हरा सेब (ग्रीन एप्पल) के 8 विस्मयकारी फायदे - मिश्री
हरा सेब (ग्रीन एप्पल) के विस्मयकारी फायदे

हरा सेब (ग्रीन एप्पल) के 8 विस्मयकारी फायदे

हरा सेब के फायदे वेट लॉस के साथ कई लाजवाब फायदे देता है। इससे जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपको पता है हरा सेब और लाल सेब में अंतर होता है। नहीं? इनके बीच अंतर होता है जिसके बारे में यहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हरा सेब कैलोरी की मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण पॉपुलर है। क्या आपको पता है लाल सेब के मुकाबले हरे सेब में 1/3 कैलोरी होती है। यह आपने जरूर सुना होगा कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। इस कहावत को जिसने भी कहा है 100% सच कहा है। रोजाना एक सेब डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं।

पूरी दुनिया में लगभग 7500 से ज्यादा सेब के प्रकार पाए जाते हैं। सबसे प्रसिद्ध सेब है लाल स्वादिष्ट सेब, गाला सेब, लबादा सेब, सुनहरा स्वादिष्ट सेब, और फूजी सेब। अधिकतर सेब लाल, गुलाबी, पीला और हरे रंग में पाए जाते हैं। इस आर्टिकल से आप हरे सेब के फायदे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हरे सेब के फायदे

हरे सेब के फायदे कई सारे हैं जिन्हें डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। हरे सेब के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. वेट लॉस

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वो हरा सेब डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरे सेब में सही मात्रा में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। हरे सेब में फाइबर भी पाया जाता है इसलिए पाचन शक्ति को ज्यादा काम करना पड़ता है। जिससे शरीर का वजन कम होने में मदद मिलती है। इसलिए हरा सेब डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

2. क्लीनर

हरा सेब फाइबर से भरपूर होता है। यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि हरा सेब शरीर अंदर से साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है। जो खाना पचता नहीं है, हरा सेब उसे बाहर निकालने में मदद करता है जिससे शरीर स्वस्थ और साफ रहता है।

साबुत और छिले हुए हरे सेब
हरे सेब के फायदे क्लीन्ज़र की तरह काम करता है

3. ब्लड क्लॉटिंग

ब्लड क्लॉटिंग के लिए दो महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्व की जरूरत पड़ती है – विटामिन के और आयरन। यह दोनों पौष्टिक तत्व हरे सेब में पाए जाते हैं। यह ब्लड क्लॉटिंग में मददगार साबित हुए हैं। इनकी मात्रा ज्यादा होने से ब्लड क्लॉटिंग जल्दी हो जाती है। जिससे चोट लगने पर खून जल्दी रुक जाता है।

4. एंटीऑक्सीडेंट

हरे सेब में फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल नाम के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट खून में से ऑक्सीजन निकालने का काम करते हैं। फ्री-रेडिकल स्वस्थ सेल खराब कर सकते हैं जिससे बीमार होने के आसार बढ़ जाते हैं। अगर शरीर में सही मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं तो यह फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं और बीमारी दूर रखते हैं।

संबंधित आर्टिकल: स्वस्थ आंत के लिए क्या खाएं

टोकरी में हरे सेब
हरे सेब के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

5. सूजन

जैसा कि हमने आपको बताया कि हरे सेब में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में पैदा होने वाली बीमारी से लड़ते हैं। स्वस्थ सेल पर फ्री रेडिकल के हमले के कारण होने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव कभी-कभी सूजन का कारण बन सकती है। इस कारण से गठिया की बीमारी हो सकती है। लेकिन हरे सेब का सेवन करने से शरीर का बचाव हो सकता है।

6. मजबूत हड्डियां

हरा सेब कैल्शियम का एक अच्छा आधार है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर से जब अतिरिक्त पानी बाहर निकलता है तब कैल्शियम भी बाहर निकलता है। और बाकी का कैल्शियम खून में चला जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

टोकरी में सेब
हरे सेब के फायदे मजबूत हड्डियों के लिए

7. विटामिन सी

हरे सेब में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। विटामिन सी लेने से हमारी त्वचा में प्राकृतिक चमक आ जाती है।

8. एंटी- एजिंग

जैसा कि आपको बताया गया है कि विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए बुहत लाभदायक होता है। सही मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से हमारी त्वचा ज्यादा समय तक जवान रहती है।

संबंधित आर्टिकल: सेब का सिरका के लाजवाब फायदे

हरा सेब Vs लाल सेब

अब आप सोच रहें होंगे कि आखिरकार हरे सेब और लाल सेब में अंतर क्या है। यह दोनों सेब पौष्टिक तत्व की वजह से अलग हैं।

इन दोनों सेब में सबसे बड़ा अंतर इनकी कैलोरी की वजह से है। एक लाल सेब में 130 कैलोरी होती है वहीं एक हरे सेब में 52 कैलोरी होती है। जो लाल सेब के मुकाबले 1/3 कैलोरी हरे सेब में पाई जाती है।

हालांकि लाल सेब में एंथोसायनिन कैमिकल होता है जिसे दिल सेहतमंद रखने में मदद करता है। हरे सेब की तुलना में लाल सेब कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभदायक माना जाता है।

टोकरी में हरा सेब और लाल सेब
हरा सेब और लाल सेब में क्या अंतर है

आखिर में

ऐसी बहुत कम खाने की चीजे होती हैं जो मीठी भी होती हैं और जिनमें शुगर भी कम होता है। हरे सेब में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जो डाइट के लिए लाभदायक होती है। इसकी एक और खासबात है कि हरा सेब खाने से त्वचा में प्राकृतिक निखार बना रहता है।

अगर देखा जाए तो हरा सेब शरीर, त्वचा, पाचन शक्ति हर अंग स्वस्थ रखता है। यह सारे फायदे एक हरा सेब दे सकता है जिसे बेहद आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

आप किस तरह से सेब खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

हरे सेब के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या खाली पेट हरा सेब खा सकते हैं?

दिन में एक सेब खाने से बीमारी से दूर रहने में मदद मिल सकती है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी अकसर रहती है वो खाली पेट सेब के फायदे ले सकते हैं। सेब में फाइबर पाया जाता है जो पेट स्वस्थ रखने में मदद करता है।

2. एक दिन में कितने हरे सेब खाने चाहिए है?

एक दिन 1 से 2 हरे सेब का सेवन करना सेहतमंद साबित हो सकता है। सेब छिलके के साथ खाएं क्योंकि सेब के आधे फायदे इसके छिलके में होते हैं।

3. क्या हरा सेब त्वचा सेहतमंद बनाने में मदद करता है?

हरे सेब में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा को कई बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करता है। हरे सेब का सेवन करने से कोलेजन की मात्रा बढ़ती है जिससे त्वचा सेहतमंद बनी रहती है।

4. हरा सेब लाल सेब से बेहतर क्यों है?

वैसे तो हरे सेब और लाल सेब के फायदे कई सारे हैं लेकिन हरे सेब ज्यादा फायदेमंद माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि हरे सेब में लाल सेब के मुकाबले फाइबर ज्यादा होता है और कार्बोहाइड्रेट, शुगर की मात्रा कम होती है।

5. क्या हरा सेब वेट लॉस में मदद करता है?

हरे सेब में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है जो मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करता है जिससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है। बैलेंस डाइट और कसरत वेट लॉस में मदद कर सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments