जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल रिव्यू – मिश्री
jabsons-alu-lachha-original-review

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल रिव्यू – मिश्री

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल का स्वाद ताज़ा और क्रिस्प है। अधिक जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल चाय/ कॉफी के साथ खाने के लिए आदर्श स्नैक है। मसाले परफेक्ट हैं और हमें क्रिस्पी स्नैक पसंद आए हैं।

सभी अच्छी चीजों का मिश्रण या मठरी, लच्छा पराठा की तरह क्लासिक स्नैक। चाय की ट्रे में नमकीन जरूर होती है। आलू लच्छा पॉपुलर स्नैक है जिसे आलू और विभिन्न मसालों की मदद से बनाया जाता है। मसाले के अनुसार यह कई प्रकार की होती हैं जैसे कि प्लेन सॉल्टेड, स्पाइसी, हल्की मीठी और चटपटी।

जैबसन्स पॉपुलर ब्रांड है जिसकी विभिन्न प्रकार की नमकीन और मिठाई उपलब्ध हैं। इससे पहले हमने 9 फ्लेवर की मूंगफली का रिव्यू किया था और इस बार हमने आलू लच्छा का रिव्यू किया है। जैबसन्स लच्छा ओरिजिनल की कीमत, पैकेजिंग, देखने में और स्वाद से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल से जुड़ी जरूरी बातें

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल
जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल ब्राइट पीले और सफेद रंग के पैक में आता है। 180 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।

पैक के सामने दिया गया है कि यह लाइट सॉल्टेड पोटैटो स्टिक्स हैं। पैक के पीछे पोषण की जानकारी दी गई है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।

2. मुख्य सामग्री

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – 

आलू (37%), मूंगफली, ताड़ का तेल, चीनी, सेंधा नमक (1%), अमचूर और सफेद मिर्च।

एलर्जन की सामग्री बोल्ड में देखें।

3. देखने में

आलू लच्छा मीडियम-लंबे, मोटी आलू स्टिक्स होती हैं जिन्हें डीप फ्राई किया जाता है जिसके बाद नमक और मसाले डाले जाते हैं। देखने में, जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल सफेद रंग के हैं। इनका आकार मोटा है और एक जैसी तरह से फ्राई किया गया है।

4. स्वाद

लाजवाब! जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल का स्वाद हमें पसंद आया है। पोटैटो स्टिक्स मसाले में अच्छे से कवर हैं और इनका स्वाद ताज़ा है।

मूंगफली का फ्लेवर ताज़ा है। किसी भी समय हमें ऐसा नहीं लगता है कि फ्लेवर बासी है। नमक का लेवल कम है। आलू लच्छा खाते समय हमें हल्की मिठास का भी एहसास हुआ था।

सफेद मिर्च के कारण पोटैटो स्टिक्स में हल्की गर्माहट मिलती है।

5. क्रिस्पीनेस + टैक्शर

आलू लच्छा कितनी क्रिस्प है से पता चलता है कि यह कितनी अच्छी तरह से फ्राई हुई हैं। जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल परफेक्ट क्रिस्पीनेस है।

6. पोषण की जानकारी

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल की पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है:

 

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल पोषण की जानकारी (100 ग्राम के अनुसार)
कैलोरी 587.4 किलो कैलोरी
कुल फैट 41.4 ग्राम
डायटरी फाइबर 3.2 ग्राम
शुगर 22.4 ग्राम
नमक 1.6 ग्राम
प्रोटीन 8.3 ग्राम

 

7. कीमत

180 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने है।

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल रिव्यू

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल प्रोडक्ट की जानकारी
मात्रा 180 ग्राम
मुख्य सामग्री आलू (37%), मूंगफली, ताड़ का तेल, चीनी, सेंधा नमक 1%), अमचूर पाउडर और सफेद मिर्च।
कैलोरी (100 ग्राम) 587.4 किलो कैलोरी
शेल्फ लाइफ 6 महीने
कीमत 70/- रुपए

 

हमने जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल के 180 ग्राम पैक का रिव्यू किया है जिसकी कीमत 70/- रुपए है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है। पैक पर लाइट सॉल्टेड पोटैटो स्टिक्स के बारे में दिया गया है।

इसमें मूंगफली और आलू लच्छा है। ताज़ा स्वाद वाले नट्स और फ्राइड आलू को पूरे नंबर मिलते हैं। नमक की मात्रा कम है और इसमें सफेद मिर्च के कारण गर्माहट महसूस होती है। इसके साथ ही इसमें मुलायम मिठास है जिससे स्नैक अच्छा लगता है।

टैक्शर की बात करें तो, पोटैटो स्टिक्स परफेक्ट तरीके से क्रिस्प हैं और एक जैसे तरीके से फ्राई की गई हैं।

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल - पैकेजिंग
जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल - पैकेजिंग
जैबसन्स आलू लच्छा कटोरी में
जैबसन्स आलू लच्छा - पैक खोलने के बाद
जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल कटोरी में
जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल रिव्यू के लिए तैयार
जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल रिव्यू
जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल क्रंची और स्वादिष्ट है

विशेषताएं

  • 180 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
  • मुख्य सामग्री (टॉप 5): आलू (37%), मूंगफली, ताड़ का तेल, शुगर, सेंधा नमक।
  • यह ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल फ्री है।
  • यह लाइट सॉल्टेड पोटैटो स्टिक्स हैं।
  • इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रेज़रवेटिव नहीं है।

अच्छी बातें

  • पोटैटो स्टिक्स स्वादिष्ट हैं।
  • क्रंच अच्छा है।
  • आलू लच्छा एक जैसी तरह से फ्राई किए गए हैं।
  • पोटैटो स्टिक्स पर मसाला अच्छे से कोट किया गया है।

किसके लिए बेस्ट है

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें आलू के स्नैक्स पसंद हैं। अगर आपको चाय/ कॉफी के साथ लाइट सॉल्टेड स्नैक पसंद हैं तो आपको इस प्रोडक्ट की सलाह देंगे।

FAQs

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या जैबसन्स आलू लच्छा सेहतमंद है?

यह डीप फ्राइड स्नैक है और इसमें ताड़ का तेल है। नियमित रूप से सेवन करना बेस्ट है।

2. क्या इस आलू लच्छा में ताड़ का तेल है?

हां। सामग्री लिस्ट में ताड़ का तेल दिया गया है।

3. क्या पोटैटो स्टिक्स पूरी तरह से वेजिटेरियन है?

हां, यह पोटैटो स्टिक्स पूरी तरह से वेजिटेरियन है।

4. क्या इस प्रोडक्ट में किसी प्रकार का प्रेज़रवेटिव है?

जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल में प्रेज़रवेटिव नहीं है।

आखिर में

लाजवाब! जैबसन्स आलू लच्छा ओरिजिनल हमारे रिव्यू में हिट रहा है। चाय के साथ यह स्नैक है। हमें स्वादिष्ट फ्लेवर, क्रिस्प टैक्शर और ताज़ा मूंगफली का स्वाद पसंद आया है।

आपका फेवरेट पोटैटो स्नैक क्या है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments