नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) के फायदे और नुकसान (Benefits & Side-Effects Of Mandarin Oranges)
mandarins-mishry

नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) के फायदे और नुकसान (Benefits & Side-Effects Of Mandarin Oranges)

नारंगी संतरे से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में यहां से पढ़ सकते हैं। संतरे का जूस कैसे बनाया जाता है कि जानकारी भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मेंडरिन संतरे को आम भाषा में नारंगी संतरा कहा जाता है। यह फल हूबहू संतरे की तरह दिखता है लेकिन संतरा नहीं है क्योंकि इसका स्वाद खट्टा और मीठा दोनों का मिश्रण है। यह देखन में बहुत सुंदर होता है और वजन कम करने में मदद करता है। इसकी खास बात यह है कि आजकल यह फल काफी चर्चा में है। नारंगी संतरे को हम अकेले भी खा सकते हैं या फिर बाकी फलों के साथ सलाद में भी खा सकते हैं। यह खट्टा मीठा फल संतरे से बिल्कुल मिलता झुलता है। यह रसीला फल आपको सर्दी के मौसम में मिलता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद होने के कारण इससे होने वाले फायदों को हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) के फायदे और नुकसान की विस्तार से जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) के फायदे

1. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद

जिन लोगों को अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में करना है उन लोगों के लिए इस फल का सेवन करना बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। नारंगी संतरा खाने के बाद हमारे शरीर में synephrine नाम का कैमिकल प्रोड्यूज होता है जो हमारे शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को बनने नहीं देता है। हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने से यह और भी ज्यादा अच्छे से काम करते हैं।

2. विटामिन सी मिलने का अच्छा साधन

विटामिन सी हमारे शरीर में आने वाली सभी बीमारियों से लड़ता है। इसलिए हमारे शरीर में विटामिन सी सही मात्रा में होना जरुरी है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप नारंगी संतरे का सेवन कर सकते हैं जिससे आपके शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होगी।

3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

हमारे शरीर में विटामिन सी होने से बीमारियां हम से दूर रहती हैं। जिसके कारण हमारा इम्यून सिस्टम स्वस्थ रहता है और हमारे शरीर में खून को साफ़ रखने में मदद भी करता है। विटामिन सी हमारे शरीर में खराब टिशु को सही करने में भी मदद करता है जिससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है।

4. ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद करता है

खट्टे फलों में पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे कि पोटैशियम हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हमारे खून में नमक की मात्रा ज्यादा होने से कोशिकाओं के लिए ज्यादा पानी जाने के लिए मुश्किल हो जाती है, इसलिए पोटेशियम जैसे मिनरल्स का सेवन करने से एक्ट्रा पानी को हटाने में मदद करता है। और नमक का संतुलन बनाए रखता है जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

5. वजन घटाने में मदद

यह तो हम सबको पता ही है कि खट्टी चीज़े मोटापे को काटती है। अगर किसी को अपना वजन कम करना है तो वो नारंगी संतरे को अपनी डाइट में शामिल जरुरी करें।

mandarins-mishry
नारंगी संतरे में फाइबर होता है जिससे हमारा पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है।

6. प्रेगनेंसी में मददगार

नारंगी संतरे का सेवन प्रेगनेंसी में भी किया जा सकता है। इसमें फोलिक एसिड या फोलेट होने के कारण यह शिशू को बढ़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी कॉम्लेक्स शिशू के विकास और रेड ब्लड सेल के विकास में मदद करता है। इसकी कमी होने से जन्म के समय शिशू के वजन में कमी हो सकती है।

7. दिमाग को तेज़ करना

नारंगी संतरे खाने से हमारे शरीर में विटामिन बी6 जाता है। विटामिन बी6 का सेवन करने से न्यूरोलॉजिकल फायदा मिलता है। पोटेशियम जैसे मिनरल्स का सेवन करने से हमारे शरीर में खून का प्रभाव बढ़ता है जिससे हमारे दिमाग की गतिविधि और सोचने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही विटामिन बी से अल्जाइमर जैसी बीमारी होने का डर नहीं होता है।

विटामिन सी का सेवन करना शरीर के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही साथ सुदंरता में भी बहुत लाभदायक है।

यह भी पढ़ें- हरे सेब (ग्रीन एप्पल) के 8 फायदे, यहां से पढ़ें।

नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) से सुदंरता के लाभ

8. स्किन के लिए फायदेमंद

नारंगी संतरे को हम खा भी सकते हैं और सीधा मुंह पर भी लगा सकते हैं। यह दोनों तरीकें से ही लाभदायक है। जैसे विटामिन सी सेहत के लिए अच्छा होता है वैसे ही स्किन के लिए भी अच्छा होता है। नारंगी संतरे को स्किन पर लगाने से हमारी स्किन धूप की हानिकारक किरणों से बची रहती है। इसका सेवन करने से हमारे चहरे पर झुर्रियों जल्दी से नहीं आती है।

9. स्किन में प्राकृतिक ग्लो आता है

नारंगी संतरा हमारे शरीर से बेकार की चीज़ों को बाहर निकाले में मदद करता है। जिसकी वजह से हमारी त्वचा प्राकृतिक रुप से फ्रेश रहती है और साथ ही ग्लो भी करती है।

10. बालों का मजबूत होना

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नारंगी संतरा बालों को भी मजबूत करता है। इसको बालों में लगाने से बाल कोमल हो जाते हैं साथ ही जड़ों में संतरे को लगाने से हैल्थी बाल उगने लगते हैं। सभी लोग इस बात का खास ध्यान रखें कि नारंगी संतरे का जूस काफी स्ट्रोंग होता है इसलिए जूस को तेल में मिलाएं और फिर बालों में लगाएं।

नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) के नुकसान

जैसा कि आपको पता है हर चीज़ के अगर फायदें होते हैं तो नुकसान भी होते हैं। लेकिन नारंगी संतरों के नुकसान की लिस्ट ज्यादा बड़ी नहीं है। विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने से भी कुछ नुकसान हो सकते हैं जिसकी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. भारी मात्रा में विटामिन सी

विटामिन सी के कई सारे फायदें होते हैं जैसे कि वजन घटाने में मदद, इम्यून सिस्टम मजबूत होना आदि। आपको बता दें कि ज्यादा मात्रा में विटामिन सी लेने से भी आपको नुकसान हो सकता है। अधिक मात्रा में विटामिन सी लेने से आपके शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है जिससे आपकी खाने की नली में जलन हो सकती है। इसलिए विटामिन सी का सेवन सही मात्रा में ही करें।

2. वजन बढ़ने का खतरा

नारंगी संतरों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जिसको पचने में काफी समय लगता है। डाइटरी फाइबर खाने से हमें जल्दी से भूख नहीं लगती है। लेकिन ज्यादा मात्रा में डाइटरी फाइबर लेने से हमारा वजन बढ़ सकता है। इसलिए डाइटरी फाइबर लेने से पहले इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें।

नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) का जूस कैसे बनाएं

नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) को जूस के रुप में ज्यादा पसंद किया जाता है। अब जब हमें इसके इतने फायदें पता चल ही गए हैं तो क्यों न इसे कैसे बनाया जाता है यह भी सीख लिया जाएं। तो आइए जानतें है कि नारंगी संतरे से रसीला जूस कैसे बनाया जाता है। सबसे पहले आपको नारंगी संतरों को छीलना है। छीलते समय आपको र्सिफ संतरों का छिलका निकालना है।

MANDARINS JUICE-mishry
नारंगी संतरे का जूस सेहत के लिए लाभदायक होता है।

संतरे के अलावा आपको क्या चाहिए उसकी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

  • 5-6 बड़े नारंगी संतरे (छिला हुआ)
  • 1 नंबू (स्वाद के लिए)
  • बर्फ

छिले हुए खट्टे मीठे नारंगी संतरों के साथ नींबू को भी डालें जिससे स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा। इसके बाद जूस को ग्लास में निकालें और बर्फ डालकर ठंडे ठंडे जूस का मज़ा लें। यह जूस आपका दिन जरुर बना देगा।

नारंगी संतरे (मेंडरिन संतरे) की क्या जरूरत है?

नारंगी संतरों को अपनी डाइट में अपने शरीर की जरुरत के हिसाब से ही खाना चाहिए। इस बात का आपको पता होना चाहिए कि आपके शरीर को कितनी मात्रा में विटामिन सी और डाइटरी फाइबर चाहिए। सही मात्रा में सेवन करने से यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। शरीर के साथ साथ यह आपकी त्वचा का भी उतना ही अच्छे से ध्यान रखता है। अगर आपको स्वाद और सेहत का मिश्रण चाहिए तो नारंगी संतरे को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

FAQs

  1. मेंडरिन संतरे सामान्य संतरे से कैसे अलग हैं? (What is the difference between an orange and a mandarin?)

    मेंडरिन संतरे (नारंगी संतरे) सामान्य संतरे के मुकाबले छोटे, मीठे, पतले होते हैं जिनका छिलका आसानी से निकल जाता है।

  2. मेंडरिन संतरे के फायदे क्या हैं? (What are the health benefits of mandarins oranges?)

    मेंडरिन संतरे विटामिन ए, बी, सी से भरपूर हैं जो फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं (बीमारी फैलाने वाले रोगजनक)। इसके साथ मेंडरिन संतरे इंफेक्शन से बचाव और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

  3. अधिक मात्रा में मेंडरिन संतरे खाने से क्या हो सकता है? (Is it bad to eat lot of mandarins at a time?)

    अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करने से नुकसान हो सकता है। वैसे ही अधिक मात्रा में मेंडरिन संतरे खाने पेट में परेशानी हो सकती है और साथ ही शुगर सेवन ज्यादा मात्रा में हो सकता है।

  4. क्या मेंडरिन संतरे (नारंगी संतरे) वेट लॉस में मदद करते हैं? (Are mandarins good for weight loss?)

    हर प्रकार के संतरों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और फाइबर का सेवन करने से भूख कम लगती है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

  5. क्या मेंडरिन संतरे में शुगर ज्यादा होती है? (Are mandarins high in sugar?)

    मेंडरिन संतरे में विटमानि ए, बी और सी पाया जाता है इसके साथ मेंडरिन संतरे में कैलोरी और शुगर की मात्रा भी कम होती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments