें से छोटी ब्रेड को आसानी से अपना हाथ बिना जलाए निकाल सकते हैं। इसकी ट्रे को आसानी से बाहर निकालकर साफ किया जा सकता है। यह प्रोडक्ट 2 साल की गारंटी के साथ आता है और गंदगी से बचाने के लिए इसके साथ कवर भी आता है।

फिलिप्स पॉप- अप टोस्टर
फिलिप्स पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • छोटा साइज
  • 8 ब्राइनिंग सेटिंग
  • 2 बड़े स्लॉट्स
  • स्टॉप फीचर
  • वापस जाने की खूबी
  • ड्रीफ्रोस्ट
  • हाई लिफ्ट
  • ट्रे
  • 2 टोस्टर कवर
  • 2 साल की गारंटी

4. प्रेस्टीज पॉप- अप टोस्टर

वेबसाइट के अनुसार, प्रेस्टीज ब्रांड किचन की सभी जरुरतों को पूरा करता है। इसके सभी प्रोडक्ट लाभदायक होते हैं और साथ ही यह ब्रांड किचन अप्लाइंसेस को लेकर पॉपुलर हो गई है। प्रेस्टीज पॉप टोस्टर 800 वाट बिजली लेता है इसका मतलब है कि यह काफी जल्दी ब्रेड को टोस्ट करता है। इसमें 3 इंडिकेटर हैं जिसमें से एक टोस्टिंग का है। यह इंडिकेटर टोस्टिंग, डीफ्रोस्टिंग और काम में नहीं है का संकेत देता है।

इसमें 6 ब्राउनिंग के लेवल हैं। लेवल 1 और 2 से सामान्य ब्राउनिंग होती है, लेवल 3 और 4 से गोल्डन ब्राउनिंग होती है वहीं लेवल 5 और 6 से गहरी ब्राउनिंग होती है। इसमें ट्रे भी है जो ब्रेड का चूरा रखने के काम आती है। इसमें तार को रखने की जगह भी जिससे यह किचन में ज्यादा जगह नहीं लेता है। यह प्रोडक्ट 2 साल की गारंटी के साथ आता है।

प्रेस्टीज पॉप- अप टोस्टर
प्रेस्टीज पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • 800 वाट
  • कीमत- 1,835/-
  • 3 इंडिकेटर
  • दोबारा गर्म कर सकता है।
  • डिफ्रॉस्ट
  • बीच में स्टॉप कर सकते हैं।
  • 6 ब्राउनिंग लेवल
  • ट्रे
  • तार बाधंने की जगह
  • 2 साल की गारंटी

5. ब्लैक+ डेकर टोस्टर विद बन वार्मर

वेबसाइट के अनुसार, ब्लैक+ डेकर के कई प्रकार के टोस्टर आते हैं। सभी टोस्टर का डिजाइन अलग अलग होता है। इस ब्रांड के 2 स्लाइस और 4 स्लाइस के टोस्टर आते हैं। इस टोस्टर में बन वार्मर भी है। जिससे ब्रेड को टोस्ट करने के साथ साथ आप इसमें बन भी गर्म कर सकते हैं।

इसमें ब्राउनिंग करने के 6 लेवल हैं। आपको जैसी ब्रेड चाहिए आप उसको वैसे ही टोस्ट कर सकते हैं। यह ब्रेड को दोबारा गर्म और साथ ही डीफ्रोस्ट भी कर सकता है। टोस्टर को आप कभी भी बीच में बंद कर सकते हैं। टोस्टर में ट्रे भी आती है जिसमें ब्रेड को टोस्ट करते समय जो चूरा गिरता है वो ट्रे में गिरता है। आखिर में आप ट्रे को आसानी से निकालकर साफ कर सकते हैं। काम होने के बाद टोस्टर अपने आप बंद हो जाता है जिससे बिजली की बचत होती है। यह प्रोडक्ट 2 साल की गारंटी के साथ आता है।

ब्लैक डेकर पॉप- अप टोस्टर
ब्लैक डेकर पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • बन वार्मर
  • कीमत- 2,845/-
  • 6 ब्राउनिंग लेवल
  • दोबारा गर्म कर सकते हैं।
  • डीफ्रॉस्ट
  • बीच में स्टॉप कर सकते हैं।
  • ट्रे
  • ऑटो-ऑफ फीचर
  • 2 साल की गारंटी

6. पीजन पॉप- अप टोस्टर

इस स्टाइलिश ब्रेड टोस्टर में 6 लेवल ब्राउनिंग है जिसको आप अपने स्वाद के अनुसार सेट कर सकते हैं। साथ ही इसमें कॉर्ड वाइन्डर भी है जिससे यह किचन में कम जगह लेता है। इसको 700 वाट की बिजली चाहिए होती है जिससे यह जल्दी काम करता है। इसका डिजाइन और रंग आपकी किचन को और भी ज्यादा सुंदर बना देगा।

पिजन पॉप- अप टोस्टर
पिजन पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • 700 वाट बिजली
  • कीमत- 1,549/-
  • 6 ब्राउनिंग लेवल
  • कॉर्ड वाइन्डर
  • छोटा साइज
  • सफेद रंग में उपलब्ध

7. ऊषा पॉप-अप टोस्टर

वेबसाइट के अनुसार, उषा ब्रांड बहुत पुरानी ब्रांड है जिसने किचन अप्लाइंसेस बनाने शुरु कर दिए हैं। इस ब्रांड के कई टाइप के टोस्टर और सैंडविच मेकर मार्किट और ऑनलाइन पर उपलब्ध हैं।

इसमें 7 ब्राउनिंग लेवल है। इनको आप अपने टेस्ट के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है जो आपको झटका लगने से बचाकर रखती है। इसके साथ ट्रे भी आती है जो ब्रेड के चूरे को जमा करने के काम आती है। बाद में ट्रे को आसानी से हटाकर साफ भी किया जा सकता है। इसमें कॉर्ड वाइन्डर भी है जिस कारण यह किचन में कम जगह लेता है। इसका कॉर्ड वाइन्डर 1.2 मीटर का है जिसका मतलब आप टोस्टर को कहीं भी रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट 2 साल की गारंटी के साथ आता है।

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • 7 ब्राउनिंग लेवल
  • कीमत- 1,899/-
  • प्लास्टिक शोक प्रूफ बॉडी
  • हाई लिफ्ट फंक्शन
  • ट्रे
  • कॉर्ड वाइन्डर
  • लंबा कॉर्ड वाइन्डर
  • 2 साल की गारंटी

8. कोरियो पॉप-अप टोस्टर

वेबसाइट के अनुसार, कोरियो ब्रांड बिग बाज़ार के द्वारा लाई गई है। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी, जिसके बाद से यह ब्रांड घर की सुविधा के लिए प्रोडक्ट बना रही है। इस ब्रांड के घर और किचन से जुड़े अप्लाइंसेस भी हैं। इस टोस्टर की बॉडी एबीएस प्लास्टिक से बनी हुई है। यह ब्रेड को दोबारा गर्म और डीफ्रोस्ट भी कर सकता है। टोस्ट के साइड में बटन दिए हुए हैं जो अलग अलग काम करते हैं।

इसमें ऑटो ऑफ होने की खूबी है जिससे बिजली का खर्चा कम होता है। इसमें ट्रे भी आती है जो ब्रेड टोस्ट करते समय जो चूरा गिरता है वो ट्रे में जमा हो जाता है। काम होने के बाद ट्रे को आसानी से बाहर निकालकर साफ भी किया जा सकता है। इसमें हाई लिफ्ट का फंक्शन भी है जो आपका हाथ नहीं जलाता है। इसके स्लॉट्स काफी बड़े हैं जिससे आप हर साइज की ब्रेड को टोस्ट कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी के साथ आता है।

कोरियो पॉप- अप टोस्टर
कोरियो पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • एबीएस प्लास्टिक बॉडी
  • कीमत- 1,499/-
  • दोबारी गर्म करने का काम
  • डीफ्रॉस्ट
  • ऑटो ऑफ फीचर
  • ट्रे
  • बड़े स्लॉट्स
  • 1 साल की गारंटी

9. अमेरिकन माइक्रोनिक पॉप-अप टोस्टर

इस टोस्टर का साइज काफी छोटा है जिससे यह आपकी किचन में कम जगह लेगा। यह टोस्टर हाई क्वालिटी से बना हुआ है जिस कारण टोस्टिंग करते समय यह गर्म नहीं होता है। अगर टोस्टर के अंदर ब्रेड फस जाती है तो यह अपने आप बंद हो जाता है। यह ब्रेड को डीफ्रोस्ट, दोबारा गर्म और टोस्ट कर सकता है।

इसमें 7 लेवल ब्राउनिंग है जिससे आप अपने टेस्ट के अनुसार ब्रेड को टोस्ट कर सकते हैं। काम होने के बाद टोस्टर अपने आप बंद हो जाता है। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी के साथ आता है।

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • छोटा साइज
  • कीमत- 2,999/-
  • एसएस बॉडी
  • टिकाऊ
  • कूल बॉडी
  • डीफ्रोस्ट
  • रीहीट
  • 7 ब्राइनिंग लेवल
  • स्टॉप फीचर
  • 1 साल की गारंटी

10. ओरिएंट इलेक्ट्रिक पॉप-अप टोस्टर

वेबसाइट के अनुसार, ओरिएंट इलेक्ट्रिक सीके बीरला ग्रुप का हिस्सा है। यह कई प्रोडक्ट बनाते हैं जैसे कि पंखा, लाइट, होम अप्लाइंसेस, स्विच गियर आदि। यह ब्रांड भारत में पंखे की सबसे बड़ी निर्माता है और 40 अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शामिल है। इस स्मार्ट टोस्टर की बॉडी इस्तेमाल करने के बाद यह गर्म नहीं होता है। इस टोस्टर में दो स्लॉट्स हैं। ब्रेड को डालते ही यह टोस्टर ब्रेड को अच्छी तरह से टोस्ट कर देता है।

टोस्टर में हम ब्रेड को कितना ब्राउन करना चाहते हैं वो कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 7 लेवल ब्राउनिंग होती है जिसको आप अपने स्वाद के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें ट्रे होती है जो ब्रेड के चूरे को जमा करती है और बाद में इस ट्रे को आसानी से धोया भी जा सकता है। टोस्टर ब्रेड को दोबारा गर्म भी सकता है साथ ही डीफ्रोस्ट भी कर सकता है। काम होने के बाद टोस्टर अपने आप बंद हो जाता है जिससे बिजली बचती है।

इसमें हाई लिफ्ट की खूबी है जिससे आप किसी भी आकार की ब्रेड को इसमें आसानी से टोस्ट कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट 2 साल की गारंटी के साथ आता है।

ओरिएंट पॉप- अप टोस्टर
ओरिएंट पॉप- अप टोस्टर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • प्लास्टिक बॉडी
  • कीमत- 2,199/-
  • कूल बॉडी
  • सेल्फ सेंटरिंग फीचर
  • 7 ब्राउनिंग लेवल
  • ट्रे
  • दोबारा गर्म
  • डीफ्रोस्ट
  • स्टॉप फीचर
  • ऑटो ऑफ फीचर
  • हाई लिफ्ट फीचर
  • 2 साल की गारंटी

बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर के प्रकार

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि टोस्टर कई साइज और डिजाइन के आते हैं। लेकिन जरुरी बात यह है कि टोस्टर काम कैसे करता है और क्या क्या कर सकता है। आपको बता दें कि दो तरह के टोस्टर होते हैं-

1. पॉप अप टोस्टर

इसको सिर्फ टोस्टर भी कहा जाता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सुबह जल्दी में होते हैं और ब्रेकफास्ट नहीं कर पाते हैं। इस टोस्टर में सिर्फ आपको 2 या फिर 4 ब्रेड डालनी है और बटन को दबाना है। ब्रेड जब टोस्ट हो जाएगी तब अपने आप ही पॉप अप होकर बाहर आ जाएगी।

पॉप अप टोस्टर ज्यादा महंगा नहीं आता है और इसको इस्तेमाल करना भी आसान है। यह टोस्टर सिर्फ ब्रेड को टोस्ट कर सकता है, कुछ पका नहीं सकता है। यह 2 स्लॉट्स और 4 स्लॉट्स में आता है। एक बार में 1 स्लॉट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. काउंटर-टॉप टोस्टर

काउंटर-टॉप टोस्टर से आप कई काम कर सकते हैं। इसमें टोस्ट करने के अलावा कई काम कर सकते हैं। अब लोग माइक्रोवेव ओवन की जगह इसको इस्तेमाल करने लगे हैं। क्योंकि यह माइक्रोवेव ओवन से जल्दी काम करता है साथ ही यह कम बिजली लेता है।

बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

टोस्टर एक सिपंल अप्लाइंसेस है लेकिन इसको खरीदने से पहले आपको कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना जरुरी है। अपने परिवार के लिए बेस्ट टोस्टर खरीदते समय इन बातों का खास ध्यान रखें।

1. साइज

टोस्टर खरीदेने के लिए साइज सबसे ज्यादा जरुरी होता है। इसके लिए यह फैसला लेना जरुरी है कि आपको सिर्फ ब्रेड टोस्ट करनी है या फिर कुछ और भी जैसे कि बैगेल या मफिन। अगर सिर्फ ब्रेड टोस्ट करनी है तो उसके लिए आप पॉप अप टोस्टर ले सकते हैं। आप 2 या फिर 4 स्लाइस वाला टोस्टर भी खरीद सकते हैं। अगर आपको ब्रेड अलावा भी चीज़े टोस्ट करनी है तो बड़ा स्लॉट्स वाला टोस्टर खरीदना चाहिए। इसके साथ ही आप इस बात का खास ध्यान रखें कि आपकी किचन में टोस्टर रखने के लिए कितनी जगह है। टोस्टर छोटा होता है लेकिन इसको जगह चाहिए होती है ताकि यह अच्छे से काम कर सके।

2. कीमत

टोस्टर खरीदने से पहले उसकी कीमत का पता होना जरुरी है। पॉप अप टोस्टर सस्ते आते हैं। आप अपनी जरुरत के आधार पर टोस्टर को चुने और उसी के हिसाब से कीमत भी अलग अलग होती है।

3. उपयोग

आप वही टोस्टर खरीदें जो आपको इस्तेमाल करने में आसान लगे। यह न हो कि आप बहुत महंगा टोस्टर लेकर आ जाएं लेकिन उसको इस्तेमाल करना न आता हो।

4. बॉडी

टोस्टर एक ऐसी चीज़ है जो आपकी किचन में दूर से नज़र आ जाएगा। इसलिए टोस्टर दिखने में अच्छा होना चाहिए। अच्छा टोस्टर आपकी किचन को और सुंदर बनाएगा। इसको खरीदने से पहले बॉडी का मैटेरियल जरुर देख लें। टोस्टर प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील और अल्युमीनियम के बने मार्किट और ऑनलाइन पर उपलब्ध हैं।

5. टिकाऊ और ब्रांड

अगर आपको अपने पैसे बार बार खर्च नहीं करने हैं तो एक बार में ही अच्छा टोस्टर खरीद लें। टोस्टर खरीदते समय ब्रांड और गारंटी का खास ध्यान रखें।

7. हाई लिफ्ट फंक्शन

टोस्टर तभी अच्छा माना जाता है जब उसमें हाई लिफ्ट फंक्शन होता है। जब ब्रेड टोस्ट हो जाती है और बाहर आती है तब ब्रेड को निकालते समय आपके हाथ नहीं जलने चाहिए। चाहें आप किसी भी साइज की ब्रेड को टोस्टर में टोस्ट करने के लिए डालें।

 8. अन्य फायदे

  • ब्रेड टोस्टर में अपने आप सेट हो जानी चाहिए और हर तरफ से अच्छे से टोस्ट होनी चाहिए।
  • टोस्टर को आप कभी भी बंद कर सकते हो
  • टोस्टर में ट्रे होनी जरुरी है जो ब्रेड टोस्ट होने पर टुकड़े निकलते हैं वो ट्रे में जमा हो जाते हैं। जिसके बाद ट्रे को निकालकर साफ किया जा सकता है।

2 स्लाइस टोस्टर के फायदे

टोस्टर के बहुत सारे फायदे हैं जिसके बारे में आप नीचे से देख सकते हैं-

  • टोस्टर के सिर्फ एक स्लॉट को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • टोस्टर में यह भी ऑप्शन होता है जिसमें आप ब्रेड का सिर्फ एक साइड टोस्ट कर सकते हैं और दूसरी साइड को सिंपल छोड़ सकते हैं।
  • जब ब्रेड अच्छे से टोस्ट हो जाती है तो टोस्टर अपने आप बंद हो जाता है।
  • तवा और ओवन के मुकाबले टोस्टर में ब्रेड जल्दी और अच्छे से टोस्ट हो जाती है।
  • आप अपने स्वाद के अनुसार टोस्ट करने के लेवल को सेट कर सकते हैं।

2 स्लाइस टोस्टर साफ कैसे करें?

किचन में टोस्टर रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली चीज़ है। अगर आपको अपने टोस्टर की उम्र लंबी रखनी है तो उसको अच्छे से साफ करना आना चाहिए। इससे जुड़ी आप नीचे से कुछ टिप्स ले सकते हैं।

  • टोस्टर को साफ करने से पहले हमेशा यह जांच लें कि टोस्टर का तार स्विच से निकला हुआ है। तार लगे रहने से आपको करंट लग सकता है और टोस्टर खराब भी हो सकता है।
  • सुविधा के लिए टोस्टर को सिंक के पास धोया करें।
  • सबसे पहले टोस्टर की ट्रे को अलग करें और अच्छे से ब्रेड के टुकड़ो को साफ कर दें। अगर टोस्टर की ट्रे अलग नहीं हो सकती है तो टोस्टर को हिलाकर ब्रेड के टुकड़ों को निकालें।
  • ट्रे को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें और सख्त साबुन का तो बिल्कुल इस्तेमाल न करें।
  • अगर ब्रेड के टुकड़े ट्रे से नहीं साफ हो रहें हैं तो ट्रे को गर्म पानी में साबुन मिलाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और कुछ समय बाद साफ करें।
  • ट्रे को दोबारा टोस्टर में रखने से पहले यह जरुर देख लें कि ट्रे सूखी है या नहीं।
  • टोस्टर के कोनों में हाथ नहीं जाता है इसके लिए सोफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • टोस्टर की बाहर की बॉडी साफ करने के लिए गिले कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • अगर टोस्टर की बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनी हुई है तो आप इसको साफ करने के लिए सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टोस्टर की चमक बनी रहेगी।
  • टोस्टर को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले देख लें कि वो गिला तो नहीं है। गिला टोस्टर इस्तेमाल करने से यह खराब हो सकता है और आपको करंट भी लग सकता है।

सारांश

आखिर में, टोस्टर हर घर के लिए जरुरी है। यह कम समय में सुबह का ब्रेकफास्ट तैयार करने में मदद करता है। ब्रेड टोस्ट करना आसान है लेकिन बेस्ट टोस्टर ढूंढना थोड़ा मुश्किल है, जो आपकी जरुरत के अनुसार के साथ साथ बजट में भी हो। आशा करते हैं यह आर्टिकल आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा।

हमारे टॉप पिक कुछ इस प्रकार हैं: कैंट 2 स्लाइस पॉप- अप टोस्टरमर्फी रिचर्ड्स पॉप- अप टोस्टर, प्रेस्टीज पॉप- अप टोस्टर , पिजन पॉप- अप टोस्टर।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments