ब्रोकली खाने के लाजवाब फायदे (Amazing Health Benefits Of Broccoli You Should Know)
brocolli-mishry

ब्रोकली खाने के लाजवाब फायदे (Amazing Health Benefits Of Broccoli You Should Know)

क्या आपको पता है रोजाना एक कप ब्रोकली का जूस पीने से आपको विटामिन सी मिलता है जो इंफेक्शन जैसे कि ज़ुखाम, बुखार, फ़्लू और चोट से दूर रखता है। यह आपको इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। ब्रोकली के फायदे इन हिंदी में जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

ब्रोकली, गोभी के परिवार से है जो आपके सिंपल और स्वादिष्ट सब्जी, सूप, पिज्जा आदि में फ्लेवर लाने का काम करती है। इसके अलावा ब्रोकली खाने के फायदे कई सारे हैं। खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा यह आपने साथ कई सारे पोषण त्तव भी लेकर आती है। यह एक आरामदायक खाना है जिसको आप अलग- अलग तरीकों से बना सकते हैं और अपने बोरिंग खाने को मज़ेदार बना सकते हैं। ब्रोकली के फायदे इन हिंदी में जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

वीडियो- ब्रोकली के फायदे यहां से देखें

https://www.youtube.com/watch?v=1zCJ6IGCs68

ब्रोकली खाने के फायदे

पोषण से भरपूर

अगर आप ऐसी सब्जी ढूंढ रहे हैं जो कई सारे पोषण त्तव के साथ आती है तो ब्रोकली एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। ब्रोकली के फायदे इसको कच्चा या फिर पका कर दोनों से मिलते हैं। अगर आप इसको पका कर खा रहे हैं तो आप कई तरीकों से ब्रोकली को पका सकते हैं। कच्ची ब्रोकली खाने पर आपको इससे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, फाइबर, विटामिन ए, सी, के, बी9, पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम प्राप्त होता है।

इन सभी पोष्टिक आहार में से विटामिन सी और ‘के’ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक कप कच्ची ब्रोकली खाने से आपको पूरे दिन का 135% विटामिन सी और 116% विटामिन के मिलता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्रोकली को कम तेल में बनाएं। ब्रोकली खाने के फायदे इसको सही तरीके से बनाकर लिए जा सकते हैं। इसको बनाने के लिए यह सलाह दी जाती है कि इसको भाप में बनाएं या फिर हल्के तेल में पकाएं जिससे इसके पोष्टिक आहार नष्ट न हो जाएं।

कैंसर से बचाव

अभी यह बात साबित नहीं हुई है लेकिन क्रूसदार सब्जी जैसे कि ब्रोकली में बॉयोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जिससे सेल खराब न होने में मदद करते हैं जिस कारण कई तरह के कैंसर से बचाव रहता है। सामान्य अध्ययन के दौरान यह बताया गया है कि क्रूसदार सब्जी जैसे कि ब्रोकली खाने से कई कैंसर होने के आसार को रोकने में मदद करती है जैसे कि स्तन कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, पेट का कैंसर, गुर्दे का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और ब्लेडर का कैंसर।

टिश्शू में सूजन को कम करता है

जानवर और टेस्ट ट्यूब स्टडीज के अनुसार ब्रोकोला में पाए जाने वाले बॉयोएक्टिव कंपाउंड टिश्शू में सूजन नहीं होने देते हैं। केम्पफेरोल, एक फ्लेवोनोइड ब्रोकली में पाया जाता है और इसमें सूजन न होने की खूबिया हैं। यह प्रयोग जानवरों पर किया गया है।

हालांकि यह प्रयोग इंसान पर नहीं किया गया है लेकिन जानवरों पर इसका असर अच्छा होने के कारण ब्रोकली को डाइट में शामिल किया जा सकता है। जब सिग्रेट पीने वाले कुछ लोगों को कुछ दिनों के लिए रोजाना ब्रोकली खाने के लिए कहा गया तो उन पर ब्रोकली का अच्छा असर देखने को मिला है। इनके शरीर में सूजन के लक्ष्ण कम हो गए हैं। इससे ब्रोकली खाने के फायदे दिखाई देते हैं।

संबंधित आर्टिकल
लो कैलोरी के फायदे- लो कैलोरी फूड फॉर वेट लॉस।
वजन बढ़ाने के लिए डाइट- स्वस्थ वजन कैसे प्राप्त करें।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सेहतमंद रहने के लिए एंटीऑक्सीडेंट बेहद जरुरी हैं। यह स्वस्थ सेल को फ्री रेडिकल से बचाकर रखने में मदद करते हैं। सेल को खराब होने से बचाया जाता है इसलिए आप यह बात नोटिस करेंगे कि ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करने से टिश्शू में भी कम सूज होती है। ब्रोकली में कई सारे सेहतमंद एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सेहत से जुड़े फायदे देते हैं।

ब्रोकली में पाया जाने वाला सबसे जरुरी कंपाउंड है ग्लूकोरफैनिन। डायजेशन के समय यह कंपाउंड एक एंटीऑक्सिडेंट बन जाता है जिसे सल्फोराफेन के नाम से जाना जाता है। इस एंटीऑक्सीडेंट के साथ किए गए जानवरों पर अध्ययन अच्छे हैं।

सल्फोराफेन को कई सेहत से जुड़े फायदे लाने के लिए जाना जाता था जैसे कि कंट्रोल बल्ड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, सामान्य कोलेस्ट्रॉल लेवल, टिश्शू को खराब होने से बचाना आदि। अभी इंसानों पर विस्तार से अध्ययन होना बाकी है लेकिन इसके फायदे देखते हुए ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा ब्रोकली में दो और सेहतमंद एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जैसे कि ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। जिनको आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मांसपेसियों, मोतियाबिंद जैसी बीमारी से दूर रखने के लिए जाना जाता है।

ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाएं रखने में मदद

अगर किसी को टाइप 2 डायबटीज है तो उन लोगों को अपनी डाइट में ब्रोकली को जरुर शामिल करना चाहिए। यह सिंपल सब्जी एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होने के कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है।

एक अध्ययन में यह प्रूफ किया गया है कि जिन लोगों को टाइप 2 डायबटीज है अगर वो लोग अंकुरित ब्रोकली का सेवन करते हैं तो 1 महीने के अंदर ही उनके शरीर में इंसूलिन का लेवस कम हो जाता है। जानवरों पर किए गए अध्ययन में भी यह सामने आया है कि ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कई हद तक कम हो जाता है।

दिल की बीमारी से दूर

शरीर में एंटीऑक्सीडेंट ताकतवर बॉयोएक्टिव कंपाउंड होने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल और अच्छा हो जाता है और बुरा कोलेस्ट्रॉल दूर रहता है। ब्रोकली का रोजाना सेवन करने से खून में ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम रहता है। इन कारणों से आप दिल की बीमारी से दूर रहते हैं।

एक अध्ययन में अच्छे कोलेस्ट्रॉल और बुरे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को अंकुरित ब्रोकली खाने से पहले और बाद के बाद नोट किया गया। इसके बाद ब्लड टेस्ट लिए गए जिससे यह पता चला कि बुरा कोलेस्ट्रॉल और खून में ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम हो गया और वहीं अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई।

इसलिए, रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक, दिल के टिश्शू का खराब होने के कम आसार होते हैं।

ब्रोकली का रोजाना सेवन करने से खून में ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम रहता है।

आंत स्वस्थ रखता है

ब्रोकली का रोजाना सेवन करने से आप आंत से जुड़ी परेशानी से दूर रहते हैं जैसे कि पेट खराब, सूजन, कब्ज, दस्त बीमारी से दूर रहते हैं। ब्रोकली का सेवन करने के कुछ समय बाद आप अपने पेट की परेशानी से दूर रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर आपके डायजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखने के साथ- साथ सेहतमंद बैक्टीरिया को भी जन्म देता है। सेहतमंद बैक्टीरिया से पेट स्वस्थ रहता है।

दिमाग की सेहत के लिए लाभदायक

ब्रोकली कई सारे पोषण त्तव, बॉयोएक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो दिमाग को स्वस्थ और जवान बनाएं रखने में मदद करता है। चूहों पर किए गए प्रयोग में यह सामने आया है कि ब्रोकली में मौजूद कम्पेफेरोल से दिमाग में सूजन और चोट से बचाव रहता है।

ब्रोकली में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट, सल्फोराफेन दिमाग में ऑक्सीजन की मात्रा कम जाने पर भी दिमाग की गतिविधियों को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। दिमाग में चोट लगने पर यह एंटीऑक्सीडेंट टिश्शू और सूजन को सही करने में मदद करता है। एक अध्ययन में 1000 बुजुर्गों को शामिल किया है। जो लोग रोजाना एक कप हरी सब्जी जैसे कि ब्रोकली का सेवन करते हैं उन लोगों को दिमाग से जुड़ी परेशानी कम होने के आसार होते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूर करने में मदद

शरीर का इम्यून सिस्टम स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन सी अहम रुप निभाता है। ब्रोकली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एक कप ब्रोकली का जूस पीने से आपको विटामिन सी मिलता है जो इंफेक्शन जैसे कि ज़ुखाम, बुखार, फ़्लू और चोट से दूर रखता है। यह आपको इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है।

वजन कम करने में मदद

ब्रोकली को वजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर भारी मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे आप दिनभर में कैलोरी का सेवन कम करते हैं। कैलोरी का कम सेवन होने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है और साथ ही आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं। वजन कम करने के लिए ब्रोकली को आप दोपहर में सलाद की तरह खा सकते हैं जिससे आपका वजन सेहतमंद तरीके से कम होगा।

संबंधित आर्टिकल
वजन कम करने के उपाय (How To Lose Weight Naturally)

आखिर में

ऊपर दिए गए ब्रोकली के ऐसे फायदे हैं जो आपको जरुर पता होने चाहिए। इस सिंपल फूड के और भी कई सारे फायदे जो आपको ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करने के बाद पता चलेंगे। इस बात का खास ध्यान रखें कि जब भी आप ब्रोकली को पका रहे हैं तो इसे हल्के तेल में भाप से पकाएं जिससे इसके सेहतमंद पोष्टिक त्तव नष्ट न हो जाएं।

FAQs

  1. ब्रोकली खाने के क्या फायदे हैं? (What are the benefits of broccoli?)

    ब्रोकली के फायदे कई सारे हैं जैसे कि वजन कम करने में मदद, इम्यूनिटी स्ट्रोंग करने में लाभदायक, स्वस्थ आंत, सेहतमंद दिल, सामान्य ब्लड शुगर लेवल आदि।

  2. ब्रोकली कैसे खाएं? (How to eat broccoli?)

    ब्रोकली खाने का सबसे आसान तरीका उबालकर खाएं। ज्यादा समय के लिए ब्रोकली उबालने से सारे पोष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए नियमित रूप से ब्रोकली उबालें।
    ब्रोकली को आप सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। गोभी की सब्जी की तरह ब्रोकली की सब्जी बना सकते हैं। ब्रोकली का सूप बना सकते हैं।

  3. क्या रोजाना ब्रोकली खाना सही है? (Is it okay to eat broccoli every day?)

    रोजाना ब्रोकली खाने के नुकसान वैसे तो चिंताजनक नहीं हैं। अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करने से पेट में परेशानी हो सकती है।

  4. क्या ब्रोकली सुपरफूड है? (Is broccoli a superfood?)

    सभी सब्जियों में से ब्रोकली को सबसे ज्यादा सेहतमंद सब्जी माना जाता है क्योंकि इसमें पोष्टिक आहार भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सुपरफूड फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी से भरपूर है और इसमें आयरन अब्जॉर्ब करने की क्षमता भी अच्छी होती है।

  5. क्या ब्रोकली वजन कम करने में मदद करती है? (Is broccoli good for weight loss?)

    ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो वजन कम करने के लिए अच्छा होता है। आपको बता दें कि फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिस कारण से आप बार-बार खाना नहीं खाते हैं। ऐसा करने से वजन कम होने में मदद मिलती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments